'उन दोनों का कोई चांस नहीं...' इन 2 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप स्क्वाड से दिग्गज ने किया बाहर, जानें क्या बताई वजह?
Team India : भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए किस खिलाड़ी को चांस मिलेगा और कौन से खिलाड़ी भारत के स्क्वाड से बाहर रहेंगे. इसको लेकर हर को अनुमान लगा रहा है. इसी कड़ी में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उन दो खिलाड़ियों के नाम से पर्दा उठाया है, जिनको भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड में जगह नहीं मिलेगी. चोपड़ा ने कहा कि, 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में चलते वाले वनडे वर्ल्ड कप में इन 2 खिलाड़ियों का जगह पाने का कोई चांस नहीं है.
ये 2 खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के बाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और दाएं हाथ के 29 वर्षीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ शामिल हैं. आकाश चोपड़ा की मानें तो इंडियन क्रिकेट टीम के वनडे वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड में इन दो खिलाड़ियों को बीसीसीआई और चयनकर्ता जगह नहीं देने वाले हैं. आकाश चोपड़ा ने यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ को लेकर क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
आकाश ने यशस्वी और गायकवाड़ पर दिया बड़ा बयान
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, 'ऋतुराज गायकवाड़ दो काम करते हैं. वह ओपनिंग भी कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में बैटिंग भी कर सकते हैं. हालांकि उन्हें वहां बैटिंग नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया और उन्होंने वहां एक फिफ्टी और एक सेंचुरी बनाई है. इसके उलट यशस्वी जायसवाल सिर्फ एक ओपनर है. वो ओपनिंग के लिए बैकअप हैं. हालांकि मुझे लगता है कि वो दोनों में से किसी को नहीं लेंगे. क्योंकि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को दो कीपर लेने की जरूरत है. तो, केएल राहुल और ईशान किशन या ऋषभ पंत वो हो सकते हैं. वो कौन होंगे मुझे नहीं पता है, लेकिन ना तो ऋतुराज गायकवाड़ और ना ही यशस्वी जायसवाल के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जाने का चांस है'.
????Yashasvi Jaiswal & Ruturaj Gaikwad has no chance of making it to the 2027 ODI WC - Aakash Chopra????
— Akshat (@Cricketmythos) August 7, 2026
Aakash Chopra said :????️
"Ruturaj Gaikwad does two jobs. He can open and bat in the middle order as well. Although he shouldn't have batted there, he was made to do that, and he… pic.twitter.com/fpgr8UppPV
भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ने ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं. टीम में हमेशा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के चलते इन दोनों को ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं. जब रोहित शर्मा या विराट कोहली चोटिल होते हैं. तब इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में पिक किया जाता है. रोहित के ना होने पर यशस्वी पारी की शुरुआत करते हैं, वहीं विराट नहीं होते तो गायकवाड़ नंबर तीन पर खेल लेते हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को होते हुए यशस्वी और रुतुराज को मौका मिलेना तय है.
रुतुराज और यशस्वी का वनडे करियर
रुतुराज गायकवाड़ ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 9 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 8 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ कुल 228 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 28.5 का रहा है. उनका स्ट्राइक रेट 89.8 का रहा है. गायकवाड़ ने 28 चौके और 2 छक्के भी लगाए हैं.
यशस्वी जायसवाल ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 6 पारियों में उन्होंने 2 शतक के साथ 285 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 71.2 और स्ट्राइक रेट 97.6 का रहा है. उन्होंने इस दौरान 34 चौके और 7 छक्के भी लगाए हैं.
ये भी पढ़ें : रविंद्र जडेजा वनडे वर्ल्ड कप 2027 से बाहर, गुरनुर बराड़, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को पूर्व क्रिकेटर ने दिया मौका
पीएम मोदी के नेतृत्व में किए गए 9 व्यापार समझौतों से अरुणाचल प्रदेश के किसानों और उद्योगों के लिए खुलेंगे वैश्विक बाजार: पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए 9 नए व्यापार समझौतों (ट्रेड डील्स) से अरुणाचल प्रदेश के किसानों, धातु उत्पादकों और विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से पूर्वोत्तर राज्य के लिए निर्यात और आर्थिक विकास के नए अवसर खुलेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में पीयूष गोयल ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत द्वारा किए गए नौ व्यापार समझौतों से अरुणाचल प्रदेश को कृषि, विनिर्माण, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए 9 नए व्यापार समझौतों की बदौलत अरुणाचल प्रदेश के किसानों, धातु उत्पादकों और निर्माताओं को अब वैश्विक बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी।
गोयल ने आगे कहा कि देश का सीमावर्ती राज्य अब भारत की विकास गाथा में अग्रिम पंक्ति की भूमिका निभाने के लिए तैयार है और वैश्विक व्यापार से मिलने वाले अवसर उसके आर्थिक विकास को नई गति देंगे।
मंत्री द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए एक वीडियो के अनुसार, इन व्यापार समझौतों में ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए), संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस और ओमान सहित कई देशों के साथ हुए समझौते शामिल हैं।
पीयूष गोयल ने कहा कि इन समझौतों का सबसे बड़ा लाभ किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मिलेगा। अरुणाचल प्रदेश के कृषि उत्पादों और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों को अब अधिक समृद्ध और बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जिससे राज्य के कृषि निर्यात में वृद्धि हो सकती है।
उन्होंने कहा कि राज्य के बेस मेटल उत्पादकों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी। इसके अलावा विनिर्माण क्षेत्र को कम आयात-निर्यात शुल्क और व्यापक निर्यात अवसरों का लाभ मिलेगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
वीडियो में बताया गया कि ऑटो कंपोनेंट्स और ब्रेक लाइनिंग्स जैसे उत्पाद, जो अब तक मुख्य रूप से घरेलू या स्थानीय बाजारों तक सीमित थे, व्यापार समझौतों के तहत शुल्क बाधाओं में कमी आने से विदेशी बाजारों में भी अपनी जगह बना सकेंगे।
मंत्री ने कहा कि केवल वस्तुओं का निर्यात ही नहीं, बल्कि राज्य का इको-टूरिज्म सेक्टर भी इन समझौतों से लाभान्वित होगा। बढ़ते अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों और वैश्विक पहचान के कारण अरुणाचल प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
गोयल ने कहा कि इन व्यापार समझौतों का प्रत्यक्ष लाभ खेती, विनिर्माण और उनसे जुड़े अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों तक पहुंचेगा। इससे रोजगार, आय और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि बढ़ते वैश्विक व्यापार और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ गहरे जुड़ाव के बल पर अरुणाचल प्रदेश विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में और अधिक महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा। राज्य की प्राकृतिक संपदा, कृषि क्षमता और उभरते उद्योग आने वाले वर्षों में उसकी आर्थिक प्रगति के प्रमुख आधार बन सकते हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






