Responsive Scrollable Menu

क्या आप बैटमैन हैं? राहुल ने दिया मजेदार जवाब:पसंदीदा BJP नेता का नाम बताया, कहा- आधी रात को आए PM के वीडियो सबसे अच्छे थे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर अपने ‘आस्क मी एनीथिंग’ (AMA) सेशन में युवाओं के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कई रोचक सवालों के भी जवाब दिए। लाइव सेशन के दौरान उन्होंने पॉलिटिक्स के साथ-साथ निजी पसंद, मां सोनिया गांधी के पालतू कुत्ते ‘नूरी’, झारखंड के छात्र आंदोलन, पालतू जानवर और मजाकिया सवालों के भी जवाब दिए। सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पसंदीदा भाजपा नेता, संविधान को प्रभावित करने वाली विचारधाराएं जैसे कई मुद्दे शामिल रहे। मुझे और बैटमैन को किसी ने साथ नहीं देखा एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा- क्या आप बैटमैन हैं? इस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- बस इतना समझ लीजिए कि मुझे और बैटमैन को किसी ने कभी एक ही कमरे में साथ नहीं देखा। उनके इस जवाब पर भी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं। आधी रात को आए पीएम के वीडियो सबसे अच्छे थे राहुल गांधी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन से जुड़े उनके पसंदीदा मीम्स के बारे में भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा- आधी रात को पीएम हाउस से जो वीडियो आए थे, वे सबसे अच्छे थे। उनमें एक नए, घबराए हुए प्रधानमंत्री नजर आए। भाजपा में आपका पसंदीदा नेता कौन है? राहुल गांधी से एक यूजर ने पूछा कि भाजपा में उनका पसंदीदा नेता कौन है। इसके जवाब में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा- मैं उनके साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाता हूं। वह बहुत अच्छे हैं और सैन्य इतिहास के विशेषज्ञ हैं। हेलो अंकल अमरिंदर। सेशन में पालतू कुत्ते ‘नूरी’ को भी दिखाया राहुल गांधी ने AMA सेशन के दौरान अपनी मां सोनिया गांधी के पालतू कुत्ते ‘नूरी’ को भी कैमरे पर दिखाया। इसी बात पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि डॉग पैरेंट होने की सबसे अच्छी बात क्या है? इसके जवाब में उन्होंने कहा- मैं खुद डॉग पैरेंट नहीं हूं, लेकिन मेरा मानना है कि जानवर हमारे साथ इस धरती पर रहते हैं, हम उनके मालिक नहीं हैं। उन्हें सम्मान, प्यार और स्नेह मिलना चाहिए। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में नूरी का परिचय कराते हुए कहा कि यह उनकी मां का डॉग है और इसे वीडियो में दिखाने पर मां उनसे नाराज भी हो सकती हैं। सरकारों को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए एक यूजर ने झारखंड में हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा सवाल पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सरकारों को छात्रों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। संविधान को लेकर कई महापुरुषों के नाम का जिक्र किया संविधान की विचारधारा से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि उनकी रुचि उन सभी विचारधाराओं में है, जिन्होंने भारत के संविधान को आकार देने में भूमिका निभाई। उन्होंने भगवान बुद्ध, गुरु नानक देव, बसवन्ना, शंकरदेव, बिरसा मुंडा, पेरियार, महात्मा फुले, नारायण गुरु, डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी समेत कई महापुरुषों का उल्लेख किया। युवाओं से संवाद बढ़ाने की कोशिश यह संवाद ऐसे समय हुआ है, जब राहुल गांधी हाल के दिनों में छात्रों और युवाओं से लगातार संपर्क बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने NEET पेपर लीक को लेकर आंदोलन करने वाले छात्रों से मुलाकात की थी और सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार युवाओं से संवाद कर रहे हैं। राहुल गांधी ने AMA सेशन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका लिंक शेयर करते हुए युवाओं और जेन-जी से सवाल पूछने की अपील की थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य राजनीतिक नेता भी युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं।

Continue reading on the app

इंटरनेशनल माफिया वर्ल्ड पर है अक्षय-अनीस की नई फिल्म:मुंबई शूट में बदला फिल्म का विजुअल स्केल, तैयार हुआ जेल का विशाल सेट

अक्षय कुमार और निर्देशक अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड एक्शन-कॉमेडी अब अपनी मेकिंग के आखिरी शेड्यूल में पहुंच चुकी है। इसके प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिल्म की लगभग पूरी शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब केवल सीमित पैचवर्क तथा कुछ कनेक्टिंग शॉट्स बाकी हैं। इसी के साथ-साथ एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और पोस्ट-प्रोडक्शन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यदि कोई एक्स्ट्रा शूटिंग तय नहीं होती, तो प्रोजेक्ट जल्द ही पूरी तरह पोस्ट-प्रोडक्शन मोड में चला जाएगा। केरल से हुई शुरुआत, मुन्नार, मारायूर और कुट्टिक्कानम जैसी लोकेशन पर हुआ शूट फिल्म का पहला बड़ा शूटिंग शेड्यूल केरल में रखा गया, जहां यूनिट ने करीब एक महीने तक काम किया। शुरुआती 12 दिनों में अक्षय और विद्या बालन के साथ अहम सीन फिल्माए गए। इसके बाद मुन्नार, मरायूर, कुट्टिक्कानम और पीरमेड जैसी प्राकृतिक लोकेशनों पर शूटिंग जारी रही। केरल की लोकेशनों का इस्तेमाल सिर्फ सीन की सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि कहानी के माहौल और किरदारों की यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। सिनेमैटोग्राफी टीम ने शूट के दौरान नैचुरल लाइट और रियल लोकेशन का अधिकतम उपयोग किया है। केरल शेड्यूल के बाद पूरी यूनिट मुंबई पहुंची, जहां फिल्म का दूसरा और तकनीकी रूप से अधिक मुश्किल फेज शुरू हुआ। यहां विशाल जेल सेट, भीड़भाड़ वाले मार्केट सीक्वेंस और कई नियंत्रित अर्बन लोकेशनों पर शूटिंग की गई। सूत्रों के अनुसार यही हिस्सा फिल्म के एक्शन और कॉमिक टकराव का केंद्र है। पारंपरिक गैंगस्टर ड्रामा जैसी नहीं कहानी का बैकग्राउंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम वर्ल्ड से जुड़ा है, लेकिन इसका प्रस्तुतिकरण पारंपरिक गैंगस्टर ड्रामा जैसा नहीं होगा। क्राइम वर्ल्ड यहां कहानी का ढांचा तैयार करता है, जबकि फिल्म का मूल स्वर एक्शन और कॉमिक स्थितियों के बीच संतुलन बनाए रखता है। अक्षय ने शूट किए हाई-स्पीड बाइक स्टंट, मुंबई की बारिश भी बनी चुनौती अक्षय के हिस्से में मार्केट चेज, हाई-स्पीड बाइक मूवमेंट और बड़े आउटडोर एक्शन सीक्वेंस हैं। हालिया शूट में वह काले पठानी लुक में नजर आए। सीन्स को अधिक रियल बनाने के लिए हैंडहेल्ड कैमरा और लंबे ट्रैक शॉट्स का इस्तेमाल किया गया। वहीं मुंबई शेड्यूल के दौरान लगातार बारिश के कारण जेल सीक्वेंस की शूटिंग एक दिन बढ़ानी पड़ी और सुरक्षा व तकनीकी जरूरतों के अनुसार कैमरा, लाइटिंग और स्टंट प्लान में बदलाव किए गए। जेल सेट पर शूट हुए सीक्वेंस में दिखेगी विजय राज की भी अहम भूमिका फिल्म के मुंबई में हुए शूट का सबसे बड़ा आकर्षण विशाल जेल का सेट रहा। यहां कई कॉमिक फाइट सीक्वेंस फिल्माए गए, जिनमें विजय राज की भूमिका बेहद अहम है। उनका किरदार किसी कॉप का नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक अनुभवी व्यक्ति का है। उनके आसपास तैयार किए गए कॉमिक सीन फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

आधी रात को ऋषभ पंत ने बयां की लाचारी, खबर मिलते ही मदद में जुटे सीएम धामी

उत्तराखंड में घर के लिए जमीन नहीं मिलने से परेशान होकर क्रिकेटर ऋषभ पंत ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई थी. पंत ने सोशल मीडिया पर सीएम से अपील की थी कि वह तीन साल से उत्तराखंड में घर के लिए एक अच्छी जमीन ढूंढ़ रहे हैं, लेकिन लंबी कोशिशों के बाद भी उन्हें जमीन नहीं मिल पाया है. पंत की इस अपील पर अब सीएम धामी ने अब प्रतिक्रिया दी है. Sat, 8 Aug 2026 09:27:24 +0530

  Videos
See all

America में लगी भयंकर आग, मची अफरा तफरी! | Breaking News | US Building Fire | US Fire #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T04:01:33+00:00

Balochistan Declares Independence Big Breaking LIVE: Pakistan के हाथों से निकला बलूचिस्तान? | PoK #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T04:02:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers