Responsive Scrollable Menu

किचन में अचानक ‘मौत’ ने ली एंट्री, घबराई महिला ने जल्दबाजी में किया ये काम

किचन में अचानक ‘मौत’ ने ली एंट्री, घबराई महिला ने जल्दबाजी में किया ये काम

Continue reading on the app

जम्मू यूनिवर्सिटी में जिन्ना से जुड़े टॉपिक्स हटाने की सिफारिश:अल्पसंख्यकों का नेता बताया; नए सिलेबस में जिन्ना, सर सैयद और इकबाल को जोड़ा था

जम्मू यूनिवर्सिटी में एमए पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस से मोहम्मद अली जिन्ना, सर सैयद अहमद खान और मोहम्मद इकबाल से जुड़े टॉपिक्स हटाने की सिफारिश की गई है। यह सिफारिश विभागीय मामलों की समिति (DAC) ने की है। अब इस पर अंतिम फैसला 24 मार्च को बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में होगा। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, 22 मार्च को HOD ऑफिश में DAC की बैठक हुई। इसमें वन-ईयर और टू-ईयर एमए पॉलिटिकल साइंस प्रोग्राम के सिलेबस पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिन्ना, सर सैयद और इकबाल से जुड़े टॉपिक्स हटाने की सिफारिश की गई। सिलेबस में जिन्ना को जोड़ने के बाद हुआ विवाद पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस में ‘माइनॉरिटीज एंड द नेशन’ पेपर के तहत जिन्ना के राजनीतिक विचार शामिल किए गए थे, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शनिवार को यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर इन टॉपिक्स को हटाने की मांग की थी। संगठन ने कहा कि अकादमिक स्वतंत्रता के नाम पर राष्ट्रीय भावनाओं और ऐतिहासिक तथ्यों की अनदेखी नहीं हो सकती। ABVP के जम्मू-कश्मीर राज्य सचिव सन्नक श्रीवत्स ने बताया कि पहले जिन्ना का जिक्र ‘टू-नेशन थ्योरी’ के संदर्भ में होता था, जहां उन्हें विभाजन की सोच से जोड़ा जाता था। अब संशोधित सिलेबस में उन्हें ‘माइनॉरिटीज एंड द नेशन’ के तहत अल्पसंख्यकों के नेता के रूप में पेश किया गया है, जिस पर आपत्ति जताई जा रही है। HOD बोले- अकादमिक दृष्टि से शामिल किए गए टॉपिक्स पॉलिटिकल साइंस विभाग के अध्यक्ष बलजीत सिंह मान ने कहा कि जिन्ना समेत अन्य विचारकों को अकादमिक दृष्टि से शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे पाठ्यक्रम और UGC मानकों के अनुरूप है। इसका मकसद छात्रों के सामने अलग-अलग विचार रखना है। हालांकि विवाद के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। कांग्रेस नेता बोलीं- विवाद जानबूझकर खड़ा किया जा रहा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और JKPCC महासचिव नम्रता शर्मा ने कहा कि सिलेबस को लेकर विवाद जानबूझकर खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन्ना, सावरकर और गोलवलकर से जुड़ा यह हिस्सा 2025 में तैयार किए गए ड्राफ्ट सिलेबस में शामिल था, लेकिन 11-12 महीने तक इस पर कोई सवाल नहीं उठा। अब अचानक इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सिलेबस तैयार किया गया था, तब क्या यूनिवर्सिटी प्रशासन और वाइस चांसलर उमेश राय की अगुवाई वाली अकादमिक टीम ने इसकी ठीक से जांच नहीं की थी। 2018 में भी हुआ था विवाद यह पहला मौका नहीं है जब यूनिवर्सिटी का पॉलिटिकल साइंस विभाग विवाद में आया हो। 2018 में एक प्रोफेसर के वीडियो को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें भगत सिंह को आतंकी बताया गया था। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… NCERT के मॉड्यूल में जिन्ना, कांग्रेस-माउंटबेटन विभाजन के दोषी:कांग्रेस बोली- इसे फाड़ देना चाहिए, RSS इतिहास का सबसे बड़ा विलेन NCERT की मॉड्यूल में मोहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस पार्टी और लॉर्ड माउंटबेटन को भारत-PAK बंटवारे का दोषी बताया गया है। इसको लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग की जुगलबंदी से बंटवारा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वनडे के 5 कप्तान... जिनके नाम है सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड, टॉप 3 कैप्टन ने लगाया 'दोहरा शतक'

Most matches as captain in ODI: मैदान पर एक कप्तान का फैसला ही हार और जीत के बीच की रेखा तय करता है! रिकी पोंटिंग के 165 जीत के 'अजेय' रिकॉर्ड से लेकर, महेंद्र सिंह धोनी के 200 मैचों के जादुई सफर तक.ये आंकड़े क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी गवाही हैं. स्टीफन फ्लेमिंग की कूटनीति, अर्जुन रणतुंगा का संघर्ष और एलन बॉर्डर की दृढ़ता ने कैसे क्रिकेट की बिसात बदली? 5 दिग्गज कप्तानों की महान विरासत और उनके 'जीत के प्रतिशत' का ये है पूरा विश्लेषण. Mon, 23 Mar 2026 06:31:03 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel War: Donald Trump ने दी ईरान को चेतावनी #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T01:00:33+00:00

Aaj Ki Taza Khabar | Iran Israel US War News Updates | सुबह की सबसे बड़ी खबर | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T01:09:10+00:00

Iran America War Update: ईरान ने जिस एटमी सेंटर को किया तबाह, उसका लेटेस्ट VIDEO देखो! | Dimona | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T01:00:58+00:00

Iran Vs Israel War: ईरान ने फिर दी दुनिया को चेतावनी #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T01:13:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers