Responsive Scrollable Menu

‘तुम्हारी बेटी को मार डाला, फोटो भेजूं क्या…’, पत्नी की हत्या कर सास को किया फोन, दामाद की करतूत जान पैरों तले खिसकी जमीन

कैथल में नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने कुलदेवी पूजन के बहाने पत्नी को मायके से बुलाया था. हत्या के बाद उसने सास को फोन कर जुर्म कबूला और भाभी को शव संभालने की बात कहकर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Continue reading on the app

अब महंगा हो जाएगा फ्लाइट्स का सफर, एयरलाइंस कंपनियों को सरकार ने दी डिमांड के हिसाब से किराया बढ़ाने की अनुमति

अब एयरलाइन कंपनियों को सरकार ने सीटों की मांग के हिसाब से किराया बढ़ाने की अनुमति दे दी है. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने हवाई किराए पर लगाई गई रोक को हटा दिया है. आदेश की मानें तो 23 मार्च से ये फैसला लागू होगा. पिछले साल दिसंबर में इंडिगो की उड़ानों में आई रुकावटों के बाद सरकार ने फेयर कैप लगाया था. सरकार ने उस वक्त एयरलाइंस का अधिकतम किराया 18 हजार रुपये तय कर दिया था. एयरलाइंस को साफ निर्देश था कि वे इससे ज्यादा किराया नहीं वसूल सकते हैं. 

अब पूरे एयरलाइंस सेक्टर की क्षमता बहाल हो गई है और परिचालन समान्य हो चुका है. रीव्यू मीटिंग के बाद फैसला किया गया कि किराए पर लगाई गई सीमा को 23 मार्च 2026 से हटा दिया जाएगा. 

इंडिगो से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- IndiGo Flight Status Today highlights: Chief Aviation Advisors LLC की नियुक्ति को मिली मंजूरी, इंडिगो का ऐलान

किस वजह से इंडिगो की उड़ानों में आई परेशानी

दरअसल, डीजीसीए ने पिछले साल एक नवंबर से पायलटों और क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किया था. डीजीसीए ने इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन यानी FDTL नाम दिया था. इस वजह से एयरलाइन कंपनी इंडिगो में स्टाफ की कमी हो गई थी, जिससे एयरलाइंस की हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थी. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी की फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से लाखों लोग परेशान हुए. लोगों की मजबूरी देखकर अन्य एयरलाइंस ने मुनाफा कमाने के लिए घरेलू फ्लाइट्स का किराया भी 50 हजार रुपये तक बढ़ा दिया था. 

इंडिगो से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Indigo Airlines Crisis: क्या हैं FDTL Rules, जिनकी वजह से रद्द हो रहीं इंडिगो की फ्लाइट्स?

यात्रियों के हित पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा- मंत्रालय

एयरलाइंस कंपनी को छूट देते हुए मंत्रालय ने साफ कहा है कि एयरलाइंस क कीमतों के मामले में अनुशासन बनाकर रखना होगा. उन्होंने जिम्मेदारी से काम करना होगा. मंत्रालय ने साफ कहा कि एयरलाइंस ये सुनिश्चित करेंगी कि किराया उचिता, ट्रांसपेरेंट और बाजार की स्थिति के अनुसार ही हो. यात्रियों के हित पर कोई भी बुरा असर नहीं पड़ना चाहिए. 

इंडिगो से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Indigo Crisis: सामने आ गई तारीख, जानें इंडिगो के यात्रियों को कब मिलेगा मुआवजा; एयरलाइन पर 376 करोड़ का बोझ 

यात्रियों के किराए पर नजर रखेंगे- मंत्रालय

मंत्रालय ने बताया कि किराए में किसी भी प्रकार की अत्याधिक और अनुचित बढ़ोतरी को गंभीरता से देखा जाए. आदेश में कहा कि मंत्रालय रियल टाइम में हवाई किराए के रुझानों पर नजर रख रहा है.  

इंडिगो से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Indigo Airlines Crisis: इंडिगो संकट के बाद DGCA ने वापस लिया FDTL का ये नियम, कहा- तत्काल प्रभाव से लागू होगा

इंडिगो के सीईओ ने दिया इस्तीफा

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने 10 मार्च 2026 को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. पिछले कुछ महीनों में एयरलाइन के परिचालन संबंधी संकट (operational crisis) के बाद यह फैसला लिया गया है. हालांकि, पीटर एल्बर्स ने इस्तीफे का कारण निजी कारणों को बताया था. वर्तमान में कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर यानी एमडी राहुल भाटिया अंतरिम रूप से कामकाज संभाल रहे हैं. 

 

Continue reading on the app

  Sports

फीफा सीरीज 2026 में हिस्सा लेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब होगा मुकाबला?

FIFA Series 2026: भारतीय महिला फुटबॉल टीम के लिए एक अच्छी खबर है. टीम अप्रैल में केन्या में होने वाले 'फीफा सीरीज 2026' में हिस्सा लेने जा रही है. यह फीफा की एक खास पहल है, जिसमें दुनिया भर की टीमें फ्रेंडली मैच खेलती हैं. 2024 में इसकी शुरुआत हुई थी और यह इसका दूसरा सीजन है. इस बार केन्या में महिलाओं का एक चौथा ग्रुप जोड़ा गया है, जिसमें भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया और मलावी जैसी टीमें मुकाबला करेंगी. कुल 4 ग्रुप होंगे और हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी. Wed, 25 Mar 2026 00:17:42 +0530

  Videos
See all

America की तेल रिफाइनरी पर ईरान का हमला | Shorts | Trump | Iran Israel War | Netanyahu | US Refinery #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T18:37:22+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: तेल-गैस के संकट के बीच भारत में कितना माल बचा है? Modi | Lockdown #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T18:45:02+00:00

जंग पर आपस में भिड़े Trump Netanyahu! | #shorts | Iran Israel War | America | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T18:39:25+00:00

Iran America War Update: जंग में 5 दिन का 'पॉज', अब होगा न्यूक्लियर वॉर? | Atom Bomb | Trump | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:00:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers