India Parliament Disruption: संसद में गतिरोध पर MP मोदी की चिंता, नए सांसदों को अवसर न मिलने पर जताई पीड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र में जारी गतिरोध पर गहरी चिंता व्यक्त की है.
MP Promotion : वाणिज्यिक कर विभाग ने उपायुक्तों को पदोन्नत कर बनाया अपर आयुक्त, राज्य शासन ने जारी किये आदेश
मध्य प्रदेश शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किये हैं, शासन ने उपायुक्तों को अपर आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया है, ये पदोन्नति 29 अगस्त 2026 संपन हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा पर की गई है।
वाणिज्यिक कर विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि उपायुक्तों को अगले आदेश तक अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर के पद पर सातवें वेतनमान में वेतन मेट्रिक्स लेवल-15 (123100-215900) में अस्थायी रूप से पदोन्नत किया जाता है। साथ ही सभी पदोन्नत अधिकारियों को उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करने के लिए तत्काल प्रभाव से भारमुक्त किया जाता है।
अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन करना होगा
आदेश में कहा गया है कि जिन पदोन्नत अधिकारियों को इस आदेश द्वारा स्वीकृत वेतनमान अथवा इससे उच्च वेतनमान पूर्व में समयमान वेतनमान योजना के अतर्गत स्वीकृत किया जा चुका है उन्हें छोड़कर शेष सभ अधिकारियों को मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के नियम 13 के अनुसार आदेश प्राप्त होने की तिथि से एक माह के भीतर वेतन निर्धारण संबंधी विकल्प प्रस्तुत करना होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News









