Responsive Scrollable Menu

युद्ध के बीच तेल-गैस से ईरान की रिकॉर्ड कमाई:खर्ग टर्मिनल से सप्लाई जारी; खाड़ी देशों का प्रोडक्शन 70% तक गिरा

अमेरिका-इजराइल के साथ युद्ध लड़ रहे ईरान ने जंग को भी अवसर में बदल दिया है। अमेरिका ने खर्ग आइलैंड के पास सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन वैश्विक तेल संकट के डर से तेल टर्मिनल को सीधे निशाना नहीं बनाया। इसी का फायदा उठाते हुए ईरान ने खर्ग टर्मिनल चालू रखा और ‘घोस्ट फ्लीट’ के जरिए चीन को सप्लाई जारी रखी है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी और एसएंडपी ग्लोबल के मुताबिक, ईरान रोजाना 1.7 से 2 मिलियन बैरल तेल एक्सपोर्ट कर रहा है, जिसमें बड़ा हिस्सा चीन जा रहा है। देश के करीब 90% तेल का एक्सपोर्ट अभी भी खर्ग टर्मिनल से हो रहा है। साउथ पारस गैस फील्ड पर हमले से एक्सपोर्ट प्रभावित हुआ, लेकिन गैस सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं हुई। रिपोर्ट है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले विदेशी जहाजों से ईरान करीब 16.5 करोड़ रुपए प्रति जहाज ‘वॉर टैक्स’ भी वसूल रहा है। खाड़ी देशों का प्रोडक्शन 70% तक गिरा ईरान की होर्मुज स्ट्रेट पर पकड़ और लगातार हमलों के कारण सऊदी अरब, कतर, इराक, कुवैत और यूएई जैसे खाड़ी देशों की सप्लाई प्रभावित हुई है। सुरक्षित समुद्री रास्तों की कमी, बढ़ते हमले और लॉजिस्टिक्स बाधाओं के चलते इन देशों का कुल उत्पादन 70% तक गिर गया है। होर्मुज स्ट्रेट बंद करने से इन पांच देशों की सप्लाई पर असर… ----------- ये खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- ईरान से सीजफायर वार्ता करना चाहते हैं ट्रम्प:ईरान की शर्त- पहले मुआवजा दो, आगे हमला नहीं होगा इसकी गारंटी भी चाहिए अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 22वां दिन है। ईरानी नेवी ने 13 मार्च की रात को एक भारतीय जहाज को सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट पार कराया था। LPG लेकर आ रहा ये जहाज 10 दिन से फारस की खाड़ी में फंसा था। यह खबर ब्लूमबर्ग ने दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सरकार बोली- होटल-रेस्टोरेंट्स LPG की जगह PNG चुनें:एयरलाइन कंपनियां फ्लाइट्स का किराया मांग के हिसाब से बढ़ा सकेंगी, श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 25% महंगा

कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल से जुड़ी रही। कच्चे तेल की सप्लाई संकट के बीच श्रीलंका सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी की है। वहीं भारत में अब एयरलाइन कंपनियां घरेलू फ्लाइट्स का किराया सीटों की मांग की हिसाब से बढ़ा सकेंगी। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने हवाई किराए पर लगी रोक को हटा दिया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 81 रुपए तक महंगा:पेट्रोल 398 और डीजल 382 रुपए लीटर हुआ, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर कच्चे तेल की सप्लाई संकट के बीच श्रीलंकाई सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी की है। आज यानी 22 मार्च को हुई बढ़ोतरी के बाद श्रीलंका में रेगुलर पेट्रोल की कीमत 81 श्रीलंकाई रुपए बढ़कर 398 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 79 रुपए महंगा होकर 382 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. घरेलू फ्लाइट्स का किराया 23 मार्च से बढ़ा सकेंगी एयरलाइंस:सरकार ने रोक हटाई; इंडिगो संकट के दौरान ₹18 हजार तय की थी अधिकतम सीमा अब एयरलाइन कंपनियां घरेलू फ्लाइट्स का किराया सीटों की मांग की हिसाब से बढ़ा सकेंगी। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने हवाई किराए पर लगी रोक को हटा दिया है। आदेश के मुताबिक यह फैसला 23 मार्च से लागू होगा। पिछले साल दिसंबर में इंडिगो की उड़ानों में आई रुकावटों के बाद फेयर कैप लगाया लगाया गया था। सरकार ने एयरलाइंस का अधिकतम किराया ₹18000 तय किया था। एयरलाइन इससे ज्यादा दाम नहीं ले सकती थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. 48 घंटे में हॉर्मुज-स्ट्रेट नहीं खुला तो ईरान पर हमला:ट्रम्प की चेतावनी से शेयर बाजार में डर; इस हफ्ते 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की चाल 23 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में निवेशकों को भारी उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए। मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की अस्थिर कीमतें, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल बाजार की दिशा तय करने वाले मुख्य कारण होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. होटल-रेस्टोरेंट्स LPG की जगह PNG चुनें: सरकार ने गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को जल्दी कनेक्शन देने को कहा, राज्यों को कल से 20% ज्यादा गैस मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे होटल, रेस्टोरेंट और कैंटीन जैसे कॉमर्शियल संस्थानों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन देने में प्राथमिकता दें। ताकि उन्हें लगातार जरूरी गैस मिलती रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. टॉप-10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1 लाख करोड़ घटी:HDFC बैंक टॉप लूजर रहा, वैल्यू ₹56 हजार करोड़ गिरी; HUL का मार्केट कैप भी घटा पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश की टॉप-10 कंपनियों में से पांच को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इन पांच कंपनियों का कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) 1.02 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। सबसे ज्यादा मार HDFC बैंक पर पड़ी है, जिसकी वैल्यू में अकेले 56,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी कंपनियों ने बाजार की गिरावट के बावजूद अपनी वैल्यू बढ़ाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

बीसीसीआई के एक्शन का खौफ, बांग्लादेश आईपीएल पर से बैन हटाएगा? मंत्री ने भारत से बेहतर संबंध की इच्छा जताई

बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर लगे रोक को हटाने की कवायत शुरू हो चुका है. एक मंत्री ने इस प्रतिबंध को हटाने की बात कही है. इस साल जनवरी में दुनिया के सबसे पॉपुलर लीग के मैचों के प्रसारण पर देश में रोक लगाई गई थी. अब इसे वापस से बहाल किया जा सकता है. युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमिनुल हक ने रविवार को कहा कि वह ईद की छुट्टियों के बाद इस मुद्दे पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से चर्चा करेंगे. Mon, 23 Mar 2026 06:01:54 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel War: Donald Trump ने दी ईरान को चेतावनी #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T01:00:33+00:00

Aaj Ki Taza Khabar | Iran Israel US War News Updates | सुबह की सबसे बड़ी खबर | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T01:09:10+00:00

Iran Vs Israel War: भारत पहुंचा रूस का Oil Tanker #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T01:07:22+00:00

Iran Vs Israel War: ईरान ने फिर दी दुनिया को चेतावनी #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T01:13:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers