Responsive Scrollable Menu

Maatrubhumi Release: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज़ पर संकट! इस एक्टर की मौत से अटक गई फिल्म?

Maatrubhumi Release: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब और इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज़ फिलहाल टल गई है और इसकी वजह अभिनेता-गायक प्रशांत तमांग का अचानक निधन बताया जा रहा है।

शूटिंग के बीच आई बड़ी रुकावट

बताया जा रहा है कि फिल्म में प्रशांत तमांग ने अहम भूमिका निभाई थी और वह मुख्य विलेन के किरदार में नजर आने वाले थे। उन्होंने अपनी शूटिंग का एक हिस्सा पूरा कर लिया था, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण सीन अभी बाकी थे। इसी बीच जनवरी में उनके निधन के बाद फिल्म की टीम मुश्किल में आ गई है।

सूत्रों के अनुसार, जिन सीन की शूटिंग बाकी थी, वे कहानी के लिए बेहद जरूरी थे। ऐसे में टीम के सामने अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि फिल्म को किस तरह पूरा किया जाए।

मेकर्स के सामने मुश्किल विकल्प

फिल्म की टीम ने पहले उनके हिस्से को दोबारा शूट करने पर विचार किया, लेकिन यह फैसला आसान नहीं है। खासकर बड़े एक्शन सीक्वेंस को दोबारा शूट करना न सिर्फ महंगा साबित होगा, बल्कि तकनीकी रूप से भी चुनौतीपूर्ण है।

अब मेकर्स के सामने दो विकल्प बताए जा रहे हैं- या तो उस किरदार के लिए नए एक्टर को कास्ट किया जाए या फिर एआई और वीएफएक्स की मदद से प्रशांत तमांग के अधूरे सीन पूरे किए जाएं। हालांकि, एआई के इस्तेमाल के लिए उनके परिवार की मंजूरी जरूरी होगी।

फिल्म में लीड रोल निभा रहे सलमान खान की डेट्स और उनके लुक की कंटिन्युटी बनाए रखना भी मेकर्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसी वजह से शूटिंग शेड्यूल और आगे खिसक सकता है।

कब होगी रिलीज़?

फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज़ डेट तय नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे और फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज़ करने की योजना बना सकते हैं।

मातृभूमि का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का विषय देशभक्ति से जुड़ा बताया जा रहा है और इसका टैगलाइन है- “May War Rest In Peace।”

Continue reading on the app

Debate: 'धुरंधर 2' को 'प्रोपेगेंडा' कहे जाने के बीच राकेश बेदी ने कंगना रनौत पर कसा तंज, बोले- 'इमरजेंसी 2 दिन भी नहीं चली'

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) रिलीज के बाद से ही छाई हुई है। फिल्म के हर किरदार और कहानी की जबरदस्त तारीफें हो रही हैं। तो वहीं फिल्म दो गुटों में बंट गई है। किसी ने फिल्म की तारीफ की तो कई इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कह रहे हैं। 

इसी बीच फिल्म में 'जमील जमाली' की अहम भूमिका निभाने वाले राकेश बेदी ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिना नाम लिए कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर तंज कस दिया है।

‘फिल्मों को राजनीति से न जोड़ें

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू के दौरान राकेश बेदी कहा, “मैं राजनीति में विश्वास नहीं करता। मैं सिनेमा में विश्वास करता हूं। हर किसी को फिल्म पसंद या नापसंद करने का अधिकार है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी फिल्म को किसी श्रेणी में रखना सही है, चाहे वह सत्ता समर्थक हो या सत्ता विरोधी। नतीजा यह है कि लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Collection Day 1: दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, पहले दिन 200 करोड़ पार; ‘जवान’ को पछाड़ कर बनी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म!

Rakesh Bedi in Dhurandhar

‘दो दिन भी नहीं चलीं ऐसी फिल्में’

'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर हो रही चर्चा और दर्शकों की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “हाल ही में इंदिरा गांधी और (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी पर फिल्में बनीं। ये फिल्में दो दिन भी नहीं चलीं। धुरंधर की कहानी और स्क्रीनप्ले दमदार है। लोगों ने इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर बनी फिल्म नहीं देखी है।”

ये भी पढ़ें- Dhruv Rathi: ध्रुव राठी ने ‘धुरंधर 2’ पर उठाए सवाल, आदित्य धर को बताया प्रोपेगेंडा फैलाने वाला; नेटिजन्स ने किया रिएक्ट!

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत

'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज़ के पहले ही दिन शानदार कमाई कर सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। पेड प्रीव्यू के साथ मिलाकर इसका कलेक्शन 145 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है, जो इसे इस साल की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल करता है।

अबतक महज एक दिन के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात करें तो फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त रिकॉर्ड बनाते हुए दुनियाभर में 240 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।  

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2025 की हिट ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। इसमें रणवीर सिंह के किरदार हमज़ा मज़ारी की कहानी को आगे बढ़ाया गया है, जो आतंक नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर है।
फिल्म में अर्जन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन से विकेटकीपिंग नहीं करवाएगी चेन्नई सुपर किंग्स, क्या है धोनी का प्लान, इस एक तस्वीर से समझें

will sanju samson be csk wicketkeeper in ipl 2026? आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि संजू सैमसन टीम में होने के बावजूद दस्ताने नहीं पहनेंगे. सीएसके के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें इसी के संकेत मिल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही इस भूमिका में नजर आने वाले हैं. Sun, 22 Mar 2026 14:09:14 +0530

  Videos
See all

क्या गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा बन पाएंगे बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार? #shortvideo #govinda #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:32:57+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | America, Iran के खार्ग आईलैंड पर करेगा कब्जा ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:40:00+00:00

Iran का धुरंधर, America करेगा सरेंडर? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu | Middle East Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:31+00:00

अरब सागर में उतरा 'यमराज', अब बरसेगी मौत! Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:31:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers