Responsive Scrollable Menu

गोबरधन योजना से 40 हजार करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की होगी बचत, सृजित होंगे 1.5 लाख रोजगार: सरकार

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि केंद्र सरकार की हाल ही में घोषित गोबरधन (राष्ट्रीय सर्कुलर बायो-एनर्जी योजना) के माध्यम से भारत की आयात पर निर्भरता कम होगी और 40,000 करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत की जा सकेगी। साथ ही यह क्षेत्र राष्ट्रीय जीडीपी में 75,000 करोड़ रुपए से अधिक का योगदान देगा और लगभग 1.5 लाख नए रोजगार पैदा करेगा।

सरकारी बयान के अनुसार, यह योजना अगले दस वर्षों में कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) के उत्पादन को लगभग दस गुना बढ़ाने में मदद करेगी। इसके साथ ही यह निजी निवेश को आकर्षित करेगी, सर्कुलर बायोइकोनॉमी को बढ़ावा देगी और उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए विशेष सीबीजी ऑफटेक एश्योरेंस फ्रेमवर्क स्थापित करेगी।

इस योजना के तहत उत्पादित स्वदेशी और स्वच्छ गैस जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद करेगी। अनुमान है कि इससे करीब एक करोड़ मीट्रिक टन (10 मिलियन टन) जीवाश्म ईंधन के उपयोग को प्रतिस्थापित किया जा सकेगा।

सरकारी बयान के अनुसार, जैविक कचरे को लैंडफिल में जाने से रोकने से 40 मिलियन टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही लगभग 250 मिलियन मीट्रिक टन जैविक उर्वरक का उत्पादन होगा, जो कृषि क्षेत्र के लिए भी बड़ा लाभ साबित हो सकता है।

गोबरधन योजना के तहत सीबीजी उत्पादकों को बाजार की निश्चितता देने के लिए गैस खरीद की गारंटी दी जाएगी। सरकार ने 2,110 रुपए प्रति एमएमबीटीयू की प्रशासित कीमत निर्धारित की है। इसके अलावा परियोजनाओं को प्रति टन प्रतिदिन क्षमता पर 2 करोड़ रुपए तक की पूंजीगत सहायता मिलेगी और एमएसएमई इकाइयों को 85 प्रतिशत तक क्रेडिट गारंटी का लाभ भी दिया जाएगा।

सरकार ने कहा कि परिवहन, घरेलू उपयोग, उद्योग और वाणिज्यिक क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में घरेलू स्तर पर उत्पादित कंप्रेस्ड बायोगैस इस मांग का बड़ा हिस्सा पूरा कर सकती है।

सीबीजी रासायनिक रूप से प्राकृतिक गैस के समान होती है और इसे मौजूदा गैस वितरण नेटवर्क में बिना किसी बड़े बदलाव के शामिल किया जा सकता है। इससे नवीकरणीय ऊर्जा के लाभों को देश के बढ़ते गैस बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा जा सकेगा।

हर सीबीजी संयंत्र स्थानीय स्तर पर कृषि अवशेष, गोबर और अन्य जैविक अपशिष्टों के उपयोग पर आधारित एक सर्कुलर अर्थव्यवस्था विकसित करेगा, जिससे कच्चे माल की आपूर्ति, परिवहन, संयंत्र संचालन और जैविक खाद उत्पादन जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, कचरा प्रबंधन में सुधार और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।

जो भी व्यक्ति या संस्था भारत में सीबीजी या बायो-सीएनजी संयंत्र स्थापित करना चाहती है या उसका संचालन कर रही है, वह गोबरधन यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण संख्या प्राप्त कर सकती है। मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और सहायता का लाभ लेने के लिए यह पंजीकरण आवश्यक होगा।

पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, देश भर में अब तक 1,908 कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी)/बायो-सीएनजी संयंत्र पंजीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 217 संयंत्र चालू हो चुके हैं, जो प्रतिदिन 0.4 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एमएमएससीएमडी) गैस का उत्पादन कर रहे हैं। वहीं 339 संयंत्र निर्माणाधीन हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीते गुरुवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 23,731 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय वाली गोबरधन (राष्ट्रीय सर्कुलर बायो-एनर्जी योजना) को मंजूरी दी गई।

यह योजना वित्त वर्ष 2027 से 2036 तक लागू रहेगी और इसका उद्देश्य कंप्रेस्ड बायोगैस को भारत के भविष्य के ऊर्जा मिश्रण का एक प्रमुख स्तंभ बनाना है।

सरकार ने यह भी बताया कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों द्वारा सीबीजी की खरीद को बढ़ावा देकर निर्धारित सीबीजी मिश्रण लक्ष्य हासिल किए जाएंगे, जिसके तहत वित्त वर्ष 2027 में 3 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2028 में 4 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2029 से 5 प्रतिशत मिश्रण लक्ष्य तय किए गए हैं, जो सीएनजी (परिवहन) और पीएनजी (घरेलू) श्रेणियों में लागू होंगे।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Amazon Sale में Lava के फोन हुए सस्ते, Agni 4 पर मिल रहा 4,000 रुपये तक का फायदा

Amazon Great Freedom Festival Sale के दौरान Lava ने अपने कई स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स का ऐलान किया है। Lava Agni 4 समेत Bold N2 5G, Bold N2 और Bold N2 Lite पर बैंक डिस्काउंट और स्पेशल प्राइस कट का फायदा मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant उत्तराखंड का गौरव! CM Dhami ने जमीन मामले पर दिए अधिकारियों को निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ज़मीन के लिए ऋषभ पंत की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को सरकार के समर्थन का भरोसा दिलाया है। धामी ने 'X' पर पंत के उत्तराखंड के लिए योगदान को सराहा और कहा कि अधिकारियों को इस मामले पर गौर करने के निर्देश दिए गए हैं। धामी ने लिखा कि प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड का गौरव हैं। अपने शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों से आपने देश और दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। उन्होंने पंत के अपने गृह राज्य से जुड़ाव और वहां वापस आकर इसके विकास में योगदान देने की उनकी इच्छा की भी तारीफ की।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka: कोलंबो में गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, Kuldeep और Jadeja ने अभ्यास मैच में कराई वापसी


मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति आपका प्रेम और यहां लौटकर योगदान देने की आपकी भावना बहुत सराहनीय है। धामी, उत्तराखंड में ज़मीन के संबंध में पंत के हालिया अनुरोध का जवाब दे रहे थे, जिसमें क्रिकेटर ने बताया था कि वह लंबे समय से राज्य में ज़मीन लेने की कोशिश कर रहे हैं। पंत के अनुरोध पर सीधे बात करते हुए धामी ने कहा कि सरकार ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आपने जो मामला उठाया है, उसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। वे जल्द ही आपसे संपर्क करेंगे और नियमों के अनुसार हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Irfan Pathan ने Babar Azam की Fake News का किया खुलासा, बताया क्यों नहीं देते जवाब


उत्तराखंड के रहने वाले पंत ने अक्सर उस राज्य के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे में बात की है। उन्होंने वहां अपना घर बनाने और अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने की इच्छा जताई थी। उनकी यह अपील उस जगह के प्रति कुछ करने की बड़ी सोच के साथ आई थी, जो उनकी पहचान का एक अहम हिस्सा रही है। इस घटनाक्रम पर पंत के फ़ैन्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, क्योंकि धामी के आश्वासन से संकेत मिलता है कि संबंधित अधिकारी मौजूदा नियमों के अनुसार क्रिकेटर के अनुरोध पर विचार करेंगे।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 08 Aug 2026 13:05:05 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh: Varanasi में गंगा नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है, कई घाट हुए जलमग्न #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:47:23+00:00

Aaban Ahmed के जनाजे में आएगी Shaista Parveen? Atiq Ahmed की पत्नी पर पुलिस की पैनी नजर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:46:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers