Responsive Scrollable Menu

बारिश में नेल पॉलिश और आर्टिफिशल नेल्स लगाना सही है? जानें नाखूनों को मजबूत और चमकदार बनाने के 5 असरदार घरेलू उपाय

Monsoon Nail Care Tips: बारिश के मौसम में नमी के कारण नाखूनों में फंगल इंफेक्शन और टूटने की समस्या बढ़ जाती है. जानें इस मौसम में नेल केयर से जुड़े जरूरी नियम और नाखूनों को मजबूत, चमकदार और इंफेक्शन-फ्री बनाए रखने के 5 आसान घरेलू उपाय!

Continue reading on the app

MP कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर लगाया प्रतिशोध की राजनीति का आरोप, जनआंदोलन की चेतावनी

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उनके परिजनों, सहयोगियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों, पुलिस कार्रवाई और प्रशासनिक दबाव के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस विधायकों ने इसे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताते हुए चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी।

कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह, जयवर्धन सिंह, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, सतीश सिकरवार, महेश परमार, पंकज उपाध्याय, बाबू जंडेल, दिनेश गुर्जर, साहब सिंह गुर्जर, नितेंद्र सिंह राठौड़, कैलाश कुशवाह और यादवेंद्र सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जीतू पटवारी किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं इसलिए उन्हें राजनीतिक द्वेष के तहत निशाना बनाया जा रहा है।

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जीतू पटवारी, उनके परिजनों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रही तो एक दर्जन से अधिक कांग्रेस विधायक इंदौर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर कार्रवाई का कारण पूछेंगे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर व्यापक जनआंदोलन और धरना दिया जाएगा।

संघर्ष जारी रखने की बात कही 

कांग्रेस विधायकों ने बताया कि 11 अगस्त को भोपाल में होने वाली पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में इस पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने इंदौर पुलिस प्रशासन से राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर संविधान और कानून के अनुरूप निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का रहा है और पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड, इकलौता बल्लेबाज जिसने पार किया 600 का स्कोर

Virat Kohli 610 Runs Record in IND vs SL Test Series: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड है. उन्होंने 2017 में खेली गई तीन मैचों की सीरीज में रनों का अंबार लगा दिया था. वह किसी भी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में इकलौते ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने 600 रनों का आंकड़ा पार किया। दूसरा कोई बल्लेबाज 600 रन के नजदीक भी पहुंचने में कामयाब नहीं हो सका है. Sat, 8 Aug 2026 00:01:03 +0530

  Videos
See all

How Russia seizes homes in occupied Ukraine | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T19:00:36+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 08 August 2026 | PM Modi | JPSC-JSSC Protest | FCRA Bill | Taaza Khabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T19:22:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers