Varun Dhawan: YRF की हॉरर यूनिवर्स में एंट्री, वरुण धवन बने लीड हीरो; 2027 में रिलीज की तैयारी
Varun Dhawan In First Horror Film Of YRF: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशराज फिल्म्स (YRF) पहली बार हॉरर जॉनर में फिल्म बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें वरुण धवन लीड रोल निभाएंगे। रोमांटिक, एक्शन और स्पाई फिल्मों के लिए मशहूर YRF अब डर और सस्पेंस से भरी कहानी के साथ हॉरर की दुनिया में कदम रखने जा रहा है।
YRF की पहली हॉरर फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, यशराज फिल्म्स की यह पहली हॉरर फिल्म होगी। इससे पहले बैनर ने रोमांस, ड्रामा, एक्शन और स्पाई यूनिवर्स जैसी कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर जॉनर से दूरी बनाए रखी थी। अब मेकर्स एक नई तरह की कहानी के साथ इस जॉनर में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं।
वरुण धवन निभाएंगे मुख्य किरदार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है। यह YRF के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह साल 2021 में आई फिल्म 'सुई धागा' में इस बैनर के साथ काम कर चुके हैं। हॉरर जॉनर में यह वरुण धवन की पहली बड़ी फिल्म होगी, जिसमें वह एक अलग तरह का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म
जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो सकती है। मेकर्स इसे साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर YRF की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वरुण धवन का वर्कफ्रंट
वरुण आखिरी बार फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता और दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन ने किया था। फिलहाल वरुण ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन YRF की हॉरर फिल्म उनके करियर में एक नया प्रयोग साबित हो सकती है।
यह भी पढ़े- 'आवारापन 2' का ट्रेलर जारी; प्यार, दर्द और बदले की कहानी लेकर लौटे इमरान हाशमी; 9 सीन पर चली CBFC की कैची
25 साल से आंखें छुपा रहे अमिताभ बच्चन? टिंटेड चश्मा पहनने की जानें इमोशनल वजह
Why Amitabh Bachchan Use Tinted Glasses: 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन में अमिताभ बच्चन ने पहली बार बताया कि आखिर वह पिछले 25 सालों से टिंटेड ग्लासेस क्यों पहन रहे हैं। बिग बी की यह भावुक बात सुनकर फैंस भी भावुक हो गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews







