टॉप 5 हेल्दी रेसिपी, बिना गैस-ऑयल फटाफट होगी तैयार, जानें कुकिंग प्रोसेस
No LPG Healthy Recipes: घर में गैस खत्म हो जाए तो ये सोच-सोचकर दिमाग खराब हो जाता है कि अब बनाएंगे क्या और खाएंगे क्या. इन दिनों जब हर कोई गैस को कम से कम यूज करके एलपीजी बचाने की कोशिश में लगा हुआ है, तो ऐसे रेसिपीज की जरूरत बढ़ जाती है जो कम से कम गैस और ऑयल में तैयार हो सके और टेस्टी भी हो. तो लीजिए हम आपके लिए ऐसी एक नहीं 5 रेसिपी लेकर आए हैं, जो कि हेल्दी होने के साथ ही बिना एलपीजी और ऑयल के तैयार किया जा सकता है.
नेपाल में ईद पर भारी बवाल: मंदिर में भजन-कीर्तन को लेकर हिंसक झड़प, भड़का सांप्रदायिक तनाव- पुलिस ने की फायरिंग!
नेपाल के कपिलवस्तु जिले में शनिवार को ईद के मौके पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ गया। घटना कपिलवस्तु नगरपालिका-3 के बरगदी घाट स्थित काली मंदिर की है, जहा सुबह करीब 9 बजे पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन चल रहा था।
लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद मामला गरमा गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मंदिर परिसर पर हमला और पुजारी के साथ मारपीट के आरोप लगे। इस घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त हो गया और आक्रोशित भीड़ सड़कों पर उतर आई।
मंदिर पर हमला और पुजारी से मारपीट का आरोप
बरगदी घाट के काली मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान लाउडस्पीकर बज रहा था। आरोप है कि ईद के दिन तेज आवाज से नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मंदिर पर धावा बोल दिया।
इस दौरान मंदिर का माइक तोड़ दिया गया और वहां मौजूद पुजारी के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। इस घटना के बाद हिंदू समुदाय के लोग बड़ी संख्या में बुटहनियां चौराहे पर एकत्र हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चलाई गोली
हालात बिगड़ते देख कपिलवस्तु के जिलाधिकारी भविश्वर घिमिरे और पुलिस कप्तान संतोष आचार्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। भीड़ इतनी उग्र हो चुकी थी कि उसने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया।
प्रशासन ने पहले भीड़ को समझाने और आंसू गैस के गोले दागकर तितर-बितर करने का प्रयास किया, लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी। इस फायरिंग में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन ने लागू किया कर्फ्यू, तीन घायलों की हालत गंभीर
फायरिंग में घायल हुए लोगों में 22 वर्षीय अरुण, 20 वर्षीय मोनू पासी और 25 वर्षीय प्रदीप पासी सहित पांच लोग शामिल हैं। इनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बुटवल रेफर किया गया है।
क्षेत्र में और अधिक हिंसा न फैले, इसके लिए प्रशासन ने बरगदी, महाराजगंज बाजार, हरदौना और बहादुरगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लागू कर दिया है।
भारी पुलिस बल तैनात और धरने पर रोक
वर्तमान में पूरे कपिलवस्तु जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। चंद्रौटा और कृष्णनगर जैसे कस्बों में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
प्रशासन ने किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या सभा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने शांति बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi

























