अमेरिका को उसी की भाषा में पुतिन दे रहे जवाब, यूक्रेन के साथ युद्ध को खींचना US को पड़ेगा भारी, पलटी बाजी
कहते हैं दुनिया गोल है. एक दिन अपना किया हुआ वापस मिलता है. यही अमेरिका के साथ भी हो रहा है. चार साल पहले जिस तरह से यूक्रेन युद्ध में उसकी भूमिका रही है, उसी तरह से अब वही हालात उसके साथ भी हो रहे हैं. उसने सोचा था कि ईरान से युद्ध को कुछ दिनों को खत्म कर देगा. मगर अब यह युद्ध 20 दिनों को पार कर चुका है और लग रहा है कि यह लंबा खिंचने वाला है. यह हालात कुछ उसी तरह के हैं, जब रूस और यूक्रेन के युद्ध की शुरुआत हुई थी. उस समय रूस को लग रहा है कि युद्ध कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा. मगर यूक्रेन को अमेरिकी सपोर्ट से ईंधन मिला और यह युद्ध आज भी कायम है. अमेरिका ने पीछे से जमाकर यूक्रेन का साथ दिया. मगर सामने यह दर्शाने की कोशिश कि वह इस युद्ध को बढ़ाना नहीं चाहता है.
अमेरिका को सिर्फ सहानुभूति दिखा रहा रूस
अब ऐसा ही अमेरिका के साथ रूस भी कर रहा है. रूस भी सामने से इस युद्ध को न बढ़ने की बात कर रहा है. मगर ईरान को वह लॉजिस्टिक के साथ हथियारों से सपोर्ट कर रहा है. इसके साथ खुफिया जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है. इसे लेकर रक्षा विशेषज्ञ रिटायर्ड कर्नल राजेश पवार का कहना है कि अब अमेरिका लगातार रूस से अपील कर रहा है कि वह उसे युद्ध से बाहर निकालने के उपाय बताए. इस पर रूस अमेरिका को सिर्फ सहानुभूति दिखा रहा है, मगर वह चाहता है कि युद्ध लंबा खिंचे. वह ईरान को सैन्य सहायता उपलब्ध करा रहा है. इसके कारण अमेरिका ईरान को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा पा रहा है.
Washington, US: On being asked if he intends to lift sanctions on Iranian oil and intends to potentially put U.S. troops in the region, US President Donald Trump says, "No, I'm not putting troops anywhere. If I were, I certainly wouldn't tell you. I actually thought when I did… pic.twitter.com/JO6ATkxaOT
— ANI (@ANI) March 19, 2026
युद्ध में सबसे ज्यादा लाभ रूस को हुआ
रक्षा विशेषज्ञ पवार का कहना है कि इस युद्ध में सबसे ज्यादा लाभ रूस को हुआ है. वह मनमाफिक दाम पर तेल बेचने की तैयारी में लगा है. ईरान से तेल सप्लाई कम होने के कारण अमेरिका अब घुटने पर आ चुका है. उन पर यूरोपीय देशों का दबाव बना हुआ है. ऐसे में रूस के लिए अब खुला मैदान है. अमेरिका ने मजबूर होकर रूस से सभी देशों को तेल खरीदने की अनुमति दे दी है. इस तरह से रूस मालामाल हो रहा है. वह अब मनमाने दाम पर इसे बेचने की कोशिश में लगा है.
दुनिया पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश
रक्षा विशेषज्ञ के अनुसार, अगर इस युद्ध में सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाले देश की बात की जाए तो वह रूस है. रूस अब तेजी से रिकवर करने की कोशिश लगा है. इस तरह से वह दुनिया पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश में लगा है. अमेरिका के लिए यह हालात बेहद गंभीर हैं, क्योंकि वह चाह रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस युद्ध को रोकने की कोशिश करें. पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति अली खामेनेई के अच्छे संबंध रहे हैं. मगर रूस की कोशिश है कि अमेरिका को युद्ध में फंसा कर रखा जाए. जैसा उसने यूक्रेन युद्ध में किया है. अमेरिका के लिए यह बड़ी चुनौती है कि इस युद्ध को किस तरह से खत्म किया जाए. ट्रंप भले ही कैमरे के सामने में यह कह रहे हैं कि वह जीत रहे हैं. मगर अंदर ही अंदर वह इस युद्ध से डरे हुए हैं.
ये भी पढ़ें: अमेरिका और इजरायल के साथ भारत का पड़ोसी देश भी जंग में उतरने को तैयार, ईरान के हमलों का लेगा बदला!
Chakrata Snowfall Video Viral: चकराता में भारी हिमपात, सड़कों पर जमी बर्फ ! Weather Update
Chakrata Snowfall Video Viral: चकराता में भारी हिमपात, सड़कों पर जमी बर्फ ! Weather Update #shorts #snowfall #chakrata #uttarakhand #weatherupdate #news18up news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18


















