कब होगी स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की शादी? पिता ने खुद बताया...
Abhishek Sharma टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज हैं और टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में उन्होंने तूफानी पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, अभिषेक अब आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे. अभिषेक न केवल अपने खेल बल्कि अपने गुड लुक के कारण भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. फीमेल्स के बीच उनकी काफी फैन फॉलोइंग है. इस बीच अभिषेक के पिता ने उनकी शादी के टॉपिक पर बात की है. तो इस वीडियो में देख सकते हैं कि उनके पिता ने अभिषेक की शादी को लेकर क्या कहा है?
ईरान के हमले से बौखलाया कतर, ट्रंप को लगाई झाड़, बोला-नुकसान की भरपाई में लगेंगे पांच साल
ईरान के हमले अमेरिका को ही नहीं पूरी दुनिया को परेशान कर रहे हैं. इजरायल के हमलों का जवाब वह खाड़ी देशों पर हमला करके दे रहा है. हाल ही में इजरायल ने अमेरिका की मदद बुधवार को रात को दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर हमला किया था. इस पर ईरान आगबबूला हो गया. उसने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने कतर, सऊदी, यूएई और कुवैत के तेल और गैस ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचाया है. इस हमले से कतर काफी नाराज है. सरकारी तेल और गैस कंपनी कतर एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और देश के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी का कहना है कि उन्होंने लगातार इस बात के लिए अमेरिका को चेतावनी दी थी.
गैस सिस्टम काफी नुकसान हुआ
साउथ पार्स पर पहले के कुछ ही घंटों के भीतर ईरान की मिसाइलों ने कतर के रास लाफान इलाके को टार्गेट किया. यहां पर लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की रिफाइनरी के मुख्य ठिकाने पहले से मौजूद हैं. कतर की सरकारी गैस कंपनी की मानें तो ईरान के हमले से समुद्री मार्ग से गैस की आपूर्ति करने वाली दुनिया के सबसे बड़े गैस सिस्टम काफी नुकसान हुआ है.
खतरों का सामना करना पड़ सकता है
अल-काबी ने कहा कि ईरान के हमले से काफी नुकसान उठाना पड़ा है. इसे ठीक करने में पांच साल का वक्त लगेगा. काबी का कहना है कि उन्होंने पहले ही अधिकारियों और एग्जीक्यूटिव्स को इस बात की चेतावनी दी थी कि अगर ईरान के तेल-गैस ठिकानों पर हमला होता है तो हमें इस तरह के खतरों का सामना करना पड़ सकता है.
Korea coordinates with Iran to normalise shipping route through Strait of Hormuz
— ANI Digital (@ani_digital) March 21, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/THCTRRaqor#Korea #StraitofHormuz #Iran pic.twitter.com/bXBdo2ORpf
हमें बचने की जरूरत है
कतर एनर्जी के प्रमुख को खतरे का अंदाजा था. ईरान के गैस फील्ड पर हमला होते ही पलटवार तेज होगा. उन्होंने इस खतरे को पहले ही भांप लिया था. उन्होंने कहा कि वह ट्रंप रोजना याद दिलाते थे, उनसे कहता था कि तेल और गैस ठिकानों पर हमलों से हमें बचने की जरूरत है.
रिशोन लेजियन में तबाही: ईरानी मिसाइल ने किंडरगार्टन को बनाया निशाना#RishonLeZion #IranMissile #IsraelUnderAttack #KindergartenAttack #BreakingNews #MiddleEastConflict | @Madhurendra13 pic.twitter.com/zuFaKwHhBC
— News Nation (@NewsNationTV) March 21, 2026
ट्रंप को वे लगभग रोजाना याद दिलाते थे
साद अल-काबी का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा था कि अगर ईरान के गैस फील्ड पर अटैक होता है तो पलटवार तगड़ा मिलेगा. काबी ने कहा, ट्रंप को वे लगभग रोजाना याद दिलाते थे. उनसे कहते थे कि तेल और गैस ठिकानों पर हमलों से हमें एकदम बचने की जरूरत है.' इस मामले में सवाल पूछे जाने पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता टेलर रोजर्स का कहना है,'राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पूरी ऊर्जा टीम यह सच्चाई जानती थी कि ईरान में जारी ऑपरेशन के दौरान तेल और गैस की सप्लाई में कुछ वक्त के लिए रुकावट आएगी.
साझेदारी को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं
साद अल-काबी का कहना है, 'हमें पहले से इस तरह की रुकावट का अंदाजा था. इसे लेकर हमने योजना बनाई थी.' कोनोकोफिलिप्स के एक प्रवक्ता के अनुसार, 'हम अपनी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. कतर एनर्जी के साथ मिलकर चीजों को दोबारा से ठीक करने को लेकर काम करते रहेंगे. ईरान से अमेरिका-इजरायल युद्ध के तीन हफ्तों के दौरान मिसाइल और ड्रोन हमलों ने टैंकरों, रिफाइनरियों और अन्य एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचाया है.
ये भी पढ़ें: ईरान को अमेरिका और इजरायल ने दिया बड़ा जख्म!नतांज परमाणु केंद्र पर किया हमला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation