Responsive Scrollable Menu

POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max की बिक्री हुई शुरू, जानें फीचर्स, कीमत और ऑफर्स डिटेल्स

POCO ने अपनी नई X8 Pro सीरीज के साथ मिड-रेंज मार्केट में जोरदार एंट्री मारी है. आज से इनकी सेल भी शुरू हो चुकी है. इनमें दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल जाते हैं.

The post POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max की बिक्री हुई शुरू, जानें फीचर्स, कीमत और ऑफर्स डिटेल्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Arjun Rampal: मुंबई 26/11 के हमलों के बीच होटल में फंसे थे अर्जुन रामपाल, बोले- 'धमाकों की आवाज सुनी, सहम गया था...'

Arjun Rampal Dhurandhar 2: हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस की गूंज हर तरफ छाई हुई है। फिल्म में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) भी अपने किरदार के लिए काफी तारीफें बटोर रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने हाल ही में 2008 के 26/11 के मुंबई आतंकी हमले को याद करते हुए उस खौफनाक रात का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था और इसका असर लंबे समय तक उनकी जिंदगी पर बना रहा।

अर्जुन रामपाल का चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई में आयोजित हेल्लो! हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स के दौरान अर्जुन रामपाल ने बताया कि 26 नवंबर 2008 की रात वह मुंबई में ही मौजूद थे और अपने जन्मदिन की तैयारी में थे। एक्टर ने कहा- "26 नवंबर 2008 को मैं होटल (फोर सीजन्स, वर्ली) में था। मैं अपने दोस्तों को लेने आया था और मेरा जन्मदिन मनाने के लिए हम ताज होटल जा रहे थे। एक लड़का तैयार हो रहा था... हम बार में थे, हमने एक ड्रिंक ऑर्डर की और माहिम (वर्ली के पास) के पास पहला बम फटा। मैंने वह आवाज़ सुनी और मेरा गिलास हिल गया। हम सब हैरान रह गए कि 'यह क्या था?'"

Arjun Rampal

होटल में फंसे रहे अर्जुन रामपाल

उन्होंने आगे कहा, "10 मिनट के भीतर हमारे फोन बजने लगे और हर कोई कह रहा था कि कोलाबा में गैंगवार छिड़ गई है और हमें वहां न जाने के लिए कहा गया। 20 से 30 मिनट में पूरे फोर सीजन्स होटल को घेर लिया गया। हमें उस रात होटल में ही रहने की अनुमति दी गई और बाहर न जाने के लिए कहा गया क्योंकि यह सुरक्षित नहीं था। अपने जन्मदिन पर मैंने 26/11 हमलों की भयावहता को अपनी आंखों के सामने देखा।"

अर्जुन ने आगे बताया कि अगली सुबह जब वह घर लौट रहे थे, तो रास्ते में कई बार उन्हें रुकना पड़ा क्योंकि वह मानसिक रूप से बेहद विचलित थे। यह घटना उनके दिलो-दिमाग पर गहरा असर छोड़ गई।

'धुरंधर' में लिया 26/11 का बदला

इसी अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- जब निर्देशक आदित्य धर ने मुझे फिल्म ‘धुरंधर’ में 26/11 से जुड़ा सीन सुनाया, तो लगा कि मैं इसके जरिए अपना बदला लेने वाला हूं, और मैंने 'धुरंधर' में वही किया। मैं बस इतना कहना चाहता हूँ, 'भारत माता की जय'।"

Dhurandhar movie scene

बताते चलें, फिल्म 'धुरंधर' और इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है, जो एक खतरनाक और चालाक ISI मास्टरमाइंड के रूप में दिखाया गया है। उनका यह किरदार फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाता है।

फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, राकेश बेदी और अन्य कलाकार भी नजर आए हैं। अर्जुन के इस दमदार निगेटिव रोल को दर्शकों से काफी सराहना मिली है।
 

Continue reading on the app

  Sports

वो 8 खिलाड़ी जो हिंदुस्तानी IPL की जान थे, इस बार पाकिस्तानी लीग PSL में खेलते हुए दिखेंगे

IPL 28 फरवरी से शुरू होगा और पहला मैच रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलुरु और SRH के बीच होगा. SRH का भी एक खिलाड़ी पाकिस्तान है, जानते हैं कौन? Wed, 25 Mar 2026 14:22:58 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz: क्या अब खुलेगा होर्मुज का रास्ता? #shorts #straitofhormuz #nato #donaldtrump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T09:02:34+00:00

US-Iran War: अमेरिका के साथ पाकिस्तान का बड़ा खेल! #shorts #iranamericawar #pakistannews #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T08:58:15+00:00

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: छोटे शहरों की बेटियां बनी 10वीं टॉपर, किया का कमाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T09:00:00+00:00

Nishikant Dubey: “Rahul Gandhi कोई चर्चा का विषय हैं, उन्हें कोई सीरियस लेता है?”। Congress। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T08:59:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers