पाकिस्तान: बलूचिस्तान नेताओं की गिरफ्तारी और दमन पर मानवाधिकार संगठन ने उठाए सवाल
क्वेटा, 20 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मानवाधिकार संगठन बलूच यकजहती कमेटी (बीवाईसी) ने नेताओं की कथित अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी और व्यापक दमन पर गंभीर चिंता जताई है।
संगठन ने बलूचिस्तान के सुराब जिले में एक सेमिनार आयोजित किया, जिसमें प्रांतभर में लोगों को झेलनी पड़ रही समस्याओं और दमनकारी परिस्थितियों को उजागर किया गया। यह कार्यक्रम बीवाईसी के एक महीने लंबे जागरूकता अभियान का हिस्सा था।
बीवाईसी के अनुसार, पाकिस्तानी प्रशासन असहमति की आवाजों को दबाने के लिए कानूनी प्रावधानों का दुरुपयोग कर रहा है। सेमिनार में संगठन की प्रमुख आयोजक महरंग बलोच समेत अन्य नेताओं की “अन्यायपूर्ण हिरासत” का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
संगठन ने कहा कि बलूचिस्तान में कई परिवार आज भी अपने लापता परिजनों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनके बीच अनिश्चितता और भय का माहौल बना हुआ है।
बीवाईसी ने यह भी आरोप लगाया कि उसके नेताओं को एक वर्ष से हिरासत में रखा गया है और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई के संवैधानिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है। संगठन का दावा है कि प्रांत में स्वतंत्र राजनीतिक गतिविधियों पर लगभग पूर्ण प्रतिबंध है।
इसी बीच, संगठन ने क्वेटा के किली कंबरानी और सरयाब इलाकों में जनजागरूकता अभियान चलाया, जिसमें पर्चे बांटकर लोगों को नेताओं की गिरफ्तारी के एक वर्ष पूरा होने की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान पाकिस्तानी अदालतों के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये और बलूच समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को भी उजागर किया गया।
संगठन ने बलूचिस्तान के लोगों से अपील की कि वे मौजूदा संकट के दौरान एकजुट, संगठित और दृढ़ रहें तथा अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखें।
गौरतलब है कि बलूचिस्तान में लंबे समय से जबरन गायब किए जाने और कथित मुठभेड़ों में हत्याओं जैसे मामलों को लेकर सुरक्षा बलों पर आरोप लगते रहे हैं।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कानपुर मेट्रो का विस्तारीकरण प्रगति पर, मार्च 2027 तक पूरा होगा कार्य, आधुनिक यातायात व्यवस्था और औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सतत विकास के विजन के अनुरूप प्रदेश के प्रमुख शहरों में तेज, भविष्योन्मुखी और प्रदूषण रहित मेट्रो परियोजनाओं का विकास किया जा रहा है। इस क्रम में औद्योगिक नगरी कानपुर में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत विकसित हो रही मेट्रो परियोजना तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही …
The post कानपुर मेट्रो का विस्तारीकरण प्रगति पर, मार्च 2027 तक पूरा होगा कार्य, आधुनिक यातायात व्यवस्था और औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Bharat Samachar



















