'मैंने दोनों पतियों को चीट करते हुए पकड़ा...', श्वेता तिवारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
The Traitors 2 Shweta Tiwari: रियलिटी शो की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है. जी हां, करण जौहर अपने पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद अब मेकर्स ने 'द ट्रेटर्स 2' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर में सस्पेंस, माइंड गेम, धोखा, इमोशनल मोमेंट्स और कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टकराव की झलक देखने को मिल रही है. लेकिन ट्रेलर का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला पल वो रहा जब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
रिलीज हुआ 'द ट्रेटर्स 2' का दमदार ट्रेलर
प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर रिलीज किया है. ट्रेलर की शुरुआत शानदार लोकेशन, रहस्यमयी माहौल और करण जौहर की दमदार एंट्री से होती है. इस बार भी करण जौहर शो के होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे. ट्रेलर में वो कंटेस्टेंट्स को चेतावनी देते दिखाई देते हैं कि इस खेल में भरोसा सबसे बड़ा हथियार भी है और सबसे बड़ी कमजोरी भी. जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है खिलाड़ियों के बीच गठजोड़, शक, बहस, इमोशनल ब्रेकडाउन और धोखे का खेल तेज होता नजर आता है.
श्वेता तिवारी के बयान ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
ट्रेलर के एक सीन में सभी कंटेस्टेंट्स आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे दिखाई देते हैं. ये वही समय होता है जब खेल में ट्रेटर्स चुनने की प्रक्रिया चल रही होती है. इसी दौरान एक कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी से कहता है, "पकड़ने में आप माहिर नहीं हो सकती." इस पर श्वेता तिवारी भावुक होते हुए जवाब देती हैं, "अपने पतियों को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा है." उनका ये बयान सुनकर वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह जाते हैं. ट्रेलर में साफ दिखाई देता है कि ये बात कहते वक्त श्वेता अपने जज्बातों पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. श्वेता की ये बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
निजी जिंदगी को लेकर पहले भी हुई है चर्चा
श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी कई बार सुर्खियों में रही है. उनकी पहली शादी एक्टर राजा चौधरी से हुई थी. दोनों के रिश्ते में लंबे समय तक विवाद रहे और बाद में दोनों अलग हो गए. इसके बाद श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. बाद में दोनों के बीच कानूनी विवाद और गंभीर आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए. इसी वजह से ट्रेलर में दिया गया उनका ये बयान लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
ट्रेलर में दिखी सितारों की पहली झलक
ट्रेलर में इस बार कई चर्चित चेहरों की झलक देखने को मिली. शुरुआत से ही सभी कंटेस्टेंट्स अलग-अलग रणनीतियों के साथ नजर आते हैं. कोई गठजोड़ बनाता दिखाई देता है तो कोई दूसरे खिलाड़ियों पर शक करता नजर आता है. ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग और एक्सप्रेशन साफ संकेत देते हैं कि इस बार खेल सिर्फ ताकत का नहीं, बल्कि दिमाग, भरोसे और चालाकी का होने वाला है.
सीजन 2 में कौन-कौन होंगे शामिल?
इस बार शो में मनोरंजन, टीवी, सोशल मीडिया और अलग-अलग क्षेत्रों की कई चर्चित हस्तियां हिस्सा ले रही हैं. दूसरे सीजन में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स हैं- मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, शाहनील गिल, दलीप ताहिल, हरमन सिंह, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का, तान्या पुरी. इन सभी कंटेस्टेंट्स के बीच भरोसे, चालाकी और धोखे का ऐसा खेल देखने को मिलेगा जहां हर फैसला पूरे गेम का रुख बदल सकता है.
AAJTAK 2 | DELHI-NCR में झमाझम बारिश, लगा भयंकर TRAFFIC JAM! | AT2
#DelhWeather #WeatherUpdate #DelhiRain #TrafficJam #HeavyRainFall #IMDAlert #Rain #Flood #IMD #IMDAlert #delhirain #delhiflood #yamunariver #Delhitraffic #Trafficjam #Delhitrafficjam #yamunaflood #delhifloodnews #delhifloodlalert #yamunadangermark #GurugramTraffic #GurugramTrafficJam #aajtak2 #at2video दिल्ली-NCR में कल से हो रही लगातार बारिश ने ट्रैफिक की रफ्तार थाम दी है. कई प्रमुख सड़कों, अंडरपास और निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. Incessant rain in Delhi-NCR since yesterday has brought traffic to a standstill. Waterlogging on several major roads, underpasses, and low-lying areas has caused significant traffic problems. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Aaj Tak






