Responsive Scrollable Menu

इंस्टाग्राम डीएम अब पहले जितना सुरक्षित नहीं रहेगा:8 मई से लागू यह नियम, यूजर्स के लिए क्या बदलेगा? एंड टु एंड एन्क्रिप्शन होगा बंद

रील्स और फोटो शेयर करने के साथ-साथ इंस्टाग्राम अब करोड़ों लोगों का चैट एप भी बन चुका है। खासकर युवाओं के लिए यह वॉट्सएप जैसा ही कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म है। लेकिन 8 मई से इंस्टाग्राम की डायरेक्ट मैसेज सर्विस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है… मैसेज अब एंड-टु-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं रहेंगे। एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन: पूरी टेक्नोलॉजी समझिए जब आप किसी को मैसेज भेजते हैं, तो वह सीधे सामने वाले तक नहीं जाता, पहले सर्वर पर जाता है। एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन होने पर मैसेज को एक खास कोड में बदल दिया जाता है। यह कोड सिर्फ सेंडर और रिसीवर के पास मौजूद की से ही खुल सकता है। बीच में कोई भी, यहां तक कि कंपनी भी मैसेज नहीं पढ़ सकती। इसे ऐसे समझें कि जैसे आपने दोस्त को ताला लगा बॉक्स भेजा, जिसकी चाबी सिर्फ आप दोनों के पास है। कुरियर बॉक्स ले जा सकता है, खोल नहीं सकता। 8 मई से होंगे ये बदलाव - 8 मई के बाद इंस्टाग्राम DMs में यह फीचर समाप्त हो जाएगी। - मैसेज एन्क्रिप्टेड नहीं रहेंगे। - कंपनी के लिए मैसेज एक्सेस करना संभव होगा। - अब इंस्टाग्राम चैट पर सुरक्षा पहले से कम हो जाएगी - बदलाव दिखाई नहीं देगा, लेकिन असर होगा। क्यों हटा रहे फीचर? मेटा के अनुसार बहुत कम लोग एन्क्रिप्टेड चैट इस्तेमाल कर रहे थे। प्राइवेट चैट के लिए वॉट्सएप पहले से उपलब्ध है। एक तर्क है कि इसमें अतिरिक्त तकनीकी लागत भी होती है। दूसरी ओर कई सरकारें लंबे समय से मांग कर रही हैं कि जरूरत पड़ने पर निजी चैट तक पहुंच मिलनी चाहिए। क्या करें यूजर्स? अगर आप इंस्टाग्राम पर निजी या संवेदनशील बातें करते हैं, तो सावधान रहें। जरूरी जानकारी न शेयर करें वॉट्सएपु चुनें, डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है। सिग्नल, सबसे सुरक्षित मैसेजिंग एप्स में से एक है। टेलीग्राम सीक्रेट चैट में भी एन्क्रिप्शन फीचर दिया गया है।

Continue reading on the app

प्रकाश राज ने ‘धुरंधर 2’ पर कसा तंज:फिल्म की तारीफ करने पर अल्लू अर्जुन, राम चरण और जूनियर एनटीआर पर निशाना भी साधा

एक्टर प्रकाश राज ने एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे फिल्म धुरंधर 2 का मजाक उड़ाते दिखे। साथ ही उन्होंने धुरंधर 2 की तारीफ करने को लेकर एक्टर अल्लू अर्जुन, राम चरण और जूनियर एनटीआर पर तंज कसा। दरअसल, गुरुवार को प्रकाश राज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके घर के एक कोने में रेडियो पर गाना बज रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं धुरंधर से बहुत दूर...क्या आप भी?' उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए साउथ स्टार्स पर भी निशाना साधा। उस ट्वीट में लिखा था कि धुरंधर 2 की तारीफ अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू ने की है, जबकि किसी बॉलीवुड स्टार ने प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर प्रकाश राज ने लिखा, 'जिम्मेदारियों का बोझ अब साउथ तक भी पहुंचने लगा है।' साउथ एक्टर्स ने की फिल्म की तारीफ बता दें कि कई साउथ एक्टर्स ने फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर एक्टर महेश बाबू ने लिखा था, ‘धुरंधर: द रिवेंज एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म है! रणवीर का अब तक का सबसे शानदार रूप देखने को मिला है। आदित्य धर ने इसे जिस तरह से सोचा और पेश किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। आर माधवन की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक खास तौर पर शानदार है। यह फिल्म देखने और जश्न मनाने लायक है। पूरी टीम को बधाई।’ अल्लू अर्जुन ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि यह हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने रणवीर सिंह और आर माधवन समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी सराहना की। बुधवार को अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए फिल्म को लेकर लिखा था, ‘अभी-अभी धुरंधर 2 देखी-देशभक्ति के साथ जबरदस्त स्वैग है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल हैं, जहां आप तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पूरी तरह धमाका! पूरी टीम को बधाई।’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन है। टेक्निकल लेवल पर भी फिल्म कमाल की है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेता हैं। रणवीर सिंह फायर हैं। आदित्य धर ने कमाल कर दिया, वे पूरी तरह छा गए। हमारे देश में उनके जैसे शानदार फिल्ममेकर्स होना गर्व की बात है। एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्वैग के साथ! जय हिंद।’ इसके अलावा राम चरण और जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की थी। राम चरण ने सोशल मीडिया पर फिल्म को रॉ, ग्रिपिंग और इम्पैक्टफुल बताया। उन्होंने कहा था कि डायरेक्टर आदित्य धर ने स्केल और इमोशन को बेहतरीन तरीके से पेश किया है। वहीं जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म को दमदार प्रोजेक्ट बताया था। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs IRE: BCCI ने आयरलैंड दौरे के लिए किया शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां मैच खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड दौरे का कार्यक्रम ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम इस साल जून में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड जाएगी। Sat, 21 Mar 2026 17:26:27 +0530

  Videos
See all

Jammu University में जिन्ना समर्थकों के खिलाफ ABVP ने खोला मोर्चा | #abvp #protest #jammu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:04:31+00:00

UP News: फ़र्ज़ी I.A.S अफसर बनकर शादी, 15 लाख लिए कैश, दुल्हन को बेचने की थी तैयारी, खुली पोल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:02:33+00:00

Himachal & Uttarakhand Snowfall : कुदरत का करिश्मा, मार्च में बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़ !Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:15:00+00:00

Ben Gurion Airport: इजराइल का बेन गुरियन एयरपोर्ट दहला! #shorts #iranattack #bengurionairport #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:03:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers