Responsive Scrollable Menu

नेपाल ने बदले ट्रैक‍िंग के न‍ियम, यात्रा के ल‍िए अब साथी ढूंढने की जरूरत नहीं

काठमांडू, 23 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल ने विदेशी ट्रैकर्स को कुछ खास प्रतिबंधित इलाकों में अकेले जाने की अनुमति देने का फैसला किया है। इस फैसले के साथ ही वह मौजूदा पर‍म‍िट स‍िस्‍टम खत्‍म हो गया, ज‍िसके तहत पहले सिर्फ ग्रुप में आने वाले लोगों को ही इन इलाकों में जाने की अनुमति मिलती थी।

नेपाल ने चीन सीमा से सटे 13 पर्वतीय जिलों में 15 क्षेत्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। इन इलाकों में विदेशी नागरिकों को बिना विशेष परमिट और शुल्क के यात्रा करने की अनुमति नहीं थी। इन क्षेत्रों में अपर मुस्तांग, तापलेजुंग, संखुवासभा, सोलुखुम्बु, दोलखा, रसुवा, गोरखा के दो क्षेत्र, मनांग, डोल्पा के दो क्षेत्र, मुगु, हुम्ला, बाजहांग और दार्चुला शामिल हैं।

इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने सोमवार को जारी एक नोटिस में बताया कि अब कुछ शर्तों के साथ अकेले यात्री को भी ट्रेकिंग परमिट जारी किया जाएगा। यात्र‍ी को आवेदन किसी एजेंसी के माध्यम से करना होगा। एक ट्रेकिंग गाइड अनिवार्य रूप से साथ होगा। संबंधित एजेंसी को आपातकालीन स्थिति में रेस्क्यू (बचाव) की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी और अन्य कानूनी प्रावधानों का पालन करना होगा।

विभाग के अनुसार, यह निर्णय ट्रेकिंग एजेंसियों के संगठन और अन्य पर्यटन से जुड़े संगठनों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इससे पहले, विभाग इन इलाकों में आने वाले सिर्फ ग्रुप यात्रियों को ही ट्रेकिंग परमिट जारी करता था। नतीजतन, जो लोग अकेले ट्रेकिंग करना चाहते थे, उन्हें अपने लिए साथी ढूंढने पड़ते थे, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों ने भी शिकायत की थी कि इस नीति का पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों पर बुरा असर पड़ रहा है।

विभाग ने यह भी तय किया है कि इन क्षेत्रों में हर सात ट्रेकर्स पर कम से कम एक गाइड अनिवार्य होगा। बड़े समूह को एक गाइड के साथ संभालना कठिन होता है, इसलिए अब एक गाइड के साथ अधिकतम सात ट्रेकर्स ही जा सकेंगे।

इसके अलावा, पहले विदेशी नागरिकों को ट्रैकिंग परमिट के लिए आवेदन करते समय स्वीकृत नेपाल वीजा नंबर दर्ज करना आवश्यक था। अब इसमें बदलाव करते हुए विदेश से आवेदन करने वाले लोग अपने वीजा आवेदन नंबर (सबमिशन आईडी) का उपयोग कर सकेंगे।

विभाग का कहना है कि इन नए प्रावधानों से नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ट्रेकर्स की व्यक्तिगत सुरक्षा भी बेहतर होगी।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा आरोपियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर लगेगी रोक, कैबिनेट ने नए विधेयक को दी मंजूरी, स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी अहम फैसले

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बढ़ते सिंथेटिक ड्रग्स (चिट्टा) के खतरे से निपटने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। राज्य सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में यह तय किया गया कि अब ‘चिट्टे’ के काले कारोबार में संलिप्त लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इस ऐतिहासिक निर्णय …

Continue reading on the app

  Sports

20 गेंद में तूफानी फिफ्टी... रहाणे का प्रचंड फॉर्म, 25 करोड़ी ने भी खोले गेंद के धागे, KKR ऑन फायर

Ajinkya Rahane Batting: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की तैयारियां जोरों शोरों से जारी हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उसके खिलाड़ियों ने इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला, जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन समेत कई खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. रहाणे और ग्रीन ने तूफानी बैटिंग करते हुए अर्धशतक ठोके. वहीं, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह से भी तेज बैटिंग देखने को मिली. वहीं, गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने कमाल दिखाया. Mon, 23 Mar 2026 23:39:23 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War: युद्ध पर अन्नू कपूर का बड़ा संदेश ! #irannews #iranvsamerica #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T20:03:51+00:00

Congress प्रवक्ता ने कहा- रोज़ हमें 2 LPG के जहाज चाहिए #congress #lpgcylinder #iranwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T20:00:27+00:00

BJP प्रवक्ता ने कहा- युद्ध के समय में Congress की हरकतें ठीक नहीं है #bjp #iranisraelwar #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T20:00:20+00:00

Dhurandhar 2 Controversy : Atiq Ahmed पर पूर्व डीजीपी ने कर दिया सपा प्रवक्ता को शांत ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T20:00:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers