Responsive Scrollable Menu

Jharkhand News: झारखंड में होने वाला है बड़ा बदलाव! निवेश, डेटा और पर्यटन पर CM हेमंत सोरेन का मास्टर प्लान

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा के बजट सत्र के समापन के दौरान कई अहम घोषणाएं कीं. उनका मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, सरकारी योजनाओं की निगरानी बेहतर बनाना और विकास को गांव-गांव तक पहुंचाना है.

झारखंड राज्य आर्थिक विकास बोर्ड का किया गठन

सबसे बड़ी घोषणा झारखंड राज्य आर्थिक विकास बोर्ड के गठन की रही. यह बोर्ड राज्य में निवेश आकर्षित करने का काम करेगा. खासतौर पर ऊर्जा परिवर्तन (Energy Transition), रोजगार और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड इस दिशा में जर्मनी समेत अन्य देशों के साथ सहयोग करेगा. इसका मतलब है कि राज्य में हरित ऊर्जा और नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा.

डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म भी होगा शुरू

इसके साथ ही सरकार मुख्यमंत्री का डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रही है. यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जो सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं के डेटा का विश्लेषण करेगा. इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि कौन-सी योजना कितनी प्रभावी है और उसे कितनी तेजी से लागू किया जा रहा है. इस कदम से योजनाओं की पारदर्शिता और गति दोनों में सुधार होने की उम्मीद है.

2028 तक बनेंगे 5 बड़े इको-टूरिज्म साइट्स

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने 2028 तक पांच बड़े इको-टूरिज्म साइट्स विकसित करने की घोषणा की. इसके अलावा 'दिशोम गुरु' स्मारक बनाया जाएगा, जो एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित होगा. राज्य के 35 मेगालिथ और मोनोलिथ (प्राचीन पत्थर संरचनाएं) तथा साहिबगंज का फॉसिल पार्क भी विकसित किया जाएगा. इससे झारखंड की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को नई पहचान मिलेगी.

प्रवासी मजदूरों पर भी फोकस

प्रवासी मजदूरों के लिए भी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब केवल दुर्घटनाओं में मारे गए मजदूरों के शव ही नहीं, बल्कि आत्महत्या करने वाले प्रवासियों के शवों को भी वापस लाने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए प्रवासी झारखंड फाउंडेशन बनाया जाएगा, जो प्रवासी श्रमिकों की मदद करेगा.

केंद्र की योजना पर भी उठाए सवाल

केंद्र सरकार की नई योजना पर भी सीएम ने सवाल उठाया, जो MGNREGA की जगह लाई जा रही है. मुख्यमंत्री का मानना है कि इससे राज्य में पलायन बढ़ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र द्वारा गैस सिलेंडर वितरण की नई नीति राज्यों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डाल सकती है.

यह भी पढ़ें: अब ब्लॉक लेवल पर मिलेगी फ्री स्किल ट्रेनिंग, झारखंड सरकार की 'बिरसा' योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार

बजट में 85% की वृद्धि

वित्तीय स्थिति पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि छह साल पहले राज्य का बजट लगभग 86,000 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1.58 लाख करोड़ रुपये हो गया है. यह लगभग 85% की वृद्धि है. उन्होंने कहा कि NITI Aayog ने झारखंड के वित्तीय प्रबंधन की सराहना की है और राज्य इस मामले में 13वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड के मजदूरों को तोहफा, सेफ्टी किट के लिए सरकार देगी ₹1000, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

शिक्षा क्षेत्र में भी बदलाव

शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार 100 नए स्कूलों को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के रूप में विकसित करेगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की 80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, इसलिए विकास कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है. अंत में उन्होंने कहा कि देशभर के वंचित समुदाय झारखंड की ओर उम्मीद से देख रहे हैं और राज्य उनकी आवाज उठाने का काम करेगा.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Government: रांची में आवारा कुत्तों के लिए बनेगा ‘डॉग फीडिंग जोन’, निगम की नई पहल

यह भी पढ़ें: Jharkhand Government: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा बड़ा विस्तार, 8 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी

Continue reading on the app

CSK की प्लेइंग-11 से एमएस धोनी हुए बाहर, जानिए किन 12 खिलाड़ियों को दिग्गज ने दिया मौका

IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 28 मार्च से शूरू होने वाले टूर्नामेंट में पांच बार की चैंपियन सीएसके धमाल मचाने को बेताब होगी. इस सीजन के लिए चेन्नई ने अपने साथ राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन को शामिल किया है. हालांकि टीम ने उन्हें कप्तानी नहीं दी है, सीएसके के कमान इस बार भी रुतुराज गायकवाड़ संभालते हुए नजर आएंगे. 

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर इरफान पठान ने चेन्नई सुपर किंग्स की अपनी प्लेइंग-11 चुन ली है. इस प्लेइंग-11 को चुनकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है. सीएसके के 11 से इरफान ने पूर्व कप्तान और पांच बार टीम को ट्रॉफी दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को ही बाहर कर दिया है. 

इरफान ने प्लेइंग-11 से धोनी को किया बाहर

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है. इरफान पठान ने जो प्लेइंग-11 चुनी है. उससे महेंद्र सिंह धोनी को बाहर रखा है. उन्होंने अपनी प्लेइंग-11 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दिया है. धोनी की बतौर कीपर उन्होंने अपने प्लेइंग-11 से छूट्टी कर दी है. 

धोनी को बाहर करने पर इरफान पठान ने कहा कि, 'अगर धोनी सिर्फ आखिरी दो ओवर में खेलते हैं, तो मैं कहूंगा कि बेहतर होगा कि वह इस सीजन में ज्यादा न खेलें और युवाओं को ज्यादा मौके दें. लेकिन अगर धोनी पूरा सीजन खेलते हैं और कम से कम चार या पांच ओवर पहले बैटिंग करने आते हैं, तो यह चेन्नई के लिए जरूर बेहतर होगा'.

 

इरफान ने इन खिलाड़ियों को दिया 11 में मौका

इरफान पठान ने अपनी प्लेइंग-11 में युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को जगह दी है. उन्होंने म्हात्रे को बतौर ओपनर चुना है. इसके साथ ही उनकी टीम में सरफराज खान को भी मौका दिया गया है. इरफान ने अपना पहला आईपीएल खेलने वाले कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को भी प्लेइंग-11 में मौका दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अकील हुसैन और नूर अहमद को बतौर स्पिनर चुका है, जबकि मैट हेनरी के रूप में एक तेज गेंदबाज को रखा है. उन्होंने खलील अहमद को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यूज किया है, जो टीम के दूसरे पेसर होंगे. वहीं शिवम दुबे से भी इरफान पेस बॉलिंग की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, नूर अहमद, खलील अहमद (इम्पैक्ट प्लेयर).

इरफान ने चेन्नई से बेहतर मुंबई को बताया

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सीएसके की कमियों और ताकत के बारे में बात की है. इस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स से बेहतर मुंबई इंडियंस को बताया है. उन्होंने एमआई को लेकर क्या कहा है. आइए इस बारे में जानते हैं.

इरफान पठान ने कहा कि, 'मुंबई इंडियंस सबसे बड़ी आईपीएल टीम है. मुझे पता है कि चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा कहेगी कि वो भी सबसे बड़ी हैं, क्योंकि उन्होंने भी पांच ट्रॉफी जीती हैं. इसमें कोई शक नहीं है. हमेशा बहस होती रहेगी और यह एक सही बहस है. लेकिन मुझे लगता है कि मुंबई का पलड़ा भारी है क्योंकि उन्होंने इंडियन क्रिकेट को बहुत सारे शानदार क्रिकेटर और युवा टैलेंट दिए हैं'.

ये भी पढ़ें : 'मैं मर जाऊं, इतना बुरा था...' वरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 से पहले जाहिर किया अपना दर्द, जानें क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: रोहित शर्मा की स्टेज पर ऐसी एंट्री नहीं देखी होगी, मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए किया बड़ी सौगात का ऐलान

Rohit Sharma, IPL 2026: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के मिक्स इवेंट में स्टेज पर गजब की एंट्री देखने को मिली. एक बार जब वो स्टेज पर आए तो फिर वो ऐलान भी किया जो MI के फैंस उनसे सुनना चाहते थे. Sun, 22 Mar 2026 07:51:41 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz में ईरान की सबसे बड़ी ताकत | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T02:39:26+00:00

Monalisa Appeals to Government for Help: जान का खतरा... | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T02:37:01+00:00

Iran Israel War: ईरानी मिसाइल से डिमोना में मचा हड़कंप | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T02:39:37+00:00

Nitish Kumar के CM Post छोड़ और Rajya Sabha जाने के पीछे कोई दबाव?Prashant Kishor ने क्या कहा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T02:39:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers