Responsive Scrollable Menu

पंजाब- अफसर का सुसाइड, मंत्री का इस्तीफा:पत्नी की शिकायत पर आधी रात को FIR दर्ज, विरोधी दल चंडीगढ़ में CM का घेराव करेंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड का मामला गर्मा गया है। शनिवार (21 मार्च) को सुसाइड का पता चलते ही AAP सरकार ने मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की, लेकिन अभी मामला संभला नहीं है। आधी रात को अमृतसर के थाना रंजीत एवन्यू में मृतक की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और पीए दिलबाग सिंह के खिलाफ केस दर्ज हो गया। इन पर आत्महत्या के लिए उकसाने, जान से मारने या गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी देने और जुर्म के साझा इरादे की धाराओं के तहत FIR हुई है। दूसरी तरफ विरोधी दलों ने भी मोर्चा खोल रखा है। इसको लेकर कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने संयुक्त रूप से आज (22 मार्च) चंडीगढ़ में CM के घेराव का ऐलान कर दिया है। इसमें सुसाइड करने वाले अफसर का परिवार भी उनके साथ होगा। मंत्री और अफसर के बीच विवाद क्या था… अफसर के सुसाइड और उसके बाद क्या हुआ 21 मार्च तड़के जहर निगला, वीडियो बनाया इसके बाद गगनदीप रंधावा ने अपने पत्नी को मायके भेज दिया। वह घर पर अकेले थे। शनिवार, 21 मार्च तड़के करीब पांच बजे रंधावा सल्फास निगला और उसके बाद 12 सेकेंड का वीडियो बनाया। जिसमें कहा कि मिनिस्टर लालजीत भुल्लर की वजह से वह सुसाइड कर रहे। वीडियो दोस्तों को भेजा। डीएम गगनदीप रंधावा के दोस्त गुरपाल सिंह का कहना है कि जब उसने वीडियो देखा तो वो तुरंत उसके घर गए और कुछ लोगों के साथ उसे लेकर अस्पताल गए। अस्पताल जाने तक वह होश में था और बात कर रहा था। गुरपाल सिंह का कहना है कि वो आखिर तक यही कह रहा था कि अगर बच गया तो मंत्री भुल्लर उसके बच्चों को मरवा देगा। गुरपाल सिंह ने बताया कि करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि मंत्री ने जो उसे तंग किया था उसके बारे में कुछ दोस्तों व परिवार को पता था। इसके अलावा उसने अफसरों को भी पत्र लिख दिए थे। सीएम ने मंत्री को किया बर्खास्त डीएम के सुसाइड केस में जैसे ही ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का नाम आया तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत इस्तीफा मांग लिया। भुल्लर ने उतनी ही तेजी से इस्तीफा दिया और फिर सरकार ने यह जानकारी मीडिया में रिलीज करवा दी। सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में मंत्री से इस्तीफा लेने की बात कही उसके तुरंत बाद लालजीत भुल्लर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस्तीफा देने की बात लिख दी। मंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी होने तक वो मंत्री नहीं रहेंगे। लालजीत भुल्लर की पोस्ट… एडवोकेट बोले- करप्शन का केस बनता है पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट कमलदीप सिंह सिद्धू ने इस मामले में कहा- सुसाइड करने वाले का डाइंग डिक्लेरेशन हो तो ऐसे मामले में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होता है। इसके अलावा इस केस की बात करें तो इस वीडियो के आधार पर करप्शन व सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मामला भी बनता है। मामले में आगे क्या… विरोधी दलों का चंडीगढ़ में प्रदर्शन सुसाइड करने वाले अफसर रंधावा के परिजन ने लालजीत सिंह भुल्लर, उसके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर व उनके साथियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी थी। परिवार ने साफ कर दिया कि जब तक FIR नहीं होती तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। इसके अलावा परिजन ने CBI जांच की मांग रख दी। दबाव में आकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार होंगे या नहीं। डीएम गगनदीप सिंह की मौत के बाद विपक्ष के नेता देर रात तक अमृतसर में जुटे रहे। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, कांग्रेस से नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और सीनियर भाजपा नेता तरूण चुग समेत सभी दलों के नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आज (22 मार्च) को चंडीगढ़ में CM के घेराव का ऐलान कर दिया है। डीएम गगनदीप सिंह ने लिखे लेटर… ॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… रंधावा के आखिरी शब्द...भुल्लर बच्चों को कुछ कर देगा:दोस्त को कहा- AAP मंत्री ने पिस्टल बट-कड़े से पिटवाया, गनपॉइंट पर VIDEO बनवाया पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा को मरते दम तक बच्चों की चिंता थी। जहर निगलने के बाद अस्पताल ले जाते हुए गगनदीप कुछ समय तक जिंदा रहे। पढ़ें पूरी खबर… मंत्री-अफसर का टेंडर विवाद ₹35 करोड़ कमाई से जुड़ा:भुल्लर के पिता की कंप्लेंट- उल्लंघन कर टेंडर दिलाया; DM ने कहा था- जबरन लेना चाहते थे पंजाब में शनिवार (21 मार्च) को अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप रंधावा जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले वीडियो बनाकर उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद भुल्लर की मंत्री की कुर्सी छिन गई। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब-अफसर ने वीडियो में मंत्री का नाम लेकर सुसाइड किया, मंत्री भुल्लर का इस्तीफा, नंगा करके पीटने का आरोप पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर एक अधिकारी ने आत्महत्या की है। अमृतसर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने 12 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया। (पढ़ें पूरी खबर) लाल किला हिंसा में भी दिखे थे भुल्लर:मंत्री बनते ही स्टंट, जातिवादी टिप्पणी की, हर बार बचते रहे; अफसर के सुसाइड से कुर्सी छिनी अमृतसर के वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड से कुर्सी गंवाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री लालजीत भुल्लर पहली बार विवादों में नहीं फंसे, इससे पहले भी वह लाल किला हिंसा, जातिवादी टिप्पणी से लेकर मंत्री बनते ही स्टंटबाजी को लेकर वह सुर्खियों में रह चुके हैं। हालांकि हर बार उन्हें पार्टी और सरकार का साथ मिलता रहा। कभी सफाई देकर तो कभी माफी मांगकर वह हमेशा बचते रहे। हालांकि इस बार वह सीधे अफसर के सुसाइड केस में फंस गए। पंजाब में एक साल बाद चुनाव है, ऐसी सूरत में AAP सरकार किसी तरह का रिस्क लेने के मूड़ में नहीं है। इसी वजह से मामला मीडिया में आते ही CM भगवंत मान ने तुरंत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

तमिलनाडु में NDA की सीट शेयरिंग पर फैसला जल्द:AMMK नेता दिनाकरन ने शाह से मुलाकात की; केरल के त्रिशूर में नॉमिनेशन को लेकर विवाद

तमिलनाडु में अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने शनिवार को अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी शाह से मुलाकात सीट शेयरिंग के लिए नहीं थी। इसमें चुनाव की रणनीति और NDA की जीत पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सीट शेयरिंग पर फैसला चेन्नई में ही होगा। अगले 2-3 दिनों में NDA के सभी दल मिलकर सहमति बना लेंगे। दिनाकरन ने कहा कि NDA मिलकर DMK सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार उनकी जीत होगी। केरल के त्रिशूर में नॉमिनेशन फाइल करने के दौरान BJP और CPI नेताओं के बीच बहस हो गई। दोनों पार्टियां इस बात पर भिड़ गईं कि पहले किसे पेपर जमा करने दिया जाए। CPI ने टोकन सिस्टम का हवाला दिया, जबकि BJP ने मुहूर्त के अंदर नॉमिनेशन करने की बात कही। इस वजह से वहां कुछ समय तक तनाव की स्थिति बन गई। आखिर में CPI कैंडिडेट ने पहले पेपर जमा किए, उसके बाद BJP कैंडिडेट ने मुहूर्त के भीतर अपना नॉमिनेशन फाइल किया। केरल में चुनाव 9 अप्रैल को होंगे। NDA की सहयोगी RPI(A) बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु, केरल और असम में चुनाव लड़ेगी। इन राज्यों में पार्टी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पश्चिम बंगाल में RPI(A) खुद चुनाव नहीं लड़ेगी। वहां BJP को सपोर्ट देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि वोट न बंटें। उन्होंने कहा कि NDA सभी राज्यों में जीत की कोशिश करेगा। चुनाव अप्रैल में होंगे और नतीजे 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु में 75 करोड़ की जब्ती तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती बढ़ा दी गई है। चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक के मुताबिक अब तक करीब 75 करोड़ रुपए की जब्ती की जा चुकी है। इसमें नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य फ्रीबीज शामिल हैं। चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए राज्यभर में निगरानी टीमें तैनात हैं। चुनाव आयोग ने 234 सीटों पर कई ऑब्जर्वर भी लगाए हैं, ताकि खर्च और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- मोदी सबसे बड़े घुसपैठिए, बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन लगाया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया। उन्होंने कहा- जब आप विदेश जाते हैं तो नेताओं से हाथ मिलाते हैं और दोस्ती की बात करते हैं। लेकिन जब आप भारत लौटते हैं तो अचानक हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव शुरू हो जाता है और लोगों को घुसपैठिया कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli को लेकर फैली बड़ी अफवाह, RCB के स्टार बल्लेबाज ने खुद कर दिया खंडन

IPL 2026 के बीच विराट कोहली को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर उड़ी, जिसका अब उन्होंने खंडन किया है. विराट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उस रिपोर्ट को शेयर करते हुए उसकी खिल्ली उड़ाई है. Sun, 22 Mar 2026 14:15:32 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | America, Iran के खार्ग आईलैंड पर करेगा कब्जा ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:40:00+00:00

Iran का धुरंधर, America करेगा सरेंडर? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu | Middle East Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:31+00:00

क्या गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा बन पाएंगे बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार? #shortvideo #govinda #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:32:57+00:00

अरब सागर में उतरा 'यमराज', अब बरसेगी मौत! Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:31:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers