Weather Alert: ये सिर्फ हल्की बारिश नहीं है...15 राज्यों में तूफान का अलर्ट!
Weather Alert: मार्च में मौसम ने इस बार सबको चौंका दिया है. महीने की शुरुआत तेज गर्मी से हुई थी. लेकिन अब अचानक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने हालात बदल दिए हैं. दिल्ली-NCR से लेकर पटना, भोपाल और कोलकाता तक मौसम बदला हुआ है. कहीं काले बादल हैं, कहीं तेज हवाएं चल रही हैं. कई जगह गरज-चमक और ओले भी गिर रहे हैं. लोगों को मार्च में ही छाता और रेनकोट निकालना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. ये सिर्फ हल्की बारिश नहीं है. एक बड़ा वेदर सिस्टम एक्टिव है. इसका असर देश के करीब 15 राज्यों में दिख रहा है. तापमान जरूर गिरा है. गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. लेकिन खतरा भी बढ़ गया है. खासकर किसानों के लिए यह समय मुश्किल है. खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों में आंधी और बारिश का ज्यादा असर रहेगा. कई जगह 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने का भी खतरा है. पहाड़ी राज्यों में हालात और मुश्किल हैं. उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही है. भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है. दोनों सिस्टम मिलकर मौसम को अस्थिर बना रहे हैं. फिलहाल राहत भी है और जोखिम भी. इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें. बिजली और आंधी के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें. आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं.
CAPF में लागू होगा ‘स्वैप मॉडल’? बिल में IPS को लेकर क्या हैं प्रावधान, सवालों ने बढ़ाई अफसरों की बेचैनी
CAPF Bill 2026: सीएपीएफ बिल 2026 में आईपीएस प्रतिनियुक्ति को लेकर प्रस्तावित बदलावों ने पैरामिलिट्री के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच ‘होम-स्टेट स्वैप मॉडल’ को लेकर चर्चा तेज हो गई. अटकलें लगाई जा रही हैं कि आईपीएस अधिकारियों के सीएपीएफ में डेप्यूटेशन और सीएपीएफ अधिकारियों की शिकायतों का इस स्वैप मॉडल से समाधान हो सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





