Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: कहीं तूफान-बारिश, तो कहीं झुलसाएगी गर्मी; आपके राज्य का हाल जानिए

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम इन दिनों अलग-अलग रंग दिखा रहा है. एक तरफ कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यह उतार-चढ़ाव और साफ नजर आएगा. आइए जानते हैं 23 मार्च को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 23 मार्च को मौसम साफ रहेगा. यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 28°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने का अनुमान है. हालांकि 25 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी.

उत्तर प्रदेश में हाल

उत्तर प्रदेश में भी 23 मार्च को मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं. लेकिन अगले 3 दिनों तक तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे हल्की ठंडक महसूस होगी और धूल भी उड़ सकती है. इसके बाद 27 मार्च को राज्य में आंधी और भारी बारिश की संभावना है, जहां हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

राजस्थान में बदलता मौसम

राजस्थान में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा. 23 और 25 मार्च को कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं 26 मार्च को पूर्वी राजस्थान में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी हिस्सों में भी तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 मार्च को मौसम बिगड़ सकता है. यहां हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. 26 मार्च के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फिर से मौसम खराब कर सकता है.

पंजाब-हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी

पंजाब और हरियाणा में अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है. अगले 5 दिनों में यहां तापमान 4 से 7 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे दिन में गर्मी ज्यादा महसूस होगी.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 26 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है. 24 मार्च को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

पूर्वी भारत में ओले और बारिश

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में मौसम बिगड़ा हुआ है. 24 मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओले गिरने की संभावना है. वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में 24 से 28 मार्च के बीच बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा.

पश्चिम और मध्य भारत का हाल

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, खासकर मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 23 से 25 मार्च के बीच तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 23 मार्च को बारिश के आसार हैं, जबकि विदर्भ में 26 मार्च को बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें: Dehi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर बारिश से लुढ़का पारा, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

दक्षिण भारत में उमस

दक्षिण भारत में गर्मी के साथ उमस लोगों को परेशान करेगी. केरल, गोवा और कोंकण क्षेत्रों में 22 से 24 मार्च के बीच उमस भरा मौसम रहेगा. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में 22 से 26 मार्च के बीच आंधी और बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: मार्च महीने में क्यों लग रही ठंड? दिल्ली-एनसीआर में 10 डिग्री तक लुढ़का पारा - जानें क्या है मौसम के इस यू-टर्न की वजह

यह भी पढ़ें: Weather Update: 20 राज्यों में IMD का हाई अलर्ट, बारिश और आंधी के साथ-साथ ओले पड़ने की भी आशंका

 

Continue reading on the app

मिडिल ईस्ट संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, खाद्य-उर्वरक और ईंधन की सप्लाई पर हुआ मंथन

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की इस बैठक का मुख्य एजेंडा वैश्विक संकट का भारत पर पड़ने वाले असर का आकलन करना और इससे निपटने के लिए …

Continue reading on the app

  Sports

IPL से पहले CSK का रीयूनियन; MS धोनी ने लूटी महफिल, DJ ब्रावो के साथ किया डांस, फैंस बोले 'धुरंधर'; VIDEO वायरल

IPL 2026 CSK: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आयोजित 'ROAR 2026' इवेंट में MS धोनी और ड्वेन ब्रावो ने 'चैंपियन' गाने पर डांस कर महफिल लूट ली। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। Sun, 22 Mar 2026 22:53:14 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel Conflict : हमले के बाद साउथ इजरायल में इमरजेंसी ! #irannews #israeliranwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:32:39+00:00

LPG-PNG Crisis: अचानक बढ़े दाम, मची अफरा-तफरी! PM Modi on Gas Price Hike | Top News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T20:00:15+00:00

Iran Attack on Dubai: ईरान का दुबई पर बड़ा हमला? 1 बजते ही दहला आसमान! | Trump vs Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:30:11+00:00

Iran News : ईरान ने इजरायल के डिमोना में दागी मिसाइल ! #irannews #israeliranwar #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:25:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers