AISA Assembly March: AISA के मार्च के दौरान रांची में जमकर हंगामा, नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही!
झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को आंदोलन के 14वें दिन छात्रों के समर्थन में उतरी AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के विधानसभा मार्च के दौरान माहौल उस वक्त पूरी तरह गर्मा गया, जब विरोध प्रदर्शन के बीच AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने की बात सामने आई।
AISA का मार्च और स्याही कांड
छात्रों के समर्थन में रांची पहुंचीं AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने इससे पहले जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत AISA ने झारखंड विधानसभा तक मार्च निकाला। इसी मार्च और हंगामे के दौरान नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह स्याही किसने फेंकी और इस घटना के पीछे की मुख्य वजह क्या थी।
सड़क से सदन तक गूंजा मामला
परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर छात्र पिछले दो हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान भी इस मुद्दे का असर देखने को मिला, जहां हंगामे के कारण प्रश्नकाल प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी छात्र राज्य सरकार की मौजूदा जांच से नाखुश हैं और मामले की स्वतंत्र जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।
मुख्यमंत्री से वार्ता की तैयारी और बिगड़ती सेहतएक तरफ जहां सड़क पर प्रदर्शन जारी है, वहीं दूसरी तरफ 'अभ्यर्थी न्याय मंच' ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत का रास्ता भी निकाला है। मंच ने सीएम के साथ चर्चा के लिए सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के नाम घोषित किए हैं, जिसमें रामावतार महतो, दीनबंधु मंडल, चंदन कुमार, रवि शंकर, प्रेम कुमार, अमित कुमार और विमल कुमार शामिल हैं. दूसरी ओर, लगातार भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों में से एक की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उत्तर प्रदेश: पशु चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल
उत्तर प्रदेश: पशु चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24






