Best Bike: डेली यूज के लिए बेस्ट हैं हीरो, होंडा और बजाज की मोटरसाइकिलें, जानें माइलेज
Best Bike: भारत में कम्यूटर बाइक सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत है। ऑफिस जाना हो या छोटे-मोटे काम, एक किफायती और भरोसेमंद बाइक हर किसी के काम आती है। इस सेगमेंट में Hero HF Deluxe, Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100 तीन सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं। कीमत के मामले में HF Deluxe सबसे किफायती है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹57,657 (एक्स-शोरूम) है। Shine 100 करीब ₹65,243 में आती है, जबकि Platina 100 की कीमत लगभग ₹66,015 से शुरू होती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
तीनों बाइक्स में 100cc के आसपास के इंजन मिलते हैं, जो स्मूथ और आसान राइडिंग के लिए बने हैं। HF Deluxe का 97.2cc इंजन शहर में अच्छा बैलेंस देता है। Shine 100 का 98.98cc इंजन ज्यादा रिफाइंड फील देता है, जबकि Platina 100 का 102cc इंजन पावर और कम्फर्ट का संतुलन बनाता है।
माइलेज
माइलेज इस सेगमेंट की सबसे बड़ी खासियत है। Platina 100 70-75 kmpl तक का माइलेज देती है, जबकि HF Deluxe भी करीब 70 kmpl देती है। Shine 100 का माइलेज 55-65 kmpl के बीच रहता है।
कंफर्ट और राइड क्वालिटी
कंफर्ट के मामले में Platina 100 आगे है, जिसका SNS सस्पेंशन खराब सड़कों पर बेहतर काम करता है। HF Deluxe भी कंफर्टेबल और स्टेबल राइड देती है। Shine 100 हल्की होने की वजह से ट्रैफिक में आसान है, लेकिन कुशनिंग थोड़ी कम लगती है।
फीचर्स और सेफ्टी
HF Deluxe में i3S टेक्नोलॉजी मिलती है, जबकि Shine 100 में eSP और साइलेंट स्टार्ट फीचर है। Platina 100 सिंपल लेकिन प्रैक्टिकल फीचर्स के साथ आती है। तीनों बाइक्स में CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है, जो सेफ्टी बढ़ाता है। माइलेज में HF Deluxe बेहतर है। स्मूथ और प्रीमियम फील के लिए Shine 100 सही है। वहीं, ज्यादा कंफर्ट और लंबी दूरी के लिए Platina 100 शानदार ऑप्शन है।
(मंजू कुमारी)
Lexus ES: पहली बार पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में सेडान, 2 इंजन ऑप्शन के साथ मारी एंट्री
Lexus ES: जापान की लग्जरी कार निर्माता Lexus India ने अपनी पॉपुलर एग्जीक्यूटिव सेडान Lexus ES की नई जनरेशन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस बार सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली बार इस सेडान को पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश किया गया है, जो इसे सेगमेंट में और ज्यादा खास बनाता है।
दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ एंट्री
नई Lexus ES को कंपनी ने दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ उतारा है—Lexus ES 350h हाइब्रिड और Lexus ES 500e इलेक्ट्रिक। फिलहाल इलेक्ट्रिक वर्जन ES 500e की शुरुआती कीमत ₹89.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि हाइब्रिड मॉडल की कीमतों का खुलासा आने वाले समय में किया जाएगा।
आकर्षक और शार्प डिजाइन
नई ES का डिजाइन कंपनी के कॉन्सेप्ट Lexus LF-ZC से प्रेरित है, जिसमें शार्प बॉडी लाइन्स और फ्यूचरिस्टिक अपील देखने को मिलती है। इसके फ्रंट में लो-सीट शार्कनोज़ डिजाइन, एंगल्ड LED DRLs और अलग हेडलाइट सेटअप दिया गया है। इलेक्ट्रिक वर्जन में क्लोज्ड ग्रिल मिलती है, जबकि हाइब्रिड मॉडल में छोटा एयर इनलेट दिया गया है। साइड प्रोफाइल में कूपे-स्टाइल रूफलाइन, उभरे हुए फेंडर्स और पीछे फुल-विड्थ लाइटबार इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
प्रीमियम और मिनिमलिस्ट इंटीरियर
कार का केबिन पहले से ज्यादा मॉडर्न और मिनिमलिस्ट बनाया गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14-इंच की बड़ी टचस्क्रीन और ‘हिडन’ स्विच दिए गए हैं, जो कार स्टार्ट होने पर ही दिखाई देते हैं। यह फीचर केबिन को क्लीन और फ्यूचरिस्टिक लुक देता है।
दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस
Lexus ES 500e में 75 kWh बैटरी पैक और डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो 338 bhp की पावर जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 580 किमी तक की रेंज दे सकती है। वहीं, Lexus ES 350h में 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जिसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
बुकिंग और डिलीवरी
कंपनी ने ES 500e के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी 2026 के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है। नई Lexus ES अब लग्जरी, एडवांस टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शानदार मिश्रण बनकर सामने आई है, जो प्रीमियम सेडान सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



