स्ट्रॉबेरी की खेती पर सरकार दे रही 40% सब्सिडी, गोंडा के किसान ऐसे उठाएं लाभ, जानें
उद्यान विभाग की ओर से एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के तहत किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है यह लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा, इसलिए इच्छुक किसानों को जल्द आवेदन करना होगा. लोकल 18 से बातचीत के दौरान सहायक उद्यान निरीक्षक गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर बढ़ावा देना है.
केडीए कानपुर में जवाहरपुरम और शताब्दी नगर के लिए बनाएगा स्पेस पार्क, 3डी प्लेनेटोरियम, इंट्रैक्टिव मॉडल्स, वीआर, एआर का होगा अनुभव
जवाहरपुरम और शताब्दी नगर योजना के तहत लगभग 15,000 फ्लैट्स में रहने वाले निवासियों की लंबे समय से यह मांग थी कि उन्हें अपने आसपास कोई ऐसा पार्क मिले, जहां वे घूम सकें और बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन हों. इसी को ध्यान में रखते हुए केडीए ने यह स्पेस पार्क बनाने का निर्णय लिया है. इस परियोजना के बजट और अन्य संबंधित कार्यों पर काम शुरू कर दिया गया है. इस स्पेस पार्क में इंट्रैक्टिव मॉडल्स, सैटेलाइट डिस्प्ले, वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) अनुभव जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






