Responsive Scrollable Menu

गाजा पीस बोर्ड में पाकिस्तान: अल्पसंख्यकों के लिए 'असुरक्षित' देश को सदस्यता क्यों? पूछा जाने लगा सवाल

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जिन्हें बोर्ड ऑफ पीस (शांति बोर्ड) में जगह दी गई है। इसका गठन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पट्टी में स्थायी शांति का समाधान खोजने के लिए किया है। हालांकि, धार्मिक उत्पीड़न और अपनी धरती पर आतंकवाद को पोषित करने का इसका रिकॉर्ड आड़े आ रहा है। पिछले दो वर्षों से अपने ही क्षेत्र में आक्रामक रवैया अपनाने वाले देश की शांतिदूत भूमिका निभाने की क्षमता सवालों के घेरे में है।

गेटस्टोन इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट ने पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर चिंताजनक तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ईसाइयों, हिंदुओं और अन्य गैर-मुस्लिम समुदायों के खिलाफ हिंसा, भेदभाव और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे यह देश उनके लिए “सबसे खतरनाक जगहों” में शुमार होता जा रहा है।

रिपोर्ट बताती है कि बीता वर्ष अल्पसंख्यकों के लिए संकट और गहराने वाला रहा। भीड़ द्वारा हिंसा (मॉब वायलेंस) के मामलों में बढ़ोतरी हुई और अपराधियों को सजा मिलने के बजाय “लगभग पूरी तरह से छूट” मिलती रही। खासकर ईसाई समुदाय पर ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के आरोप अक्सर अचानक भड़क उठते हैं और फिर सामूहिक सजा का रूप ले लेते हैं—जिसमें चर्च जलाना, घरों पर हमले और लोगों की आजीविका तबाह करना शामिल है।

रिपोर्ट में जबरन धर्मांतरण, अपहरण और कम उम्र की हिंदू व ईसाई लड़कियों की जबरन शादी के मामलों को भी व्यापक बताया गया है। पीड़ित परिवारों के पास कानूनी मदद के सीमित विकल्प होते हैं, जबकि उन्हें धमकियों और प्रशासनिक पक्षपात का भी सामना करना पड़ता है।

एक उदाहरण में 21 वर्षीय ईसाई कृषक मार्कस मसीह की संदिग्ध मौत का जिक्र है, जिसे कथित तौर पर उसके नियोक्ताओं ने प्रताड़ित किया, हालांकि बाद में इसे आत्महत्या करार दिया गया। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा।

इसके बाद, अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने अमेरिकी सरकार से पाकिस्तान को फिर से “कंट्री ऑफ पार्टिकुलर कंसर्न” (सीपीसी) घोषित करने की सिफारिश की, जो धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघनों के लिए किया जाता है।

रिपोर्ट में अन्य घटनाओं का भी उल्लेख है—मार्च 2025 में एक ईसाई युवक वकास मसीह की हत्या, मई 2025 में काशिफ मसीह की कथित यातना से मौत, और 2024 में वकास सलामत की मृत्यु जैसे मामले अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की गंभीरता को दर्शाते हैं।

इसके अलावा सिंध और पंजाब में 2025 के दौरान कई नाबालिग लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्मांतरण के मामलों का भी जिक्र किया गया है। 12 वर्षीय साबा शफीक का मामला, जिसमें अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन और शादी कर दी गई, खास तौर पर चिंताजनक बताया गया है।

इसके निष्कर्ष में लिखा है—ऐसे हालात में पाकिस्तान को किसी भी “शांति बोर्ड” या वैश्विक शांति तंत्र में शामिल करना उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

दिल्ली बजट से पहले CTI के व्यापारियों ने सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात, इंडस्ट्रियल एरिया को फ्री होल्ड करने समेत 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले राजधानी के व्यापारियों और उद्योगपतियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिलकर 11 सूत्रीय मांगपत्र …

Continue reading on the app

  Sports

South Africa T20 Series के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Harmanpreet की कप्तानी में Anushka Sharma का डेब्यू

अनुष्का शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 अप्रैल से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला के लिये पहली बार भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। श्रृंखला के मैच डरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे। शर्मा को डब्ल्यूपीएल 2026 से पहले गुजरात जाइंट्स ने 45 लाख रूपये में खरीदा था। बाईस वर्ष की यह खिलाड़ी पिछले महीने बैंकॉक में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए टीम की सदस्य थी।

आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही स्नेह राणा, अमनजोत कौर, जी कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये टीम में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज काशवी गौतम को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में शामिल किया गया है। यह श्रृंखला जून जुलाई में ब्रिटेन में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम है। भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स , दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, अरूंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयांका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।

Tue, 24 Mar 2026 16:30:07 +0530

  Videos
See all

Women Reservation: महिला आरक्षण संशोधन बिल तैयार, UP-उत्तराखंड में कितनी होगी विधानसभा? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:15:13+00:00

Chakraview | Sumit Awasthi: बंगाल चुनाव के चक्रव्यूह में फंसी ममता बनर्जी! #mamatabanerjee #owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:15:07+00:00

छोटी कश्मीरी बच्ची ने Iran युद्ध पीड़ितों के लिए दान किए अपने गुल्लक के पैसे। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:16:12+00:00

Congress नेता ने महंगाई पर दिया 'ज्ञान'..लग गई तगड़ी क्लास! | Iran Israel War | PM Modi | Gas Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers