Responsive Scrollable Menu

वैष्णो देवी जाने से पहले जान लें ये जरूरी खबर: नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीड़ के चलते रजिस्ट्रेशन बंद

चैत्र नवरात्र के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए इस बार जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए एक अहम फैसला लिया गया है, जो यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए जानना बेहद जरूरी है।

आस्था का सैलाब उमड़ा
Vaishno Devi Temple में नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई। शनिवार और रविवार की छुट्टियों के चलते शाम तक करीब 41 हजार श्रद्धालु पंजीकरण कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। Katra में लगातार देशभर से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है, जिससे वहां हालात काफी व्यस्त हो गए हैं।

रजिस्ट्रेशन अस्थायी रूप से बंद
भीड़ को कंट्रोल करने के लिए Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board ने बड़ा कदम उठाते हुए शाम 4:45 बजे सभी यात्रा पंजीकरण केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

कटड़ा में इस समय 8 से 10 हजार श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। लगातार अनाउंसमेंट के जरिए लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है।

हर रास्ते पर लंबी कतारें
कटड़ा से लेकर भवन तक हर पड़ाव पर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं—

  1. दर्शनी द्वार
  2. अर्धकुंवारी मार्ग
  3. भवन परिसर

कई जगह श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी गई है। पुलिस, CRPF और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हर जगह तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

सुविधाएं जारी, बुजुर्गों को राहत
हालांकि भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है-

  • हेलीकॉप्टर सेवा अधिकतर समय चालू
  • बैटरी कार की सुविधा
  • घोड़ा, पिट्ठू और पालकी उपलब्ध

इन सुविधाओं से बुजुर्गों और बच्चों को काफी राहत मिल रही है।

3 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
नवरात्र के पहले तीन दिनों में ही 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। इस भारी भीड़ का असर स्थानीय बाजारों पर भी दिख रहा है। कटड़ा के बाजारों में रौनक बढ़ गई है और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
 

Continue reading on the app

SSB Head Constable (Medical Cader) Online Form 2026

SSB Head Constable (Medical Cader) Recruitment 2026 Author: Sarkari Exam Team Tag: 12th Pass Job Short Information : Sashastra Seema Bal (SSB) has released the Notification for the recruitment of Head Constable (Laboratory Assistant, Physiotherapy Assistant & Nursing Assistant cum Medic) in Group-‘C’ posts on the official website of SSB. This recruitment has been issued for ...

The post SSB Head Constable (Medical Cader) Online Form 2026 appeared first on Sarkari Exam.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के लिए करेंगे बड़ा बदलाव? इस सीजन में लखनऊ का खिताब पक्का!

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन पंत अपने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करते हुए नंबर-3 पर उतर सकते। यह फैसला उनके करियर के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह सीजन उनके लिए मेक या ब्रेक साबित हो सकता है।

पंत को 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा गया था। ऐसे में उनसे टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। पिछले सीजन में वह ज्यादातर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते दिखे, लेकिन अंत के मैचों में उन्होंने खुद को नंबर-3 पर प्रमोट किया था। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और टीम का प्रदर्शन प्रभावित हो चुका था।

अब टीम मैनेजमेंट और कोच जस्टिन लैंगर दोनों इस बात पर सहमत हैं कि पंत का खेल नंबर-3 पर ज्यादा प्रभावी रहता है। टीम के टॉप ऑर्डर को भी लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें ए़डेन मार्करम, मिचेल मार्श और पंत शामिल होंगे। इसके लिए निकोलस पूरन को मध्य क्रम में नीचे भेजा जाएगा, जबकि नंबर-4, 5 और 6 को फ्लोटिंग पोजिशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

पंत के लिए यह सीजन सिर्फ आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय टी20 टीम में वापसी के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल वह टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं जबकि वनडे में केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर देखे जाते हैं। टी20 फॉर्मेट में उनकी जगह संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी मजबूत कर चुके हैं।

पिछले सीजन में पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 269 रन बनाए, जिसमें 118 रन एक ही पारी में आए थे और उनका स्ट्राइक रेट 133.17 रहा। ऐसे में इस बार उनसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

टीम की बल्लेबाजी भले ही मजबूत नजर आ रही है, लेकिन गेंदबाजी पिछले सीजन की कमजोर कड़ी रही थी। चोटों के कारण मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे गेंदबाज उपलब्ध नहीं थे। अब मेयंक फिट हैं, लेकिन उन्हें लय में आने के लिए और अभ्यास की जरूरत है। इसके अलावा आवेश खान और एनरिक नॉर्खिया भी पेस अटैक का हिस्सा हैं।

इस बीच, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसी ने पंत को इस IPL का सबसे ज्यादा दबाव झेलने वाला खिलाड़ी बताया है। उनका मानना है कि कप्तान के तौर पर पंत को पहले खुद रन बनाने होंगे, तभी टीम का दबाव कम होगा।

कुल मिलाकर, IPL 2026 पंत के लिए एक बड़ा मौका है। अगर वह नंबर-3 पर अपनी भूमिका निभाने में सफल रहते हैं, तो न सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स की किस्मत बदल सकती है, बल्कि उनकी टीम इंडिया में वापसी की राह भी आसान हो सकती है।

Sun, 22 Mar 2026 13:52:32 +0530

  Videos
See all

'बिना सिर' के लड़ने वाली फौज, ईरान की खूंखार 'वॉर मशीन' | Iran Israel War News | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:26+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | America, Iran के खार्ग आईलैंड पर करेगा कब्जा ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:40:00+00:00

अरब सागर में उतरा 'यमराज', अब बरसेगी मौत! Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:31:37+00:00

क्या गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा बन पाएंगे बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार? #shortvideo #govinda #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:32:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers