Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में डीएचएस शटडाउन से हवाई यात्रा प्रभावित, स्टाफ की कमी और बढ़ने की आशंका: परिवहन सचिव

वॉशिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में हवाई यात्रा को बढ़ती हुई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) के आंशिक शटडाउन ने हवाई अड्डों की सुरक्षा संचालन को प्रभावित किया है। परिवहन सचिव सीन डफी ने चेतावनी दी है कि देरी और स्टाफ की कमी आने वाले दिनों में और खराब हो सकती है।

एबीसी न्यूज के दिस वीक विद जॉर्ज स्टेफानोपोलोस कार्यक्रम में दिए गए एक इंटरव्यू में डफी ने कहा कि स्थिति और बिगड़ सकती है।

उन्होंने कहा क‍ि मुझे लगता है कि यह और भी खराब होने वाला है।

उन्होंने ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (टीएसए) के कर्मचारियों पर बढ़ते वित्तीय दबाव और बढ़ती अनुपस्थिति की ओर इशारा किया।

शटडाउन शुरू होने के बाद से कुछ दिनों में दस प्रतिशत से अधिक टीएसए अधिकारी ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं, जबकि लगभग 400 अधिकारियों ने नौकरी छोड़ दी है। ये आंकड़े इंटरव्यू के दौरान बताए गए।

डफी ने कहा कि स्टाफ की कमी पूरे देश के हवाई अड्डों के संचालन को बाधित कर रही है। कुछ हवाई अड्डों पर हमारे पास 30 से 40 प्रतिशत तक एजेंटों की कमी है और ऐसी स्थिति हवाई अड्डों को पूरी तरह ठप कर सकती है।

इसका असर खास तौर पर व्यस्त यात्रा समय में देखा जा रहा है, जहां प्रमुख हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के लिए लंबी कतारें रिपोर्ट की जा रही हैं।

डफी ने कहा क‍ि यह स्प्रिंग ब्रेक है। परिवार छुट्टियों पर जाने की कोशिश कर रहे हैं, और उन्हें दो-दो, तीन-तीन घंटे तक कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।”

टीएसए के कर्मचारी, जो आमतौर पर सालाना लगभग 50 हजार डॉलर कमाते हैं, वर्तमान में बिना वेतन के काम कर रहे हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। डफी ने माना कि कई कर्मचारी बुनियादी खर्च पूरे करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा क‍ि उन्हें खाना खाने और किराया देने के लिए दूसरी नौकरियां करनी पड़ेंगी और इसी कारण कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की संख्या बढ़ रही है।

दबाव कम करने के लिए प्रशासन हवाई अड्डों पर चेकपॉइंट्स में मदद के लिए इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) कर्मियों को तैनात करने पर विचार कर रहा है।

डफी ने कहा, “यदि हम टीएसए की मदद के लिए अन्य संसाधन और साधन ला सकते हैं, ताकि कतारें कम हों, तो मुझे लगता है यह एक अच्छा विचार है।”

उन्होंने कहा कि आईसीई कर्मियों के पास संबंधित ऑपरेशनल अनुभव है। वे दक्षिणी सीमा पर उसी तरह की सुरक्षा मशीनों का संचालन करते हैं।

इस कदम का उद्देश्य यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखना और स्टाफ की कमी के बीच देरी को कम करना है।

डफी ने यह भी कहा कि प्रशासन टीएसए अधिकारियों से बिना वेतन के भी ड्यूटी पर आने का आग्रह कर रहा है। उन्होंने कहा, “मैं उनसे आने का अनुरोध कर रहा हूं, और बताया कि फंडिंग बहाल होने पर कर्मचारियों को बकाया वेतन मिल जाएगा।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

MP: काम का दबाव था… जबलपुर में कर्मचारी ने फैक्ट्री के अंदर ही लगा ली फांसी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में 57 वर्षीय चार्जमैन सेमसन मार्टिन ने कथित तौर पर काम के अत्यधिक दबाव के कारण आत्महत्या कर ली. मृतक ने सुसाइड नोट में काम के दबाव और तनाव का जिक्र किया है. वहीं परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पहने ऐसे कपड़े तो लगेगा जुर्माना, BCCI का बड़ा फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग के आगाज से पहले बीसीसीआई ने कुछ ऐसे नियम बनाए हैं जो सच में चौंकाने वाले हैं. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर एक खास तरह के कपड़े पहनने पर भी बैन लगा दिया है. Tue, 24 Mar 2026 12:48:53 +0530

  Videos
See all

Iran-US Israel War: युद्ध की तैयारी में US जहाज! | #viralvideo #viralnews #iranisraelwar #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:39:27+00:00

Tel Aviv Attack Viral Video :तेल अवीव में भारी तबाही | #viralvideo #viralnews #middleeast #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:41:24+00:00

SC फटकार West Bengal सरकार कोलकाता मेट्रो प्रोजेक्ट देरी पर | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:43:14+00:00

पश्चिम एशिया के हालात पर Rajnath Singh ने की बैठक | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:40:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers