'बंटवारे' के दौरान पड़ी पुलिस की रेड, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, मुठभेड़ में दो घायल
UP News: रायबरेली में पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने दो को गोली मारी.
The post 'बंटवारे' के दौरान पड़ी पुलिस की रेड, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, मुठभेड़ में दो घायल appeared first on Prabhat Khabar.
Preeti Simoes: 'कपिल शर्मा की Ex गर्लफ्रेंड का मिला टैग', भड़कीं प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस, बोलीं- 'ये बहुत फ्रस्ट्रेटिंग है'
Kapil Sharma Ex Girlfriend: कॉमेडियन कपिल शर्मा एक समय टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस को डेट कर रहे थे। हालांकि उनका रिश्ता नहीं टिका और दोनों के रास्ते अलग हो गए। अब हाल ही में प्रीति सिमोस ने कपिल शर्मा की 'एक्स गर्लफ्रेंड' का टैग मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज भी उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियों से ज्यादा कॉमेडियन कपिल शर्मा की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड के तौर पर पहचाना जाता है।
'मेरे काम से ज्यादा रिश्ते की चर्चा हुई'
प्रीति सिमोस कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल और द कपिल शर्मा शो की प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। उन्होंने 'फ्री प्रेस जर्नल' को दिए इंटरव्यू में कहा, "काफी समय तक मैं किसी की गर्लफ्रेंड थी। फिर, जब हमारा ब्रेकअप हो गया और हम अपनी-अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गए, तो हर हेडलाइन में मैं किसी की 'एक्स-गर्लफ्रेंड' बन गई। इसका मेरे काम से कोई लेना-देना नहीं था। हमेशा यही कहा जाता था कि 'फलां की एक्स-गर्लफ्रेंड' या 'फलां की गर्लफ्रेंड'। मुझे नहीं लगता कि दर्शकों को इसमें सच में कोई दिलचस्पी है। मुझे लगता है कि मीडिया का एक हिस्सा ऐसा मानता है कि लोग तभी क्लिक करेंगे जब आप किसी मशहूर नाम से जुड़े होंगे।"
'रिश्तों की सच्चाई कोई नहीं जानता'
प्रीति ने कहा कि दो लोगों के बीच क्या रिश्ता है, यह बाहर के लोग नहीं जानते। कई बार अलग होने के बाद भी लोग दोस्त बने रहते हैं या पेशेवर तौर पर सम्मानजनक संबंध रखते हैं, लेकिन समाज और मीडिया उन्हें हमेशा पुराने रिश्ते के नजरिए से ही देखते हैं।
उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत निराशाजनक है क्योंकि असल में कोई नहीं जानता कि दो लोगों के बीच क्या चल रहा है। हो सकता है कि वे दोस्त बनकर बहुत खुश हों, या फिर प्रोफेशनल जगह पर बस एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध रखते हों। लेकिन 'गर्लफ्रेंड' और 'एक्स-गर्लफ्रेंड' जैसे लेबल हमेशा के लिए लग जाते हैं। और अगर वह महिला है, तो हमेशा यही मान लिया जाता है कि 'उसने ही कुछ किया होगा।'"
टीवी इंडस्ट्री की सफल प्रोड्यूसर हैं प्रीति सिमोस
प्रीति सिमोस लंबे समय से टेलीविजन इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'द कपिल शर्मा शो', 'आखिरी सच', 'दिल दियां गल्लां', 'कानपुर वाले खुरानाज', 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' और सुनीता आहूजा के यूट्यूब शो जैसे कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का निर्माण किया है।
कपिल शर्मा अब अपनी फैमिली लाइफ में हैं व्यस्त
गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने साल 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की थी। दोनों अब दो बच्चों- बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान के माता-पिता हैं। वहीं, प्रीति सिमोस भी अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स पर लगातार काम कर रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










