Breaking News Today Live Updates: नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Breaking News Today Live Updates: आज 23 मार्च 2026 और दिन सोमवार है. मध्य पूर्व में जंग जारी है. आज इस जंग का 24वां दिन है. अमेरिका और इजरायल ईरान पर जमकर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं, जबकि ईरान भी इजरायल को कड़ी टक्कर दे रहा है. इस बार ईरान ने यरुशलम और वेस्ट बैंक को निशाना बनाया है. जिसके चलते पूरी इलाके में दहशत का माहौल है. उधर उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है. पिछले सप्ताह के आखिर में हुई बारिश से तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आज भी देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में 'केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) बिल, 2026' पेश करेंगे. वहीं चुनाव आयोग सोमवार शाम पश्चिम बंगाल की पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर सकता है. सोमवार से दिल्ली में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. जबकि दिल्ली का बजट मंगलवार (24 मार्च, 2026) को पेश किया जाएगा.
उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी. जिसमें दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इस बैठक का आयोजन सुबह 11 से लोकभवन में होगा. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज गुजरात के वडोदरा जाएंगे. जहां वे पार्टी के 'आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन' में भाग लेंगे. उधर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एक कॉन्फ्रेंस करेंगे. ये कॉन्फ्रेंस वर्चुअली होगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
बंपर डील! iPhone 17 Pro पर बड़ी कटौती, यहां से मिल रही है ₹8,000 से ज्यादा की छूट, अलग से कई और भी डिस्काउंट
अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो iPhone 17 Pro पर मिल रहा ₹8,000 से ज्यादा का डिस्काउंट शानदार मौका है. जानिए इसकी नई कीमत, ऑफर्स, फीचर्स और क्या यह खरीदने का सही समय है या नहीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18




















