Responsive Scrollable Menu

विशाल ददलानी ने धुरंधर 2 पर कसा तंज:नोटबंदी वाले सीन पर सवाल उठाए; बोले- फिल्म सिर्फ मनोरंजन के लिए, फैक्ट्स अलग हैं

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के बीच सिंगर विशाल ददलानी ने फिल्म की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए आदित्य धर के निर्देशन पर निशाना साधा है। विशाल ददलानी ने फिल्म में दिखाए गए नोटबंदी के मुद्दे पर लिखा फैक्ट्स तो फैक्ट्स ही होते हैं। फिल्म मनोरंजन के लिए देखिए, लेकिन जानकारी सही सोर्स से लीजिए। यह याद रखना जरूरी है कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन है, फैक्ट्स तो फैक्ट्स ही होते हैं, चाहे कुछ भी हो जाए।" फिल्म में नोटबंदी को बताया गया 'सीक्रेट मिशन' फिल्म में साल 2016 की नोटबंदीको एक मास्टरस्ट्रोक के रूप में दिखाया गया है। फिल्म के मुताबिक, यह पीएम का 'ऑपरेशन ग्रीन लीफ' नाम का एक सीक्रेट मिशन था, जिसका मकसद दाऊद इब्राहिम और जावेद खनानी के 60,000 करोड़ रुपये के नकली नोटों के नेटवर्क को तबाह करना था। फिल्म में दिखाया गया है कि इस फैसले से आतंकी फंडिंग पूरी तरह बर्बाद हो गई। विशाल ने आरबीआई के आंकड़े बताए विशाल ददलानी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकड़ों और न्यूज आर्टिकल्स के हवाले से दावा किया कि नोटबंदी के बाद 99.3% पुराने नोट वापस बैंकिंग सिस्टम में लौट आए थे। नोटबंदी के बावजूद टेरर फंडिंग और आतंकी हमले (जैसे 2019 का पुलवामा हमला) बंद नहीं हुए। फिल्म ने 4 दिन में 750 करोड़ कमाए आलोचनाओं के बावजूद धुरंधर 2 बीते 4 दिनों में वर्ल्ड वाइड 750 करोड़ की कमाई कर चुकी है। कल यानी रविवार को फिल्म ने भारत में 114.85 करोड़ रुपए की कमाई की। यह फिल्म पुष्पा 2' (₹762 करोड़) के बाद भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है।

Continue reading on the app

सोने में आज ₹12 हजार, चांदी में ₹31 हजार गिरावट:ईरान जंग से 24 दिन में सोना ₹24 हजार सस्ता, चांदी ₹65 हजार नीचे आई

अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 12,077 रुपए घटकर 1.35 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.47 लाख थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 30,864 रुपए घटकर 2.01 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 24 दिन में 23,956 और चांदी 65,200 सस्ती हुई है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोने की कीमतों का सफर: ₹1.76 लाख से ₹1.35 लाख तक सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है। शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख (सिर्फ एक महीने में भारी उछाल) मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक ₹41 हजार सस्ता हो चुका है। चांदी की कीमतों में भारी क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.01 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑल टाइम हाई से बहुत तेजी से नीचे आई है। शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख (ऐतिहासिक बढ़त) गिरावट का आंकड़ा: पिछले 53 दिन में चांदी ₹1.84 लाख सस्ती हो गई है। ऑल टाइम हाई से सोना ₹40,980 और चांदी ₹1.84 लाख सस्ती गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर 'कैश' पर भरोसा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना-चांदी के दाम में आगे भी ये गिरावट जारी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को अभी सोने-चांदी में निवेश से बचना चाहिए। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

कौन है वो तूफानी गेंदबाज...जिसे केकेआर ने बनाया अपना नया 'हथियार', 150kmph की रफ्तार से उखाड़ता है स्टंप्स

who is Navdeep Saini: तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की आईपीएल में वापसी हो गई है. 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले सैनी को केकेआर ने 75 लाख रुपये में साइन किया है. टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके सैनी के पास 32 आईपीएल मैचों का अनुभव है. केकेआर से जुड़कर भावुक हुए सैनी ने इसे अपने करियर की नई शुरुआत बताया है. सैनी को चोटिल हर्षित राणा की जगह केकेआर टीम में शामिल किया गया है. Wed, 25 Mar 2026 22:26:35 +0530

  Videos
See all

Sitapur: आखिरी विदाई! सऊदी में मौत, यूपी में टूटा परिवार | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:20:08+00:00

Gold Silver Price Crash: 2 बजते ही सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट? | Gold Silver Rate | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:30:05+00:00

US 'very close' to meeting goals in Iran, White House says, as Tehran rejects peace plan | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:40:47+00:00

लिफ्ट यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान! #shortsvideo #viral #LiftAccident #LiftFailure #PublicSafety #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T20:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers