Responsive Scrollable Menu

CM विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ली:बेवफाई का आरोप लगाकर फरवरी में केस किया था, श्रीलंका मूल की हैं संगीता

तमिलनाडु के CM सी जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने उनके खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली। इसके साथ ही चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में में मामला खत्म हो गया है। संगीता ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुई। उन्होंने जज सुजाता को अपनी अर्जी वापस लेने की जानकारी दी। जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे पूछताछ की और फिर अर्जी स्वीकार करते हुए तलाक का मामला बंद कर दिया। फरवरी 2026 में दायर की थी अर्जी संगीता ने फरवरी 2026 में यह तलाक की अर्जी दायर की थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने अपनी तलाक याचिका में पति विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस रिश्ते के बारे में अप्रैल 2021 में पता चला, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा हुई। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया था कि विजय का उस अभिनेत्री के साथ संबंध जारी रहने से उन्हें भावनात्मक कष्ट हुआ और बच्चों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। संगीता ने दावा किया कि 2021 से विजय उनसे भावनात्मक रूप से दूर हो गए थे और उन्हें मौखिक रूप अपमान झेलना पड़ा। साथ ही विजय पति की जिम्मेदारियों से भी पीछे हट गए। चुनाव के दौरान चर्चा में रहा था मामला इस मामले की कानूनी कार्यवाही 26 फरवरी को शुरू हुई थी। बाद में इसे 20 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था, जो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले का समय था। चुनाव प्रचार के दौरान यह तलाक का मामला काफी चर्चा में रहा था। 1999 में हुई थी शादी विजय और संगीता की पहली मुलाकात 1996 में हुई थी। संगीता मूल रूप से श्रीलंकाई हैं और उनकी परवरिश ब्रिटेन में हुई थी। दंपती ने 1998 में यूके में अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। इसके बाद 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाजों से उनका विवाह हुआ था। उनके दो बच्चे बेटा जेसन और बेटी दिव्या हैं। तृषा और विजय की डेटिंग चर्चा गौरतलब है कि तलाक की खबर सामने आने के बाद तृषा का नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया। विजय के सीएम बनने के बाद उनके एक फैसले की भी काफी चर्चा हुई थी, जिसमें उन्होंने तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे के मॉर्निंग शो (स्पेशल स्क्रीनिंग) की विशेष अनुमति दी। बता दें कि मॉर्निंग शो पर राज्य में पिछले 3 सालों से प्रतिबंध लगा हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें… इससे पहले 10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं। वहीं, 4 मई को चुनाव परिणाम के दिन तृषा विजय के नीलांकरई स्थित घर भी पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था। ये खबर भी पढ़ें: तृषा ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी:बर्थडे के एक दिन बाद केक के साथ फोटो शेयर कर लिखा- जन्मदिन मुबारक अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा ने मुख्यमंत्री विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने केक के साथ दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।" पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

बच्चों की पढ़ाई से मां के इलाज तक! छत्तीसगढ़ सरकार की इन योजनाओं से 7.82 लाख श्रमिकों को मिला बड़ा फायदा

Chhattisgarh Shramik Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले ढाई साल में श्रमिकों के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। 17.82 लाख श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिला और 800 करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs BAN ODI-T20I: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर फिर लटकी तलवार? एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से बढ़ा तनाव

भारत और बांग्लादेश के बीच 2024 में वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी थी, जिसके लिए टीम इंडिया को बांग्लादेश का दौरा करना था. मगर देश के हालातों के बाद से ही भारतीय टीम का ये दौरा रद्द हो गया था. Sat, 08 Aug 2026 02:48:40 +0530

  Videos
See all

Washington residents react to Spokane wildfire damage. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T21:45:05+00:00

Patna Accident News: पटना में दर्दनाक हादसा, स्थिति बेकाबू | Patna Mob Fury & Protests | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T22:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers