Responsive Scrollable Menu

पश्चिम एशिया संकट: अमेरिकी एयरलाइंस को डर, 'कच्चे तेल की कीमत पहुंच सकती है 175 डॉलर प्रति बैरल'

वाशिंगटन, 21 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया तनाव का असर पूरी दुनिया पर धीरे-धीरे दिखने लगा है। विभिन्न देशों ने ईंधन कटौती के उपाय किए हैं; इस बीच अमेरिका की एक एयरलाइन को आशंका है कि हालात ऐसे ही रहे तो क्रूड की कीमत 175 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है।

यूएस की बड़ी एयरलाइन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस ने ऐसी आशंका जताई है। कंपनी के सीईओ स्कॉट किर्बी ने शुक्रवार को स्टाफ मेमो में बताया कि हालात तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए पहले से तैयारी करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पिछले सिर्फ 3 हफ्तों में जेट फ्यूल की कीमत दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। अगर यही हालात बने रहे, तो कंपनी को हर साल करीब 11 अरब डॉलर ज्यादा खर्च करना पड़ सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत पहले करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, लेकिन अब यह बढ़कर लगभग 119.50 डॉलर तक पहुंच गई है।

बता दें, अमेरिकी ट्रेजरी ने शुक्रवार को ही ईरान से तेल खरीद पर 30 दिनों की छूट दी। ये उन ईरानी तेल खेपों को लेकर है जो पहले से समुद्र में जहाजों पर लदी हुई हैं।

यह छूट उन सभी जहाजों पर लागू होगी जिनमें 20 मार्च तक तेल लोड हो चुका है और जिन्हें 19 अप्रैल तक उतारना होगा। यह जानकारी अमेरिका के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) ने दी ताकि वैश्विक आपूर्ति में लगभग 140 मिलियन बैरल तेल जोड़ा जा सके।

केपलर के डेटा के अनुसार, इस समय करीब 18 करोड़ बैरल ईरानी कच्चा तेल अलग-अलग जहाजों में समुद्र में मौजूद है, जो मिडिल ईस्ट से लेकर चीन के आसपास के समुद्री इलाकों तक फैला हुआ है।

पहले ये प्रतिबंध ईरान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और तेल से होने वाली कमाई पर पाबंदी के इरादे से लगाए गए थे। अब इन्हीं में से कुछ प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से कम किया जा रहा है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Deepika Padukone Controversy: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर दीपिका पादुकोण ट्रोल, स्क्रीनिंग मिस करने-पोस्ट न करने पर फैंस नाराज

Deepika Padukone Controversy: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस के बीच दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर कोई पोस्ट न करने और स्क्रीनिंग में शामिल न होने पर फैंस उनके रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

किसान से ज्वेलर्स ने की 40 लाख की ठगी, चांदी का दाम बढ़ने का लालच देकर बिकवाई जमीन, करवाया निवेश

जबलपुर के पाटन इलाके में एक किसान को ज्वेलर्स ने 40 लाख का चूना लगा दिया। चांदी के भाव में तेजी आने का लालच देकर जबलपुर के सर्राफा व्यापारी विनोद सोनी ने धमना गांव के किसान मनोज पांडे को निवेश का लालच दिया। ज्वेलर्स की बातों में आकर किसान ने बेच दी जमीन  जिसके बाद … Sat, 21 Mar 2026 20:49:15 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live: Iran का ऐसा बदला...दुनियाभर में हड़कंप!| PM Modi | America | Israel Vs Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T16:02:19+00:00

Jammu University में जिन्ना का जिन्न | Muhammad Ali Jinnah Chapter | Kashmir | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T16:00:58+00:00

Rashtra Sarvopari: नहीं रुकेगी Iran-Israel War! | Trump | Mojtaba Khamenei | Pakistan | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T16:04:08+00:00

Iran America War Update: ईरान ने US को दिया सबसे बड़ा जख्म | qatar gas plant attack | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T16:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers