यहां घर बैठे बन जाएगा Learning Driving License, नहीं काटने पड़ेंगे RTO के चक्कर; जानें स्टेप्स
Learning License Online: अगर आप नोएडा में रहते हैं और ड्राइविंग सीखना चाहते हैं, तो अब आपको RTO जाकर बार-बार समय गंवाने की जरूरत नहीं है. अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस प्रोसेस को समझना आसान है और यह आपके समय और मेहनत दोनों की बचत करता है.
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस क्यों जरूरी है?
ड्राइविंग लाइसेंस लेने से पहले लर्निंग लाइसेंस लेना अनिवार्य है. यह एक अस्थायी लाइसेंस होता है, जिससे आप किसी अनुभवी ड्राइवर के साथ गाड़ी चलाना सीख सकते हैं. ध्यान दें, लर्निंग लाइसेंस होने पर आप अकेले वाहन नहीं चला सकते और वाहन पर लाल रंग का 'L' साइन लगाना अनिवार्य है. यह नियम सभी प्रकार के वाहन पर लागू होता है.
लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले [Parivahan वेबसाइट](https://parivahan.gov.in/) पर जाएं और 'Apply for Learner's Licence' पर क्लिक करें.
2. अपना राज्य चुनें, जैसे उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश या कोई अन्य राज्य.
3. अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
4. फीस ऑनलाइन जमा करें.
5. सभी जानकारी और फीस जमा करने के बाद आपको ऑनलाइन टेस्ट देना होगा.
6. अगर आप पास हो जाते हैं, तो लर्निंग लाइसेंस आपको मिल जाएगा. अगर फेल हो जाएं, तो आप एक हफ्ते बाद फिर से टेस्ट दे सकते हैं.
इन जरूरी दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत
- पासपोर्ट साइज फोटो
- उम्र और पते का प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि)
- मेडिकल सर्टिफिकेट (यदि आवश्यक हो)
परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाएं?
लर्निंग लाइसेंस मिलने के कम से कम 30 दिन बाद आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन करें और फीस जमा करें. निर्धारित समय पर आपको RTO ऑफिस जाकर अपने दस्तावेज़ वेरिफाई कराने होंगे और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद एक छोटा सा टेस्ट लिया जाएगा. टेस्ट पास करने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस सीधे आपके घर भेज दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: दूध में मिलावट पर सख्ती, अब उत्पादकों-विक्रेताओं को लेना होगा लाइसेंस: एफएसएसएआई
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए उम्र सीमा की बात करें तो 16 साल वाले बिना गियर वाले दोपहिया वाहन का लाइसेंस बनवा सकते हैं. वहीं,18 साल वालों को कार या अन्य गैर-कमर्शियल वाहन चलाने के लिए लाइसेंस की अनुमति मिलेगी. इसके अलावा 20 साल वालों को कमर्शियल वाहन और कम से कम 1 साल का ड्राइविंग अनुभव होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे पैन कार्ड के नियम! अभी नहीं किया ये काम तो बाद में बढ़ेगी मुश्किल
क्या होंगे फायदे
फायदों की बात करें तो इससे RTO के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे. साथ ही समय की भी बचत होगी. ऑनलाइन प्रक्रिया सुरक्षित और तेज होगी.
इसके अलावा दस्तावेज अपलोड करने और टेस्ट देने की सुविधा भी घर बैठे मिलेगी. तो अगर आप नोएडा में रहते हैं और ड्राइविंग सीखना चाहते हैं, तो घर बैठे ही ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब बेहद आसान और सुरक्षित हो गया है.
यह भी पढ़ें: क्या WhatsApp से डाउनलोड हो सकता है आधार कार्ड? इन Steps को फॉलो कर घर बैठे बनाएं काम आसान
हफ्ते की टॉप जॉब्स:रेलवे में 10वीं पास की 11,127 भर्तियां, SSB में कॉन्स्टेबल की 1924 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 17,682 नौकरियां
इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 17,682 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















