हिमंता बिस्वा सरमा ने आगामी विधानसभा चुनाव में जलुकबारी सीट से नामांकन दाखिल किया है. उन्होंने पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ने और एक लाख से अधिक वोटों से जीत की उम्मीद जताई है. सरमा ने पहचान और विकास को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बताया, वहीं कांग्रेस के ध्रुवीकरण के आरोपों को खारिज किया. उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं और गौरव गोगोई से जुड़े सीबीआई जांच के सवाल पर भी बात की.
कैथल में चरित्र पर शक के चलते अरुण नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी शालू की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी 9 घंटे तक लाश के पास बैठा रहा और सुसाइड नोट लिखने के बावजूद आत्महत्या नहीं कर सका. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका था.
Jason gillespie viral video: आईपीएल 2026 से पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने अपनी नई टीम के साथ जुड़ते ही साफ कर दिया है कि उनका फोकस सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा, किसी तरह की फालतू एक्टिविटी पर नहीं।
दरअसल, गिलेस्पी अब PSL फ्रेंचाइज़ी हैदराबाद किंग्समेन के कोच के रूप में जुड़े हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्होंने टीम के अराइवल वीडियो शूट करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कैमरे पर कहा, 'मैं नीचे नहीं आ रहा हूं। मुझे बहुत काम करना है। मैं ये बेकार के अराइवल वीडियो नहीं करने वाला।'
???? ANOTHER EMBARRASSMENT FOR PSL
Jason Gillespie refuses to shoot CRINGE 'WELCOME VIDEOS'
"I am not coming down. I have a lot of work to do. I'm not gonna shoot those stupid welcome videos."
गिलेस्पी ने वीडियो शूट करने से किया इनकार गिलेस्पी का यह बयान उनके सख्त और प्रोफेशनल रवैये को दिखाता है। आमतौर पर टी20 लीग्स में टीम होटल पहुंचते ही खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ फैंसी वीडियो शूट किए जाते हैं, लेकिन गिलेस्पी ने इसे समय की बर्बादी बताया।
पीएसएल की हैदराबाद टीम के हैं कोच हालांकि, अपने इस सख्त रुख के बावजूद गिलेस्पी पाकिस्तान में क्रिकेट को लेकर उत्साहित भी हैं। उन्होंने पहले ही कहा था कि वह हैदराबाद किंग्समेन के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ फिर से जुड़ने का मौका उन्हें अच्छा लग रहा है।
पाकिस्तान के टेस्ट कोच रह चुके हैं गिलेस्पी गौरतलब है कि गिलेस्पी का पाकिस्तान क्रिकेट से पिछला अनुभव काफी विवादों भरा रहा था। उन्होंने पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। यह फैसला उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे से ठीक पहले लिया था, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी।
बाद में जेसन गिलेस्पी ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बिना उन्हें बताए सीनियर असिस्टेंट कोच को हटा दिया, जो उनके लिए पूरी तरह अस्वीकार्य था। उन्होंने यह भी कहा कि कई और मुद्दों ने उन्हें अपमानित महसूस कराया।
उन्होंने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी पर भी निशाना साधा था। गिलेस्पी के मुताबिक, एक अहम कनेक्शन कैंप में नक़वी खुद मौजूद नहीं थे, जबकि बाकी कोचिंग स्टाफ अलग-अलग देशों से आकर शामिल हुआ था।
अब PSL में नई भूमिका के साथ गिलेस्पी एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। उनका साफ संदेश है कि टीम का ध्यान सिर्फ प्रदर्शन पर होना चाहिए, ना कि सोशल मीडिया या दिखावे पर।
उनका यह रवैया टीम के लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है, क्योंकि टी20 क्रिकेट में फोकस और तैयारी ही सबसे बड़ा हथियार होती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गिलेस्पी का यह “नो-नॉनसेंस” अप्रोच हैदराबाद किंग्समेन को कितनी सफलता दिला पाता है।