Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 WW BO day 2: 'धुरंधर 2' का तूफान! 2 दिन में ₹300 करोड़ पार, रणवीर सिंह ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office: बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। रिलीज के महज दो दिनों में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का कब्जा

फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग लेते हुए भारत में ₹145 करोड़ नेट की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी इसकी रफ्तार थमी नहीं और फिल्म ने करीब ₹81 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इस तरह दो दिनों में भारत में फिल्म की कुल कमाई ₹226 करोड़ नेट (₹269 करोड़ ग्रॉस) तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें- Maatrubhumi Release: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज़ पर संकट! इस एक्टर की मौत से अटक गई फिल्म?

दुनियाभर में भी धुरंधर 2 का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में लगभग ₹370 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें- Viral: रहमान डकैत की बीवी ने रणवीर सिंह को मारा थप्पड़! 'धुरंधर 2' की आफ्टर पार्टी में स्टारकास्ट का धमाल; देखें Video

रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने हिंदी सिनेमा में नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने दो सबसे बड़ी सिंगल डे कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और 'जवान' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, 'धुरंधर 2' ने महज दो दिनों में 'वॉर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म वीकेंड पर और भी बड़े आंकड़े छू सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार या रविवार में से किसी एक दिन फिल्म ₹100 करोड़ नेट का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

स्टार कास्ट और रिलीज

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Continue reading on the app

मुंबई: मलाड़ में अंडर-कंस्ट्रक्शन साइट पर 8 साल के बच्चे की डूबकर मौत

मुंबई के मलाड स्थित कुरार विलेज में एक निर्माणाधीन स्थल पर 8 वर्षीय दिव्यांश राजेश मौर्य की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. बच्चा अपनी गेंद लेने गड्ढे के पास गया था. स्थानीय लोगों ने बिल्डर की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं, आरोप है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

गोवा के खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान, प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन स्कूल खोलेगा नए रास्ते

Padukone School of Badminton: गोवा बैडमिंटन एसोसिएशन और पादुकोण बैडमिंटन स्कूल की पहल महज किसी एकेडमी और राज्य निकाय के बीच साझेदारी भर नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर भागीदारी से लेकर बड़े लेवल के खिलाड़ी तैयार करने तक का प्रयास है. Sat, 21 Mar 2026 22:54:31 +0530

  Videos
See all

पूर्व सैनिक से दारोगा ने मांगी 20 लाख रिश्वत #Agra #BriberyCase #PoliceSuspended #CorruptionInPolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T21:30:01+00:00

Iran Israel War: भारत ने लिया चौंकाने वाला फैसला! दुनिया हैरान | Middle East Crisis | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T21:00:49+00:00

Iran-America War 2026: क्या PM Modi ने दिया ईरान का साथ? | Iran fires Missiles at Diego Garcia | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T22:00:20+00:00

युवक पर चढ़ा, पैर से कुचला और.. #elephantattack #viralvideo #shorts #elephanthumanconflict #odisha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T21:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers