मुसलमानों से कोई खरीदारी नहीं करोगे तो तेल और गैस क्यों खरीद रहे हो, क्या बोले ओवेसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'अमेरिका और ज़ायोनी शासन गाजा की तरह ईरान को नष्ट करना चाहते हैं। अगर कोई कहता है कि यह ईरान के विनाश पर रुक जाएगा तो उन्हें पता होना चाहिए कि अगला तुर्की होगा। पूरी अरब दुनिया अगली होगी।'
Pantanjali: आयुर्वेद और एलोपैथी का अनोखा संगम, जानें किस तरह से पंतजलि में मरीजों मिल रहा बेहतर इलाज
Pantanjali:आयुर्वेद और एलोपैथी के बीच हमेशा से एक बड़ी लकीर देखने को मिलती है. इन्हें दो अलग-अगल पद्धति का इलाज माना जाता है. इनका एक साथ आना बहुत ही दुर्लभ देखने को मिलता है. मगर पतंजलि ने एलोपैथी विज्ञान को आत्मसात करने का प्रयास किया है. हाल में यहां पर खुले इमरजेंसी सेंटर में जानलेवा परेशानियों से जूझ रहे मरीजों का एलोपैथी के माध्यम से इलाज चल रहा है. यहां पर एलोपैथी से मरीज का इलाज करके उन्हें नार्मल किया जाता है. इसके बाद उनका दोबारा से आयुर्वेद के माध्यम से इलाज होता है.
सस्ती दर पर मिलता है इलाज
पतंजलि का लक्ष्य है कि मरीजों को अपने इलाज के लिए कहीं भटकना न पड़े. उसे एक ही जगह पर सारी सुविधा मिल जाए. अक्सर यह देखा जाता है कि जब मरीज ऐसी परिस्थिति में पतंजलि पहुंचता है, जहां पर उसे रिकवर करने में आयुर्वेद को समय लग सकता है. उस समय मरीज की जान बचाना सबसे जरूरी हो जाता है. ऐसे में इमजेंसी सेंटर के जरिए पहले उस मरीज की सेहत को नॉर्मल कंडिशन में लाया जाता है. इसके बाद उसका दोबारा आयुर्वेद की पद्धति पर इलाज होता है. इस तरह से मरीज की बिगड़ती हालात पर तत्परता से उसकी जरूरत के हिसाब इलाज दिया जाता है.
न्यूज नेशन की टीम से इमरजेंसी सेंटर के सभी सेक्शन का ब्योरा लिया तो पाया कि यहां पर सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. यहां पर किडनी और हार्ट के बड़े वार्ड मौजूद है. मरीजों को सस्ती दर पर तुरंत इलाज मिल जाता है.
पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर अस्पताल
पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर अस्पताल की स्थापना जनवरी 2026 में की गई. इसका लक्ष्य आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक मेडिकल साइंस से जोड़कर स्वास्थ्य सेवा को उपलब्ध कराना है. यहां पर आम जनता को 24×7 इमरजेंसी केयर और क्रिटिकल केयर और सर्जरी की सुविधा मिलती है. इस अस्पताल में 250 बेड की कैपिसिटी मौजूद है. इसके प्रमुख डिपार्टमेंट हैं- इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर, ICU, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑैंर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, गायनेकोलॉजी और रेडियोलॉजी.
आधुनिक सुविधाओं से लैस
यह सेंटर आधुनिक सुविधाओं से लैस है. यहां पर MRI, CT स्कैन, डिजिटल एक्स-रे और हाई-एंड अल्ट्रासाउंड मशीनें और वेंटिलेटर के साथ अत्याधुनिक 18 बेड्स का ICU/CCU मौजूद है. हर विभाग में आधुनिक मशीनें रोगियों का सटीक उपचार और इलाज कर रहा है. इसके साथ अस्पताल में हेल्थ चेकअप, फार्मेसी, एंबुलेंस, पेडियाट्रिक्स और अनेस्थिसियोलॉजी जैसी सुविधा भी मौजूद हैं.
सेंट्रल नर्सिंग मॉनिटरिंग स्टेशन तैयार किया
यहां की डॉक्टर श्वेता जायसवाल (MBBS) का कहना है, "हमारे पास अस्पताल के सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं. सबसे खास बात है कि मरीजों के हालात को मोनिटर करने के लिए एक सेंट्रल नर्सिंग मॉनिटरिंग स्टेशन तैयार किया गया है. इसके साथ ही मरीजों के बेड साइड में अल्ट्रासाउंड मशीन भी रखी गई है. इस तरह से मरीजों कहीं दूसरी जगह पर टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है. इसके साथ पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और टेस्ट की दूसरी मशीन भी यहां पर मौजूद हैं. "
हमने सेंट्रल नर्सिंग मॉनिटरिंग स्टेशन भी तैयार किया
अस्पताल के प्रमुख सुनील कुमार आहूजा के अनुसार, पतंजलि योगपीठ के आयुर्वेदिक केयर में क्रोनिक बीमारियों के लिए हर तरह की दवाइयां मौजूद हैं, लेकिन जब मरीज को जानलेवा या आपातकालीन चिकित्सा की आश्यकता होती है तो उस संबंध में कोई उपाय नहीं था. इसी सोच के साथ इस अस्पताल का निर्माण किया गया. यह अमरीकी हॉस्पिटल के ग्लास क्यूबिकल कॉन्सेप्ट पर तय है. इसे बनाने में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि मरीजों को किसी भी तरह से इंफेक्शन न हो. इसके लिए हमने सेंट्रल नर्सिंग मॉनिटरिंग स्टेशन भी तैयार किया हैै. यहां पर एक जगह बैठकर सभी मरीजों का ख्याल रखा जा सकेगा."
1.38 करोड़ से अधिक मरीजों का डेटा लिया
बड़े कॉर्पोरेट अस्पताल अक्सर महंगे इलाज और सर्जरी वाले पैकेज पर ध्यान केंद्रित करता है. इसके विपरीत, पतंजलि कम खर्च में सेवा आधारित इलाज पर अधिक जोर देता है. इसका लक्ष्य बिना किसी रेवेन्यू टारगेट को देखे बीमारियों को जड़ से खत्म करना है. इस काम को करने में 1.38 करोड़ से अधिक मरीजों का डेटा और अपने रिसर्च सेंटर की सहायता ली गई. इस तरह से एक स्वास्थ्य इकोसिस्टम बनाना है.
ये भी पढ़ें: Patanjali News: स्वदेशी सोच से लेकर आयुर्वेद तक, कैसे पतंजलि बना भारत के करोड़ों घरों का भरोसेमंद ब्रांड? जानिए
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation

















