भारत में सबसे पहले बिजली की रोशनी कोलकाता में जली थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी तरह विद्युतीकरण वाला पहला शहर कौन सा था? कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) वह जगह थी, जहां मजदूरों के लिए पहली बार बिजली का इंतजाम हुआ, जिस पर सुपरहिट फिल्म भी बनी है.
चीन में एक शख्स के गले में आठ साल से 12 सेंटीमीटर लंबी चॉपस्टिक फंसी हुई थी. शख्स इसके साथ ही जी रहा था. उसे गले में दर्द तो होता था लेकिन सर्जरी के डर से वो इसका इलाज नहीं करवा रहा था. हालांकि, अब डॉक्टर्स ने चॉपस्टिक हटा दिया है.
MS Dhoni Video: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी सादगी और दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए सुरेश रैना को खुद चाय लाकर दी।
यह वीडियो CSK के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया, जिसमें धोनी अचानक पीछे से आकर रैना को सरप्राइज देते हैं। उस समय रैना पीली जर्सी पर ऑटोग्राफ दे रहे थे। जैसे ही धोनी उन्हें चाय देते हैं, रैना मुस्कुरा उठते हैं और यह पल फैंस के लिए खास बन जाता है। CSK ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'ऐसा दोस्त ढूंढो जो सुबह चाय लेकर आए…चिन्ना थाला के पास तो है।'
धोनी और रैना की दोस्ती क्रिकेट जगत में किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साथ खेला और टीम को कई यादगार जीत दिलाई। धोनी ने जहां चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल खिताब जिताया, वहीं रैना लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।
इसी बीच रविवार को सीएसके का एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें टीम के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शामिल हुए। इस इवेंट में अंबाती रायुडू, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आए।
इस दौरान एक खास घोषणा भी की गई। सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को CSK के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। यह सम्मान उन्हें फ्रेंचाइजी के लिए उनके शानदार योगदान के लिए दिया गया।
अब चेन्नई सुपर किंग्स की नजर आईपीएल 2026 के अपने अभियान पर है। टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला होगा।
CSK इस बार अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, धोनी और रैना की दोस्ती का यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि रिश्तों का भी नाम है।