Responsive Scrollable Menu

अफसर को आत्महत्या के लिए उकसाया? पूर्व मंत्री Laljit Bhullar पर Punjab Police का बड़ा एक्शन

पंजाब के पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को सोमवार दोपहर फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोविंदगढ़ से एक गोदाम निगम अधिकारी की आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अमृतसर स्थित पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा को परेशान करने के आरोपों के बाद राज्य मंत्री भुल्लर ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। रंधावा की कथित तौर पर उसी दिन जहर खाने से मौत हो गई थी।
 

इसे भी पढ़ें: अधिकारी के Suicide Case में नाम आने पर Punjab के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, CM Mann ने किया मंजूर


गिरफ्तारी अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला द्वारा संसद में यह मुद्दा उठाने के ठीक दो घंटे बाद हुई, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर प्रतिक्रिया दी। औजला सदन से निकलने ही वाले थे कि उन्होंने शाह से अपनी बात सुनने का अनुरोध किया। इस पर शाह ने जवाब दिया कि यदि पंजाब के सभी सांसद मिलकर लिखित अनुरोध प्रस्तुत करें, तो वे तुरंत सीबीआई जांच का आदेश देंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि यदि पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के एक अधिकारी की आत्महत्या के मामले में प्रदेश के सांसद पत्र लिखकर दें तो वह इस मामले की सीबीआई जांच कराने का आदेश दे देंगे। सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने यह विषय उठाया। औजला ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है कि इसकी जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से कराई जानी चाहिए। 
 

इसे भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann का बड़ा दांव, Tata Steel के साथ Punjab बना Green Energy से स्टील बनाने वाला पहला राज्य


उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के एक मंत्री की धमकी के बाद अधिकारी को खुदकुशी जैसा कदम उठाना पड़ा। इस पर शाह ने कहा कि यह पंजाब का मामला है। यदि पंजाब के सांसद मुझे लिखकर दें तो मैं तुरंत सीबीआई जांच का आदेश दे दूंगा। खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री बिट्टू ने कहा कि इस मामले पर पंजाब के सभी विपक्षी दल एकजुट हैं और अब जब गृह मंत्री ने आश्चासन दे दिया है तो पंजाब के सभी सांसदों को लिखकर सीबीआई जांच का आग्रह करना चाहिए। 

Continue reading on the app

Kerala Elections 2026: 'विकास की निरंतरता बनाम पतन की राजनीति', CM Pinarayi Vijayan ने UDF-BJP पर साधा निशाना, LDF के लिए मांगा नया जनादेश

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) राज्य को विकास के अगले स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में नया जनादेश मांग रहा है। विजयन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव लोगों के लिए एकजुट होने का एक ऐतिहासिक अवसर है, ताकि धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखते हुए प्रगति और कल्याण की निरंतरता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘विकास और जन कल्याण वे मुख्य मुद्दे हैं जिन्हें हम जनता के समक्ष रख रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि दक्षिणपंथी ताकतें झूठ फैलाकर और सांप्रदायिक कार्ड खेलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। विजयन ने कांग्रेस और भाजपा पर कॉरपोरेट का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों ने दिखाया है कि एक मानवीय वैकल्पिक मॉडल, जो वैश्विक उदाहरण बन चुका है, व्यावहारिक है। केरल में चुनावी वादों को भूल जाने की राजनीति नहीं चलती।’’ उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार (2011-16) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल के दौरान राज्य पूर्ण पतन के दौर से गुजरा।

इसे भी पढ़ें: West Bengal Election: Amit Shah 28 मार्च को खोलेंगे BJP के वादों का पिटारा, जारी होगा Manifesto

 

उन्होंने कहा, नियुक्तियों में ठहराव, सार्वजनिक क्षेत्र का पतन, सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों का बंद होना, भ्रष्टाचार से ग्रस्त शासन, कृषि और उद्योग में ठहराव, औद्योगिक निवेश के प्रति अनिच्छा और गंभीर वित्तीय संकट था। उन्होंने आरोप लगाया कि यूडीएफ शासनकाल में कल्याणकारी पेंशन का 18 महीनों का बकाया हो गया था और सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था चिकित्सकों और दवाओं की कमी के कारण दयनीय स्थिति में थी। उन्होंने कहा, “सरकारी विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई छोड़ रहे थे। पाठ्यपुस्तकें समय पर वितरित नहीं की जा रही थीं, जिससे छात्रों को फोटोकॉपी पर निर्भर रहना पड़ रहा था। मुनाफा नहीं होने का हवाला देते हुए स्कूल बंद कर दिए गए थे।”

इसे भी पढ़ें: Donald Trump के अल्टीमेटम पर भड़का Iran, कहा- America से बातचीत का चैप्टर क्लोज

विजयन ने यह भी दावा किया कि उस दौरान उच्च शिक्षा क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण पहल नहीं की गई और शैक्षणिक मानकों को कमजोर करने के प्रयास किए गए। ऊर्जा क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि यूडीएफ सरकार “पूरी तरह विफल” रही, जिससे बिजली कटौती आम हो गई थी। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक वितरण और परिवहन प्रणालियों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “ऐसे दौर में एलडीएफ सरकार ने केरल के पुनर्निर्माण की ऐतिहासिक जिम्मेदारी संभाली और हर क्षेत्र को पुनर्जीवित किया।” स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विजयन ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से आम जनता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, “जब 2016 में यूडीएफ सत्ता से बाहर हुई, तब स्वास्थ्य के लिए बजट आवंटन 665 करोड़ रुपये था। एलडीएफ सरकार के कार्यकाल में इसे बढ़ाकर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया गया है।” उन्होंने बताया कि अकेले स्वास्थ्य क्षेत्र में केरल अवसंरचना निवेश निधि बोर्ड (केआईआईएफबी) के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक और नाबार्ड के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं क्रियान्वित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि एलडीएफ राज्य की भविष्य की जरूरतों और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “पिछले एक दशक का अनुभव केरल को पीछे ले जाने वाली राजनीति का जवाब है। लोगों का मानना ​​है कि एलडीएफ राज्य को पतन से प्रगति की ओर ले जाने में सक्षम रहा है।” विजयन ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में एलडीएफ को निर्णायक जीत मिलेगी।

Continue reading on the app

  Sports

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

आईपीएल शुरू होने से पहले ही अभ्यास सत्रों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो चर्चा में आ गए हैं और फैंस के बीच उत्साह साफ नजर आ रहा है।

बता दें कि विराट कोहली हाल ही में अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते हुए नजर आए, जहां उन्होंने अपने साथी सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को गेंदें डालीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आरसीबी का पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाना है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जहां टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी पिछले सीजन में टीम की सफलता का बड़ा कारण रही थी। दोनों ने मिलकर कई मुकाबलों में तेज शुरुआत दिलाई, जिसमें सॉल्ट आक्रामक भूमिका निभाते थे, जबकि कोहली पारी को संभालने का काम करते थे।

बताते चलें कि दोनों बल्लेबाजों ने साथ मिलकर 13 पारियों में 565 रन जोड़े थे, जो टीम के लिए बेहद अहम साबित हुए। खासकर कोलकाता के खिलाफ एक मुकाबले में दोनों ने तेज साझेदारी करते हुए लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि जयपुर में राजस्थान के खिलाफ भी दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उनकी सलामी साझेदारी ने टीम को आसान जीत दिलाई थी।

हालांकि हाल के समय में फिल सॉल्ट का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन टीम प्रबंधन ने इन चिंताओं को ज्यादा महत्व नहीं दिया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, टीम के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट का कहना है कि सॉल्ट अब भी सीमित ओवर प्रारूप के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उनके पास खुद को साबित करने का पूरा मौका है।
Wed, 25 Mar 2026 22:08:16 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: 'गद्दाफी प्लान' से Mojtaba Khamenei को मारेंगे Trump? | Netanyahu | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:06:22+00:00

Iran Israel America War: जमीनी लड़ाई के लिए Trump ने उतार दिए 4 हजार कमांडो! | Netanyahu | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:08:24+00:00

30 ली. से ज्यादा Petrol-Diesel स्टोर किया तो खैर नहीं! | Iran Israel War | Oil Crisis | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:12:14+00:00

PM Modi ने खरीद लिया 'तेल का कुआं' | Iran Israel War | Trump | Strait of Hormuz | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:14:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers