Responsive Scrollable Menu

सफेद या गुलाबी, कौन सा नमक है सेहत के लिए वरदान? आयुर्वेद से जानें प्रभाव

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। आजकल नमक को लेकर लोगों में काफी उलझन रहती है। बाजार में सफेद नमक और गुलाबी नमक दोनों उपलब्ध हैं। अक्सर यह सवाल उठता है कि इनमें से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार, गुलाबी नमक को सामान्य तौर पर सफेद नमक से बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें सिर्फ सोडियम ही नहीं, बल्कि आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई खनिज तत्व भी पाए जाते हैं। ये शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं में मदद करते हैं।

आयुर्वेद में सफेद नमक की तुलना में गुलाबी नमक को ज्यादा फायदेमंद माना गया है, क्योंकि इसमें सोडियम के साथ अन्य खनिज भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को रोगमुक्त करने में मदद करते हैं। गुलाबी नमक में आयरन, पोटेशियम व मैग्नीशियम पाया जाता है, जो कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं सफेद नमक हाई-प्रोसेस्ड नमक होता है, जिसमें सोडियम और आयोडीन दोनों ही ज्यादा होता है।

आयरन, पोटेशियम व मैग्नीशियम होने की वजह से गुलाबी नमक सफेद नमक की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है। गुलाबी नमक कम प्रोसेस्ड होता है, हालांकि गुलाबी नमक में आयोडीन नहीं होता है और सफेद नमक में आयोडीन अलग से मिलाया जाता है। अगर थायरॉयड और गलघोंटू जैसी बीमारी है तो सफेद नमक का सेवन करना ज्यादा लाभकारी है, क्योंकि थायरॉयड और गलघोंटू जैसे रोग आयोडीन की कमी से ही होते हैं, हालांकि सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

गुलाबी नमक कम प्रोसेस्ड होता है और खनिज तत्व भी ज्यादा पाए जाते हैं। ऐसे में गुलाबी नमक पचने में आसान होता है और सूजन को भी कम करने में मदद मिलती है, जबकि सोडियम की अधिकता से सफेद नमक सूजन का कारण बनता है और मांसपेशियों में पानी भरने के रोग का खतरा भी बना रहता है।

हृदय से जुड़े रोगों में सफेद नमक, गुलाबी नमक की तुलना में ज्यादा खतरनाक होता है, क्योंकि सोडियम की मात्रा उच्च होती है। ऐसे में मरीज गुलाबी नमक का सेवन कम मात्रा में कर सकते हैं। सेवन से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

--आईएएनएस

पीएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, बोले- देवभूमि विकसित भारत के संकल्प को छू रही है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी को भेजे एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है, …

Continue reading on the app

  Sports

20 गेंद में तूफानी फिफ्टी... रहाणे का प्रचंड फॉर्म, 25 करोड़ी ने भी खोले गेंद के धागे, KKR ऑन फायर

Ajinkya Rahane Batting: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की तैयारियां जोरों शोरों से जारी हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उसके खिलाड़ियों ने इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला, जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन समेत कई खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. रहाणे और ग्रीन ने तूफानी बैटिंग करते हुए अर्धशतक ठोके. वहीं, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह से भी तेज बैटिंग देखने को मिली. वहीं, गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने कमाल दिखाया. Mon, 23 Mar 2026 23:39:23 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ट्रंप ने 5 दिन के लिए हमला रोका | Iran Israel Ceasefire | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T23:15:01+00:00

News Ki Pathshala | महायुद्ध के बीच PM Modi ने Lok Sabha में क्या कह कर सबको चेताया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T23:10:00+00:00

News Ki Pathshala | Israel-US Vs Iran | महायुद्ध के बीच Trump का बड़ा बयान, ईरान से बातचीत का दावा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T22:56:15+00:00

Rules Change From April : 1 अप्रैल से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, कौन से बदलेंगे नियम? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T23:00:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers