Responsive Scrollable Menu

असम से बंगाल तक..., 5 राज्यों में चुनावी 'जंग', 17 करोड़ वोटर तय करेंगे सत्ता के 'धुरंधर' कौन?

2026 assembly election dates Assam Kerala Tamil Nadu West Bengal Puducherry: चुनाव आयोग ने 15 मार्च को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इन पांच राज्यों में कुल 824 सीटों पर मतदान होगा. यहां लगभग 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान अप्रैल में विभिन्न चरणों में होगा और सभी जगहों पर मतगणना एक साथ 4 मई को होगी.

आचार संहिता लागू है, सुरक्षा के किए जा रहे ये बंदोबस्त...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शेड्यूल जारी किया था. इस घोषणा के साथ ही इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी. बता दें चुनाव आयोग ने सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और मतदाता सुविधा को ध्यान में रखते हुए तारीखें तय की हैं.

मतदान की प्रमुख तारीखें

- असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होंगे.
- तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल 2026 को मतदान होंगे.
- पश्चिम बंगाल में दो चरणों में पहला 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल 2026 को मतदान होंगे.


अब तक क्या हो चुका है?

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी किया था. नामांकन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है, जबकि नामांकन जांच 24 मार्च को होगी. उम्मीदवार 26 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं. राजनीतिक दल अब जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं. भाजपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, एआईएडीएमके और वाम मोर्चा जैसे दल गठबंधन और उम्मीदवारों की लिस्ट पर मंथन कर रहे हैं.

कुल सीटें और मतदाता संख्या

- असम में कुल 126 सीटों पर मतदान होगा.
- केरल में 140 सीटों पर मतदान होगा.
- तमिलनाडु में 234 सीटों पर मतदान होगा.
- पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर मतदान होगा.
- पुडुचेरी में 30 सीटों पर मतदान होगा.
- कुल मिलाकर 2.18 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

मुख्य राजनीतिक मुकाबला

ये चुनाव राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर काफी अहम माने जा रहे हैं. असम में भाजपा सत्ता बचाने की कोशिश करेगी, जबकि केरल में लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस गठबंधन के बीच त्रिकोणीय लड़ाई दिख रही है. तमिलनाडु में डीएमके बनाम एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन, पश्चिम बंगाल में टीएमसी बनाम भाजपा और पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस-बीजेपी की चुनौती होगी.

Q1: इन चुनावों में कुल कितने मतदाता हैं?  
उत्तर- लगभग 17.4 करोड़ मतदाता.

Q2: मतगणना कब होगी?  
उत्तर- सभी पांच जगहों पर 4 मई 2026 को एक साथ.

Q3: पश्चिम बंगाल में दो चरण क्यों? 
उत्तर- सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर प्रबंधन और मतदाताओं की सुविधा के लिए. पिछले चुनाव में भी कई चरण थे, लेकिन इस बार सिर्फ दो.

Q4: नामांकन की अंतिम तारीख क्या है? 
उत्तर- 23 मार्च 2026.

Q5: क्या आदर्श आचार संहिता लागू है?  
उत्तर- हां, घोषणा के दिन से ही लागू हो गई है.

 

Continue reading on the app

ऐसी सीरीज और फिल्में जो आपका दिमाग हिला देगी इन्हे ओटीटी पर जरूर देखें

New Series or Movies on OTT: ओटीटी पर जब आप इन फिल्मों और सीरीज को देखेंगे तो आपका दिमाग खुल जाएगा। क्योंकि इनकी कहानियां एकदम अलग है और दिमाग को झकझोर देती है। ऐसे में आप विकेंड में जब इन्हे देखते है तो आपको इन्हे देखने में और भी मजा आता है। यहां हम आपको […]

The post ऐसी सीरीज और फिल्में जो आपका दिमाग हिला देगी इन्हे ओटीटी पर जरूर देखें appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

  Sports

PSL के दौरान खाली स्टेडियम को भरने के लिए बाबर आजम ने दिया आइडिया

Babar Azam: पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने PSL में खाली पड़े स्टेडियम को भरने का आइडिया दिया है. उससे पहले उन्होंने इस हकीकत को माना कि क्रिकेट फैंस PSL के मैच देखने स्टेडियम नहीं आ रहे. Thu, 26 Mar 2026 07:54:39 +0530

  Videos
See all

हर तरफ गिर रहे रॉकेट, बंकरों में भाग रहे इजराइली लोग | Hezbollah Attack | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:08:09+00:00

Viral Video | युवक को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा, फिर पीटा | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:05:43+00:00

S.Jaishankar On Pakistan: जयशंकर ने खोली PAK-US रिश्तों की कलई | #sjaishankar #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:04:55+00:00

AajTak 2 LIVE |आज का राशिफल । Aapke Tare | Daily Horoscope । Praveen Mishra । ZodiacSign।AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T03:08:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers