Responsive Scrollable Menu

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान और फायर ट्रक की टक्कर:एयर ट्रैफिक कंट्रोलर चिल्लाता रहा- स्टॉप, स्टॉप; प्लेन का आगे का हिस्सा तबाह, 4 घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के समय रनवे पर एक फायर ट्रक से टकरा गया। इससे विमान का आगे का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया। यह फ्लाइट मॉन्ट्रियल से आ रही थी। टक्कर के तुरंत बाद रनवे 4 को बंद कर दिया गया। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू करते हुए सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए और आने वाली उड़ानों को डायवर्ट किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ फायरफाइटर्स और विमान में 4 सवार यात्री घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। हालांकि अभी पूरी जानकारी साफ नहीं है। हादसे से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने के लिए कहा था, लेकिन फिर भी टक्कर हो गई। इस घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रोक दीं और जांच शुरू कर दी गई है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने विमान को रोकने की कोशिश की थी लैंडिंग से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने विमान को रोकने की कोशिश की थी। वायरल ऑडियो में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पहले ट्रक को रनवे पार करने की अनुमति दी थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद कंट्रोलर लगातार “स्टॉप, स्टॉप, ट्रक 1” चिल्लाता रहा। हालांकि, कुछ ही सेकंड में टक्कर हो गई। कंट्रोलर की आवाज रिकॉर्डिंग में सुनाई देती है- “JAZZ 646, आप वाहन से टकरा गए हैं, वहीं रुके रहें, मदद पहुंच रही है।” फ्लाइट लैंडिंग के बाद रनवे पर करीब 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान के आगे के हिस्से में नुकसान और कॉकपिट उठा हुआ दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों को डायवर्ट किया गया फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एयरक्राफ्ट इमरजेंसी घोषित करते हुए तुरंत ग्राउंड स्टॉप लगा दिया। एयरपोर्ट को सोमवार दोपहर 2 बजे तक बंद रखने की बात कही गई है। एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया था या उन्हें वापस भेज दिया गया। हादसे में शामिल विमान CRJ-900 था, जिसे जैज एविएशन ऑपरेट करता है। इसमें करीब 76 यात्रियों की क्षमता होती है। फ्लाइट रात करीब 10:30 बजे मॉन्ट्रियल से रवाना हुई थी और लगभग एक घंटे बाद ला गार्डिया पहुंची। हादसे से पहले एयरपोर्ट ने बारिश और कोहरे की चेतावनी दी थी घटना के बाद रनवे पर बड़ी संख्या में इमरजेंसी वाहन पहुंच गए। रात 2 बजे तक रनवे पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। हादसे से पहले एयरपोर्ट ने हल्की बारिश और कोहरे के कारण फ्लाइट डिसरप्शन की चेतावनी दी थी। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि रनवे पर वाहन कैसे पहुंचा और टक्कर कैसे हुई। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… महिला की लाश के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान: हॉन्गकॉन्ग से लंदन उड़ान में टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्ते भर बदबू से परेशान रहे पैसेंजर ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में रविवार को एक महिला यात्री की टेकऑफ के करीब 1 घंटे बाद मौत हो गई। इसके बाद उनका शव पूरे 13 घंटे तक विमान में ही रखा रहा। शव को विमान के पीछे वाले हिस्से में रखा गया था, जहां फर्श गर्म था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Gold Silver Price Crash LIVE: सोना-चांदी भरभरा कर धड़ाम! 37,000 रुपये तक गिर गए दाम, यहां देखें ताजा रेट

Gold Silver Rate Today Live Updates 23 March 2026: सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को लेकर RCB के स्टार खिलाड़ी ने कही बड़ी बात, वायरल बयान से फैंस के बीच मची खलबली

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर RCB के जितेश शर्मा का बयान चर्चा में है। जितेश शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के एक दिग्गज खिलाड़ी से बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा मैदान के बाहर वो अभी प्रोफेशनल नहीं हैं। Mon, 23 Mar 2026 18:09:07 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War:पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध के बज रहे सायरन, ट्रंप खेल रहे गोल्फ!| Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T12:45:05+00:00

Isfahan Blast News: इस्फ़हान में US-इजराइल के भीषण धमाके! #shorts #iranwar2026 #missileattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T12:41:28+00:00

Mumbai : 18-20 मुस्लिम लड़कों ने हिंदू लड़की के साथ की दरिंदगी ! Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T12:41:26+00:00

Iran War Update: ईरान की मिसाइल फैसिलिटी पर बड़ा हमला| #shorts #iranwarlive #usisraelattack #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T12:43:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers