Responsive Scrollable Menu

Lexus ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान, कीमत ₹89.99 लाख

Lexus ने भारत में अपनी पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान ES 500e लॉन्च कर दी है, जो 580km की शानदार रेंज और लग्जरी फीचर्स के साथ आती है. ₹89.99 लाख की कीमत वाली ये EV BMW 5 Series और Mercedes E-Class को टक्कर देगी. जानिए इसकी बैटरी, फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी डिटेल.

Continue reading on the app

Eid-Ul-Fitr 2026: कल मनाई जाएगी ईद, जानें दिल्ली समेत आपके शहर में कब होगा चांद का दीदार

Eid Ul Fitr 2026: रमजान का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब हर किसी की नजर आसमान पर टिकी हुई है. लोग बेसब्री से ईद के चांद का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि इस बार ईद-उल-फितर कल यानी 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी, अगर आज शाम चांद नजर आ जाता है. ईद का त्योहार चांद दिखने पर ही तय होता है. इसलिए हर साल इसकी तारीख में बदलाव देखने को मिलता है. इस बार भी चांद के दीदार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. जैसे ही चांद नजर आता है, वैसे ही ईद का ऐलान कर दिया जाता है और अगले दिन पूरे देश में जश्न मनाया जाता है.

चांद दिखने का समय क्या रहेगा?

भारत के कई बड़े शहरों में चांद दिखने का समय अलग-अलग हो सकता है. 

दिल्ली      6 बजकर 56 मिनट
मुंबई        7 बजकर 20 मिनट
लखनऊ    6 बजकर 42 मिनट
श्रीनगर      7 बजकर 02 मिनट
पटना        6 बजकर 25 मिनट
हैदराबाद   6 बजकर 58 मिनट
कोलकाता  6 बजकर 14 मिनट
भोपाल       6 बजकर 59 मिनट
जयपुर        7 बजकर 03 मिनट
बैंगलोर        7 बजकर 05 मिनट
रांची            6 बजकर 26 मिनट

अगर चांद नहीं दिखा तो क्या होगा?

अगर आज चांद नहीं दिखता है, तो रमजान के 30 रोजे पूरे किए जाएंगे. ऐसे में ईद एक दिन आगे बढ़ जाएगी. इस स्थिति में ईद परसों मनाई जाएगी. इसलिए चांद दिखने की पुष्टि बहुत जरूरी होती है. इसके लिए देशभर में अलग-अलग जगहों पर लोग चांद देखने की कोशिश करते हैं और फिर धार्मिक संस्थाएं इसकी घोषणा करती हैं.

ईद-उल-फितर का महत्व

ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का एक बेहद खास त्योहार है. यह रोजे खत्म होने की खुशी में मनाया जाता है. पूरे महीने रोजा रखने के बाद यह दिन खुशियां बांटने का मौका देता है. इस दिन लोग सुबह ईदगाह में नमाज अदा करते हैं. इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं. घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें सेवइयां सबसे खास होती हैं.

केरल में क्यों एक दिन पहले मनाई जाती है ईद?

स्कॉलर उसामा नदवी के मुताबिक, 'ईद की तारीख को लेकर भारत जैसे बड़े देश में कंफ्यूजन सामने आता है. खासतौर पर केरल और उत्तर भारत के राज्यों के बीच चांद दिखने में फर्क देखने को मिलता है. केरल में समुद्र किनारे और साफ आसमान होने के कारण चांद जल्दी दिख जाता है, जबकि उत्तर भारत में उसी दिन चांद नजर नहीं आता है. ऐसे में दोनों जगहों पर अलग-अलग दिन ईद मनाना सही माना जाता है. 

बाजारों में रौनक बढ़ी

ईद से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. लोग नए कपड़े, जूते और जरूरी सामान खरीद रहे हैं. मिठाइयों और सेवइयों की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है. महिलाएं और बच्चे खासतौर पर इस त्योहार को लेकर काफी उत्साहित हैं. हर कोई चाहता है कि वह इस दिन सबसे अच्छा दिखे और खुशियां बांटे.

यह भी पढ़ें: 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, चांद न दिखने से 30 रोजे पूरे

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जिसने एक भी विकेट नहीं लिया, KKR ने अब उसे दिया मौका, राहुल द्रविड़ से है कनेक्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन के शुरू होने से पहले ही अपने कुछ प्रमुख तेज गेंदबाजों की चोट से जूझना पड़ा है. हर्षित राणा और आकाश दीप को चोट के कारण पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं, जबकि मतीषा पतिरणा भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. Sun, 22 Mar 2026 22:26:24 +0530

  Videos
See all

Viral Video | चिड़ावा बस स्टैंड पर सरेआम गुंडागर्दी #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:16:10+00:00

Aman Chopra: नोटबंदी भारत में, सुसाइड पाकिस्तान में ! #dhurandhar2 #iranisraelwar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:15:03+00:00

War Update | मिसाइल अटैक साइट पर पहुंचे नेतन्याहू #shorts #netanyahu #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:15:06+00:00

War Update | US इजराइल ठिकानों पर ईरान का निशाना #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:14:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers