Responsive Scrollable Menu

धुरंधर 2 में आर माधवन के सीन पर विवाद:शिवसेना नेता ने गुरबाणी के अपमान पर उठाया सवाल, फिल्म मेकर्स से सार्वजनिक माफी की मांग की

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर नया विवाद सामने आया है। फिल्म के एक सीन में गुरबाणी के कथित अपमान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। शिव सेना गुरजोत सिंह कीर ने ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए फिल्म मेकर्स से सार्वजनिक माफी की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद उस सीन को लेकर है जिसमें आर माधवन का किरदार गुरबाणी का उच्चारण करता नजर आता है। आरोप है कि इस दौरान उनके हाथ में सिगरेट दिखाई गई है। सिख समुदाय और नेताओं का कहना है कि यह प्रस्तुति धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। यही इस पूरे विवाद का मुख्य कारण बन गया है। शिवसेना नेता गुरजोत सिंह कीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी इस सीन को बेहद आहत करने वाला और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि गुरबाणी सिख धर्म की पवित्र वाणी है और इसे इस तरह दिखाना किसी भी हालत में सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से तुरंत माफी मांगने और विवादित सीन को हटाने की मांग की है। नेता ने चेतावनी भी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन हो सकता है। उनका कहना है कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतना जरूरी है, खासकर जब बात किसी समुदाय की आस्था की हो। यह मामला अब केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रहा। खबर के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। शिकायत में फिल्म से जुड़े लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल, फिल्म के मेकर्स या कलाकारों की तरफ से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि बढ़ते विरोध के बीच मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। गौरतलब है कि धुरंधर 2 पहले भी अलग-अलग कारणों से चर्चा में रही है, लेकिन गुरबाणी से जुड़े इस विवाद ने इसे फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Continue reading on the app

भूत बंगला का 'तू ही दिसदा' सॉन्ग टीजर रिलीज:अक्षय-वामिका की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखी; अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म का दूसरा ट्रैक

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ के नए लव ट्रैक 'तू ही दिसदा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने में अरिजीत सिंह और निकिता गांधी की आवाज वाले इस गाने में खूबसूरत लोकेशन्स और प्यारी लव स्टोरी की झलक दिखाई गई है। अरिजीत सिंह की आवाज में रोमांटिक ट्रैक फिल्म के पहले गाने 'राम जी आके भला करेंगे' की सफलता के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का रोमांटिक पहलू पेश किया है। 'तू ही दिसदा' गाने के विजुअल्स में झरने, घने जंगल और खूबसूरत पहाड़ों के नजारे दिखाए गए हैं। वामिका गब्बीअक्षय कुमार के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी और उनकी जोड़ी काफी 'नेचुरल' लग रही है। गाने में अरिजीत सिंह की सुकून देने वाली आवाज इस गाने को और खूबसूरत बना रही है। 14 साल बाद साथ आए अक्षय-प्रियदर्शन 'भूत बंगला' साल 2026 की बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन का 14 साल बाद साथ आना है। इस जोड़ी ने पहले 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया' और 'गरम मसाला' जैसी कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्में दी हैं। फैंस एक बार फिर बड़े पर्दे पर उसी पुराने स्टाइल का ह्यूमर और एंटरटेनमेंट देखने का इंतजार कर रहे हैं। पुरानी कॉमेडी कास्ट की वापसी फिल्म में सिर्फ अक्षय ही नहीं, बल्कि प्रियदर्शन की पसंदीदा कॉमेडी टीम भी वापस लौट रही है। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इन एक्टर्स की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। फिल्म में इनके साथ तब्बू भी नजर आएंगी, जिससे स्टार कास्ट और भी मजबूत हो गई है। अप्रैल में रिलीज होगी फिल्म 'भूत बंगला' का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। एकता कपूर और अक्षय कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को मिली KKR में जगह, मिलेगी इतनी सैलरी

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे अब टीम ने उनकी जगह एक दूसरे भारतीय गेंदबाज को साइन कर लिया है. ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि नवदीप सैनी हैं जो अपनी तेज रफ्तार गेंदों के लिए जाने जाते हैं. Wed, 25 Mar 2026 20:32:19 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: लॉकडाउन से राशनिंग तक अफवाह क्यों? #middleeast #lpgcrisis #lockdown #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:12:05+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ट्रंप का 5 दिन वाला ब्रेक भी बेकार निकला ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:15:07+00:00

Iran Israel War: Hormuz पार नहीं कर सका Pakistan का जहाज! | Mojtaba Khamenei | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:15:45+00:00

क्यों छोटे भाई की शादी पहले मानी जाती है अशुभ? #shortsvideo #hindumarriage #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:09:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers