RBSE 10th Result 2026: आज घोषित होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की प्रबल संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेगा। पहले यह परिणाम 20 मार्च को आने की उम्मीद थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई। अब बोर्ड ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आज किसी भी समय लिंक एक्टिव किया जा सकता है।
10 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया है ताकि छात्र समय पर अगली कक्षा में प्रवेश ले सकें।
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
नतीजे घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajasthan.gov.in
RBSE 10th Result 2026: कैसे करें रिजल्ट चेक?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "RBSE Class 10th Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करने समय वे अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें ताकि रोल नंबर भरने में कोई त्रुटि न हो।
Bihar Board 12th Result: दोपहर 1:30 बजे जारी होगा इंटर का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Bihar Board 12th Result 2026 today: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज, 23 मार्च को घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि नतीजों की घोषणा दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इस दौरान बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी तीनों संकायों- कला (Arts), विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) के टॉपर्स के नामों का भी ऐलान करेंगे।
13 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में राज्य भर के 1,762 केंद्रों पर कुल 13,17,846 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। यह परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा के सफल संचालन के बाद अब छात्रों की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि आज उनकी कड़ी मेहनत का फल सामने आने वाला है।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #Inter_Result_2026 #BiharBoardResult pic.twitter.com/gU9ycp341o
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 23, 2026
Bihar Board 12th Result 2026 today: 12bवीं का रिजल्ट कैसे करें चेक?
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर "BSEB Inter Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















