Responsive Scrollable Menu

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी जारी: केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में लगातार छापेमारी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र आदि राज्यों में 3,500 से ज्यादा छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 1,400 सिलेंडर जब्त किए गए।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से अनुरोध है कि वे नियमित रूप से छापेमारी करें, ताकि कालाबाजारी और जमाखोरी को रोका जा सके। मंत्रालय ने आगे बताया कि पीएसयू तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के अधिकारियों ने देश भर में 2 हजार से अधिक खुदरा दुकानों और एलपीजी वितरक केंद्रों पर अचानक निरीक्षण किए हैं, ताकि आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहे और जमाखोरी/कालाबाजारी के किसी भी मामले की जांच की जा सके।

युद्ध जैसी स्थिति होने के बावजूद, सरकार ने घरेलू एनपीजी और पीएनजी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। साथ ही, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को भी उच्च प्राथमिकता दी है। मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने आपूर्ति और मांग, दोनों ही पक्षों पर कई तर्कसंगत उपाय पहले ही लागू कर दिए हैं। इनमें रिफाइनरी उत्पादन बढ़ाना, शहरी इलाकों में बुकिंग का अंतराल 21 से बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन तक करना और आपूर्ति के लिए विभिन्न क्षेत्रों को प्राथमिकता देना शामिल है।

एलपीजी की मांग पर दबाव कम करने के लिए मिट्टी का तेल (केरोसिन) और कोयला जैसे वैकल्पिक ईंधन के विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं। सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी नियमित हिस्सेदारी के अलावा, 48 हजार किलोलीटर मिट्टी के तेल का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में मिट्टी के तेल के वितरण के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करें। विशेष रूप से कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया और सिंगरेनी कोलियरीज को पहले ही आदेश जारी कर दिया है कि वे राज्यों को कोयले की अधिक मात्रा आवंटित करें, ताकि छोटे, मध्यम और अन्य उपभोक्ताओं तक कोयले का वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

राज्यों को सलाह दी गई है कि वे घरेलू और व्यावसायिक, दोनों तरह के उपभोक्ताओं के लिए नए पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आसान बनाएं। इस प्रक्रिया को और अधिक सुगम और त्वरित बनाने के उद्देश्य से राज्यों के लिए व्यावसायिक एलपीजी के 10 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन का प्रस्ताव भी रखा गया है।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है कि घरों तक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति और डिलीवरी बिना किसी रुकावट के होती रहे। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराहट में आकर बुकिंग न करें, एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें और वितरक केंद्रों पर जाने से बचें, सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।

--आईएएनएस

पीएसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

LPG को लेकर केंद्र सरकार का नया निर्देश, जानें 23 मार्च से क्या बदल जाएगा?


ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते तेल की सप्लाई को लेकर काफी संकट खड़ा हो गया है. यही नहीं देश में एलपीजी की सप्लाई की लेकर भी सरकार की ओर से लगातार अपडेट जारी किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार 21 मार्च को सरकार की ओर से एक और बड़ी निर्देश जारी किया गया है. वैसे तो केंद्र सरकार की ओर से ये साफ कर दिया गया है कि देस में फिलहाल गैस की कोई किल्लत नहीं है और इसकी विकल्पों पर भी ध्यान देने की जरूत है जैसे पीएनजी आदि.

वहीं इस बीच एक और बड़ा निर्देश दिया गया है जिसके तहत 23 मार्च से एलपीजी गैस की सप्लाई को 20 फीसदी तक बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया है. 

खबर अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

MP Board 2026: कहां तक पहुंचा कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य, कब जारी होंगे कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे? जानें अपडेट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अबतक 80 प्रतिशत से ज्यादा कॉपियां जांची जा चुकी है। मूल्यांकन का चौथा व अंतिम चरण 23 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है। इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं … Mon, 23 Mar 2026 16:51:19 GMT

  Videos
See all

CRPF कैंप में अनोखा मेहमान #shortsvideo #elephant #viralvideo #aajtak #news #wildlifeshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T11:45:05+00:00

PM Modi ने कहा- 'COVID में हमने एकता दिखाई, अब फिर से तैयार रहने की ज़रुरत..' #pmmodi #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T11:45:14+00:00

Ind Vs Pak Latest Debate Live : पर्दे पर भी अतीक मिट्टी में मिला..वोटबैंक को लेकर किसे डर लग रहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T11:47:54+00:00

चलती स्कूटी पर 'दारूबाजी' #shortsvideo #viralvideo #DrunkChaos #PoliceInvestigation #CaughtOnCamera #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T11:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers