Responsive Scrollable Menu

विश्व टीबी दिवस : इस बीमारी को खत्म करना सिर्फ सपना नहीं, अब जागरुकता से इलाज संभव

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। टीबी एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है, जो अगर समय पर इलाज न मिले तो गंभीर रूप ले सकती है। टीबी मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है और यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक मुख्य रूप से हवा के जरिए फैलती है। जब कोई व्यक्ति खांसता, छींकता या बात करता है, तो उसके शरीर में मौजूद माइक्रोबैक्टीरिया हवा में फैल जाते हैं। आसपास के लोग, खासकर जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें सांस के जरिए अपने शरीर में ले लेते हैं और इससे संक्रमण फैल सकता है।

हर साल 24 मार्च को पूरे विश्व में टीबी दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को टीबी के खतरे, सावधानी और उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके। समय पर इलाज और सही सावधानी अपनाने से यह बीमारी पूरी तरह नियंत्रित की जा सकती है। संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना और समय पर डॉक्टर से संपर्क करना बहुत जरूरी है। टीबी का इलाज लंबा हो सकता है लेकिन पूरी दवा और उपचार समय पर लेने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।

विश्व टीबी दिवस 2026 का थीम है हां, हम टीबी को खत्म कर सकते हैं। अगर सरकार, स्वास्थ्य संगठन, डॉक्टर्स और समाज मिलकर जागरुकता फैलाएं, निवेश करें और सहयोग करें, तो टीबी जैसी संक्रमक बीमारी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। यह थीम उम्मीद और कार्रवाई का संदेश देती है। अगर देशों के नेता, नीति निर्माता और आम लोग मिलकर काम करें, नई डब्ल्यूएचओ सिफारिशों और तकनीकों को अपनाएं, और मजबूत सहयोग करें, तो टीबी को खत्म करना असंभव नहीं है।

यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 24 मार्च 1882 को रॉबर्ट कोच ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की थी। इस खोज ने टीबी के निदान और उपचार में नई राह खोली। इसी कारण 1982 में डब्ल्यूएचओ और इंटरनेशनल यूनियन अगेंस्ट ट्यूबरकुलोसिस एंड लंग डिजीज ने 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। यह दिन सिर्फ बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने का नहीं है बल्कि टीबी के खिलाफ सामूहिक प्रयास और सहयोग को प्रोत्साहित करने का भी है।

इसके अलावा, टीबी के इलाज में सही खानपान और जीवनशैली भी मददगार होती है। प्रोटीन, विटामिन और आयरन युक्त आहार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और शरीर को संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनाते हैं। टीबी मरीजों को धूम्रपान और शराब से दूर रहना चाहिए।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में कोनेरू हम्पी की जगह खेलेंगी अन्ना मुजिचुक, भारतीय ग्रैंडमास्टर ने क्यों वापस लिया नाम?

Anna Muzychuk replaced Koneru Humpy in FIDE Women’s Candidates tournament: भारत में शतरंज की वैश्विक संस्था, FIDE ने घोषणा की है कि साइप्रस में इस हफ्ते शुरू होने वाले 'विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट' में भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी हिस्सा नहीं लेंगी. उनकी जगह अब यूक्रेन की ग्रैंडमास्टर अन्ना मुजिचुक खेलेंगी. हम्पी ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला अपनी निजी सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं की वजह से लिया है. FIDE ने एक ट्वीट के जरिए पुष्टि की है कि हम्पी की जगह अब मुजिचुक मुकाबला करेंगी.

Continue reading on the app

  Sports

वो 5 बल्लेबाज...जिन्होंने अपने पहले ही मैच में बना डाले सबसे ज्यादा रन, 54 साल से नहीं टूटा लॉरेंस रो का महारिकॉर्ड

5 batsman Most runs in debut Test: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में डेब्यू मैच का दबाव किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होता है. लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे सूरमा हुए जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच से रनों का अंबार लगा दिया. लॉरेंस रो के ऐतिहासिक 314 रनों से लेकर काइल मेयर्स के करिश्माई दोहरे शतक तक.क्रिकेट जगत के शीर्ष 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही विश्व रिकॉर्ड कायम कर सनसनी मचाई. Wed, 25 Mar 2026 16:24:13 +0530

  Videos
See all

Harish Rana Last Video: पंचतत्व में विलीन हुए हरीश राणा | #delhinews #harishrana #funeral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:44:07+00:00

On The Spot | Pakistan Documentry । Pakistan में शिया आबादी कितनी है? #onthespot #pakistan #shia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:40:02+00:00

Strait Of Hormuz News: ईरान के सुप्रीम लीडर पर क्या बोले मुकेश खन्ना ? #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:42:21+00:00

Kim Jong-Putin Alliance: 2024 में पुतिन-किम के बीच क्या डील हुई? #shorts #kimjongun #putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:44:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers