Responsive Scrollable Menu

Himachal Budget: मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना शुरू होगी, एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। इस बार बजट का आकार भले ही कम रहा, लेकिन घोषणाओं के जरिए सरकार ने आम जनता, किसानों और महिलाओं को साधने की कोशिश की।

बजट सत्र के दौरान उस समय हंगामा भी देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बाद विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बढ़ गई कि विधानसभा की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा।

महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तीसरे चरण की घोषणा की है।
₹1500 प्रति माह दिए जाएंगे
करीब 1 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
“मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना” से जुड़ी महिलाओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

शिक्षा सेक्टर में बदलाव
शिक्षा के लिए ₹9660 करोड़ का बजट तय किया गया है।
75 से कम छात्रों वाले कॉलेज के छात्रों को दूसरे कॉलेज में एडमिशन पर ₹5000 स्टाइपेंड

कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम लागू
हमीरपुर में साइंस और गुलेर में फाइन आर्ट कॉलेज
150 सरकारी स्कूलों को CBSE से संबद्ध करने की योजना

मछुआरों के लिए पहली बार MSP
सरकार ने मछुआरों के लिए कई अहम फैसले लिए:-

  1. मछलियों का MSP ₹100 प्रति किलो
  2. नीलामी कम होने पर ₹20 तक का अनुदान
  3. रॉयल्टी 7% से घटाकर 1%
  4. 100 नई ट्राउट यूनिट स्थापित होंगी
  5. बरसात के मौसम में मछुआरों को ₹3501 सम्मान निधि भी दी जाएगी।

किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस

  1. प्राकृतिक गेहूं का MSP ₹60 से बढ़ाकर ₹80
  2. मक्का ₹40 से ₹50 प्रति किलो
  3. हल्दी ₹90 से ₹150 प्रति किलो
  4. अदरक का MSP पहली बार ₹30 प्रति किलो

इसके अलावा दूध के दाम में ₹10 की बढ़ोतरी और गद्दी समुदाय के लिए ₹300 करोड़ की योजना का ऐलान किया गया।

पर्यटन और अन्य योजनाएं

  • सीएम सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में 11 करोड़ पर्यटकों का आगमन रिकॉर्ड किया गया है।
  • डिजिटल पर्यटन इंटेलिजेंस सिस्टम विकसित होगा
  • हमीरपुर में ₹25 करोड़ की लागत से एक्वा पार्क बनेगा
  • पोल्ट्री फार्म को PPP मोड पर विकसित करने की योजना

Continue reading on the app

Puducherry Election 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, गृह मंत्री नमशिवायम से लड़ेंगे चुनाव

Puducherry BJP candidates list 2026: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मतदान में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस सूची में सबसे बड़ा नाम पुडुचेरी के गृह मंत्री ए. नमशिवायम का है, जिन्हें पार्टी ने मन्नाडिपेट सीट से मैदान में उतारा है।

किसे कहां से मिला टिकट?
बीजेपी की सूची के अनुसार, पार्टी ने अनुभवी चेहरों पर दांव लगाया है। कालापेट सीट से पीएमएल कल्याणसुंदरम और तिरुनल्लर से जीएनएस राजशेखरन चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वीपी रामलिंगम राजभवन सीट से और ए. जॉनकुमार मुदलियारपेट सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। अन्य उम्मीदवारों में एम्बालम आर. सेल्वम मानवेली से, टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम नेरवी टीआर पट्टिनम से और ए. दिनेशन माहे सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित ओसुडू सीट से ई. थीपैनथन को टिकट दिया गया है।

सीटों का समीकरण
पुडुचेरी की सत्ताधारी पार्टी एआईएनआरसी (AINRC) और बीजेपी-एआईएडीएमके गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा भी फाइनल हो गया है। तय समझौते के मुताबिक, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की अगुवाई वाली एआईएनआरसी 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बीजेपी के हिस्से में बाकी 14 सीटें आई हैं। यह समझौता केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री रंगासामी के बीच हुई लंबी चर्चा के बाद तय हुआ है।

सहयोगियों को भी मिली जगह
बीजेपी ने अपने कोटे की 14 सीटों में से दो सीटें एआईएडीएमके (AIADMK) को और दो सीटें लक्षिया जननायगा कच्ची (LJK) को आवंटित की हैं। हालांकि, शुरुआत में मुख्यमंत्री रंगासामी एलजेके को गठबंधन में शामिल करने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद वे इसके लिए तैयार हो गए।

9 अप्रैल को मतदान
पुडुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा। चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि 2021 के चुनावों में एआईएनआरसी ने 16 में से 10 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी ने 9 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ईशान किशन नहीं कर पाएंगे SRH की कप्तानी? इस बड़ी खबर के बाद मची हलचल

सनराइजर्स हैदराबाद ने कुछ ही दिन पहले ईशान किशन को टीम का कप्तान नियुक्त किया था. उन्हें ये जिम्मेदारी शुरुआती मुकाबलों के लिए दी गई है क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस का इनमें खेलना मुश्किल है. Mon, 23 Mar 2026 22:47:36 +0530

  Videos
See all

West Bengal Eelction : बंगाल में नया घमासान, दीदी Vs दो भाईजान | Chakraview | Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:43:52+00:00

News Ki Pathshala: तेल संकट से निपटने की कोशिश में भारत #shorts #ytshorts #oilcrisis #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:43:21+00:00

Colombia में Military Plane Crash | #planecrash #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:41:47+00:00

Iran ने किया America का ड्रोन मार गिराने का दावा #iranwar #iranisraelwar #america #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T17:39:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers