जयपुर में खुला इतिहास का पिटारा! राजपूताना रियासतों के दुर्लभ दस्तावेजों में दिखी सदियों पुरानी कहानी
राजस्थान दिवस के अवसर पर जयपुर के जवाहर कला केंद्र में इतिहास प्रेमियों के लिए खास प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में राजपूताना की 19 रियासतों और 3 ठिकानों के दुर्लभ अभिलेख प्रदर्शित किए गए हैं. इनमें मुगलकाल से लेकर अंग्रेजी शासन और स्वतंत्र रियासतों के समय के फरमान, आदेश, बहियां और पट्टे शामिल हैं. प्रदर्शनी में मिर्जा राजा जयसिंह द्वारा लिखे पत्र, शिवाजी से जुड़ी घटनाओं का विवरण और 1858 के विद्रोह से संबंधित दस्तावेज भी देखने को मिलते हैं. ये अभिलेख हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध हैं. इसके अलावा राजाओं के पोट्रेट, नक्शे और पांडुलिपियों का डिजिटाइजेशन भी प्रदर्शित किया गया है. यह प्रदर्शनी 21 मार्च तक सुबह 10 से रात 9 बजे तक आमजन के लिए निशुल्क खुली है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की आग प्रयागराज तक पहुंची; 7 समंदर पार की जंग ने बुझाए घर के चूल्हे, सड़कों पर लोग
LPG Crisis Que Image Viral: ईरान और अमेरिकी-इजारयल जंग का असर हजारों किलोमीटर दूर भारत के कई घरों में की रसोई में पहुंच चुकी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मचे सैन्य बवाल ने ग्लोबल एनर्जी सप्लाई चेन (वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति) की कमर तोड़ दी है. इसका सबसे खौफनाक असर हमारे देश की सड़कों पर दिख रहा है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लेकर कश्मीर के पुलवामा और बंगाल के नदिया तक, एक भरा हुआ एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर अब किसी कीमती खजाने से कम नहीं रह गया है. यह कहानी सिर्फ गैस की कमी की नहीं है, यह उस आम नागरिक की बेबसी की दास्तां है, जिनका इस युद्ध से कोई लेना-देना नहीं. (पीटीआई)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















