प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीने में ब्लीडिंग का क्या मतलब होता है? फर्टिलिटी एक्सपर्ट ने बताया कारण
Bleeding In Early Pregnancy: गर्भावस्था की पहली तिमाही में ब्लीडिंग होना अक्सर दंपत्तियों को चिंतित कर देता है. रायपुर के पहलाजानी महिला अस्पताल में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी एंड फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. नीरज पहलाजानी ने इस वीडियो में बताया कि पहली तिमाही में ब्लीडिंग 100 में से 15 से 25 गर्भधारण में होता है.इसकी वजह है- निषेचित अंडाणु के गर्भाशय की परत में प्रत्यारोपित होने के 1 से 2 सप्ताह बाद हल्का रक्तस्राव या स्पॉटिंग हो सकती है. गर्भाशय ग्रीवा में अधिक रक्त वाहिकाएं विकसित होने के कारण गर्भावस्था के दौरान रक्तस्राव अधिक आसानी से हो सकता है.
गर्मियों में भी खिलेंगे गुलाब! मुरझाने से बचाने के आसान गार्डनिंग टिप्स
गर्मियों की तेज धूप और लू के कारण अक्सर गुलाब के पौधे मुरझाने लगते हैं, जिससे बगीचे की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. लेकिन अगर सही देखभाल और कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स अपनाए जाएं, तो भीषण गर्मी में भी गुलाब के पौधे हरे-भरे और फूलों से लदे रह सकते हैं. सही समय पर पानी देना, हल्की छाया का इंतजाम, मल्चिंग और संतुलित खाद का उपयोग जैसे उपाय पौधों को गर्मी के असर से बचाकर उनकी सेहत बनाए रखते हैं. रिपोर्ट- गुलशन कश्यप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















